एक्सप्लोरर

Alloy VS Steel: ये टायर मजबूत होने के साथ सस्ते भी, इस वाले के दाम ज्यादा पर ये फीचर बचाएगा फ्यूल

Comparison Between Alloy Wheels and Steel Wheels: आज के समय में कारों में अलॉय व्हील्स का इस्तेमाल काफी बढ़ गया है. देखा जाए तो अलॉय व्हील की तुलना में स्टील व्हील ज्यादा मजबूत और सस्ते होते हैं.

Alloy Wheels VS Steel Wheels: गाड़ी को बेहतर तरीके से चलाने के लिए उसके टायरों का सही तरीके से काम करना जरूरी है. कारों के लिए दो तरीके के व्हील्स का इस्तेमाल किया जा रहा है. गाड़ी में स्टील व्हील या अलॉय व्हील ही लगाए जाते हैं. स्टील व्हील का इस्तेमाल ज्यादातर एंट्री-लेवल मॉडल में किया जाता है. वहीं मिड-रेंज और टॉप-एंड वेरिएंट्स में अलॉय व्हील्स का प्रयोग किया जा रहा है. आज कल कई कार निर्माता कंपनिया अलॉय व्हील्स को ही प्राथमिकता दे रही हैं.

पहियों की प्राथमिकता के साथ ही ये जानना जरूरी है कि गाड़ी के लिए किस तरह के टायरों का इस्तेमाल करना चाहिए. दोनों तरह के ही टायरों के अलग-अलग स्पेसिफिकेशन हैं. तो चलिए जानते हैं कि अलॉय और स्टील व्हील्स में से कौन से टायर बेहतर परफॉर्मेंस देते हैं.

क्या होते हैं अलॉय व्हील्स?

गाड़ियों में अलॉय व्हील्स का क्रेज काफी बढ़ गया है, क्योंकि ये इस तरह के व्हील्स गाड़ी को आकर्षक लुक देते हैं. इससे गाड़ी की साइड प्रोफाइल बेहतर बनती है. लेकिन गाड़ी में लगने वाले ये पहिये केवल आकर्षक दिखने के लिए ही नहीं, बल्कि गाड़ी को बेहतर रेंज देने के लिए भी लगाए जाते हैं. अलॉय व्हील्स को कुछ धातुओं का मिश्रण करके बनाया जाता है. इस तरह के पहियों में एल्यूमिनियम और मैग्नीशियम जैसी धातुओं का इस्तेमाल ज्यादा होता है.

अलॉय व्हील्स के लाभ

आलॉय व्हील्स में मार्केट में आने की सबसे बड़ी वजह है कि ये पहिये स्टील व्हील की तुलना में हल्के होते हैं. पहियों के हल्के होने की वजह से गाड़ी का ओवरऑल वजन कम हो जाता है. पहियों के हल्के होने की वजह से फ्यूल इकोनॉमी बेहतर होती है. गाड़ी के ब्रेक लगाने में भी दिक्कत नहीं आती. अलॉय व्हील्स के हल्के होने की वजह से गाड़ी को हैंडल करना भी आसान हो जाता है.

वहीं स्टील व्हील की तुलना में इन पहियों की लाइफ भी ज्यादा होती है. इस तरह के पहियों में कई धातुओं का इस्तेमाल इन पहियों को मजबूती प्रदान करता है. हाई क्वालिटी के अलॉय व्हील्स में जंग लगने का भी खतरा नहीं रहता है और इन पहियों की चमक भी काफी लंबे समय तक बनी रहती है. अलॉय व्हील्स से होने वाले लाभ को पॉइंटर्स में आसानी से समझा जा सकता है.

  • ज्यादा आकर्षक और चमकदार
  • जंग लगने का कम खतरा
  • हल्के और मजबूत
  • लंबे समय तक चलने की गारंटी
  • बेहतर फ्यूल इकोनॉमी

स्टील व्हील्स हैं ज्यादा किफायती

स्टील व्हील की तुलना में अलॉय व्हील ज्यादा महंगे होते हैं. इन दोनों तरह के पहियों की कीमत में करीब 50 फीसदी तक का अंतर देखने को मिल सकता है.अलॉय व्हील्स मजबूत होते हैं, लेकिन स्टील व्हील की तुलना में कम. स्टील व्हील के टूटने के कम ही चांस होते हैं. वहीं अलॉय व्हील्स में क्रैक पड़ने का खतरा बना रहता है. अगर आप इन व्हील्स की मरम्मत कराएं, तो इनकी मरम्मत काफी खर्चीली है और इससे आपकी जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ सकता है.

ये भी पढ़ें

भारत की सड़कों पर कौन सी गाड़ी ज्यादा सक्सेसफुल? पेट्रोल या डीजल! जानें यहां

साक्षी गुप्ता एबीपी न्यूज़ में 2023 से काम कर रही हैं. साक्षी की खेल और राजनीतिक जगत में काफी दिलचस्पी है. इसके अलावा साक्षी ऑटो सेक्शन से लेकर एंटरटेनमेंट की खबरें लिखने में भी रुचि रखती हैं. खाली समय में साक्षी को पढ़ना और स्पोर्ट्स खेलना काफी पसंद है. साक्षी ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली है और डॉ. भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी से साइंस में ग्रेजुएट हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बाइक पर बैठीं 3 सवारी तो कितना कटेगा चालान? जानें नियम
बाइक पर बैठीं 3 सवारी तो कितना कटेगा चालान? जानें नियम
Fronx लाने का सपना होगा पूरा, जानें कितनी बनेगी EMI?
Fronx लाने का सपना होगा पूरा, जानें कितनी बनेगी EMI?
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
कारों में किन जानवरों का चमड़ा किया जाता है इस्तेमाल? जानें सबकुछ
कारों में किन जानवरों का चमड़ा किया जाता है इस्तेमाल? जानें सबकुछ

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
महाराष्ट्र में इन छात्राओं को पॉकेट मनी देगी सरकार! मिलेंगे 2000 रुपये
महाराष्ट्र में इन छात्राओं को पॉकेट मनी देगी सरकार! मिलेंगे 2000 रुपये
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Sawan Putrada Ekadashi 2026: पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
माल ढुलाई में आएगी तेजी! 130 की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत फ्रेट, कब शुरू होगी सेवा?
माल ढुलाई में आएगी तेजी! 130 की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत फ्रेट, कब शुरू होगी सेवा?
Embed widget