एक्सप्लोरर

Ather Diesel: जल्द बाजार में लॉन्च होगा एथर का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर, डीजल होगा नाम 

अपकमिंग स्कूटर एथर के मौजूदा 450 सीरीज प्लेटफॉर्म से अलग होगा, जो अपने परफॉर्मेंस के लिए पॉपुलर है. पिछले स्पाई शॉट्स के अनुसार, यह स्कूटर मौजूदा एथर 450s से पूरी तरह से अलग डिजाइन के साथ आएगा.

Ather Diesel Electric Scooter: एथर एनर्जी जल्द ही अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर लाइनअप में विस्तार करने वाली है. बेंगलुरु स्थित यह स्टार्टअप कंपनी फिलहाल केवल तीन ई-स्कूटर की पेशकश करती है, जिसमें 450S, 450X और हाल ही में लॉन्च किया गया 450 एपेक्स शामिल है. इसके अलावा कंपनी एक नए किफायती फैमिली इलेक्ट्रिक स्कूटर पर काम कर रही है, जिसे पिछले कुछ महीनों के दौरान कई बार टेस्टिंग करते हुए देखा गया है. इसके 2024 के मध्य तक भारतीय बाजार में आने की उम्मीद है.

डीजल होगा नाम

एथर के इस अपकमिंग ई-स्कूटर का नाम 'डीजल' होने की संभावना है. आंतरिक दहन इंजन (आईसीई) और खास तौर से दुनिया भर में वाहन निर्माताओं के डीजल यूनिट्स को पीछे छोड़ते हुए इस दौर में नए इलेक्ट्रिक स्कूटर का यह ‘डीजल' नाम का एक बहुत ही अजीब ऑप्शन है.

हाल ही में हुई है पेश

कुछ हफ्ते पहले, एथर एनर्जी के सह-संस्थापक और सीईओ, तरुण मेहता ने अपने सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से पुष्टि की थी कि कंपनी एक "फैमिली स्कूटर" पर काम कर रही है. सप्लायर्स के साथ हाल ही में एक बैठक के दौरान, सीईओ ने बड़े स्पेस और आराम पर कंपनी के फोकस पर बल दिया और इसे सिटी फैमली के लिए एक प्रैक्टिकल ऑप्शन के तौर पर पेश किया.

नए प्लेटफार्म पर होगी निर्मित

अपकमिंग स्कूटर एथर के मौजूदा 450 सीरीज प्लेटफॉर्म से अलग होगा, जो अपने परफॉर्मेंस के लिए पॉपुलर है. पिछले स्पाई शॉट्स के अनुसार, यह स्कूटर मौजूदा एथर 450s से पूरी तरह से अलग डिजाइन के साथ आएगा. जिसमें एक चौड़ी और सपाट फर्शबोर्ड और सीट के लिए एक बड़ी जगह मिलेगी. 

क्या है कंपनी का लक्ष्य?

एथर का लक्ष्य अपनी रेंज में डायवर्सिटी लाना है, अपकमिंग स्कूटर प्रैक्टिकल और यूजर्स की सुविधा पर जोर देगा. एथर के सप्लायर्स में से एक, यूनो मिंडा लिमिटेड ने अपकमिंग स्कूटर प्रोजेक्ट का हिस्सा होने पर गर्व व्यक्त किया. यूनो मिंडा में 2W सेगमेंट के हेड मार्केटिंग ज़ेबियर एस्किबेल ने स्कूटर की खास फीचर्स का जिक्र किया, जिसमें इसकी बड़ी फैमिली सीट शामिल है. फिलहाल एथर डीजल ई-स्कूटर के बारे में कोई स्पष्ट जानकारी उपलब्ध नहीं है. लॉन्च होने पर, यह बजाज, टीवीएस, हीरो मोटरकॉर्प, ओला इलेक्ट्रिक और सिंपल एनर्जी जैसे इलेक्ट्रिक के स्कूटरों के साथ मुकाबला करेगा.

यह भी पढ़ें :- होंडा ने लॉन्च की नई NX500 मोटरसाइकल, जानिए कीमत के मामले में किससे होता है मुकाबला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TVS बनी EV मार्केट की नंबर-1 कंपनी, Ola को पछाड़कर मारी बाजी
TVS बनी EV मार्केट की नंबर-1 कंपनी, Ola को पछाड़कर मारी बाजी
₹4.26 लाख में आई Royal Enfield Classic 650 Hypershift, क्या है खास?
₹4.26 लाख में आई Royal Enfield Classic 650 Hypershift, क्या है खास?
कोलकाता में लाल-पीली रंगी गईं सड़कें, इससे ड्राइविंग में कितनी होगी दिक्कत?
कोलकाता में लाल-पीली रंगी गईं सड़कें, इससे ड्राइविंग में कितनी होगी दिक्कत?
SUV से पिकअप तक, Jeep-Citroen लाएंगी 12 नए मॉडल
SUV से पिकअप तक, Jeep-Citroen लाएंगी 12 नए मॉडल

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget