एक्सप्लोरर

Affordable Mileage Bikes: कम कीमत में चाहिए ज्यादा माइलेज वाली बाइक? ये ऑप्शन्स रहेंगे बेस्ट

Affordable Bikes in Indian Market: अगर आप किसी ऐसी बाइक की तलाश में हैं, जिसकी कीमत कम होने के साथ ही माइलेज अच्छा हो, तो यहां हम आपको कुछ अच्छे ऑप्शन्स के बारे में बताने जा रहे हैं.

Affordable Bikes in Indian Market: भारतीय बाजार में एक आम आदमी को ऐसी बाइक की तलाश रहती है, जो किफायती कीमत के साथ ही अच्छा माइलेज भी देती हो. कई टू-व्हीलर्स कंपनियां ऐसी बाइक्स ऑफर भी करती हैं. इन बाइक्स की लिस्ट में हीरो, होंडा से लेकर टीवीएस की बाइक के नाम शामिल हैं.

अगर आप किसी ऐसी बाइक की तलाश में हैं, जिसकी कीमत कम होने के साथ ही माइलेज अच्छा हो, तो यह खबर आपके काम आ सकती है. यहां हम आपको कुछ बाइक्स के ऑप्शन्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जोकि आपके लिए परफेक्ट च्वॉइस साबित हो सकते हैं. 

Honda SP 125

बाइक की इस लिस्ट में पहला नाम होंडा SP 125 का है, जोकि एक शानदार बाइक है. होंडा की इस मोटरसाइकिल में 4-स्ट्रोक, SI इंजन लगा है, जिससे 8 kW की पावर मिलती है और 10.9 Nm का टॉर्क जनरेट होता है. होंडा की ये बाइक एक लीटर पेट्रोल में 63 किलोमीटर तक चलने का दावा करती है. होंडा एसपी 125 की एक्स-शोरूम प्राइस 89,468 रुपये से शुरू होकर 93,468 रुपये तक जाती है. ये बाइक ऑन-रोड 1.15 लाख रुपये में मिल जाएगी.

TVS Raider

टीवीएस रेडर भी एक दमदार बाइक है. ये मोटरसाइकिल छह वेरिएंट में मार्केट में शामिल है. इस बाइक में एयर और ऑयल कूल्ड, सिंगल सिलेंडर SI इंजन लगा है, जिससे 8.37 kW की पावर और 11.75 Nm का टॉर्क जनरेट होता है. ये बाइक 71.94 kmpl की माइलेज देने का दावा करती है. टीवीएस रेडर की एक्स-शोरूम प्राइस 97,850 रुपये से शुरू है. टीवीएस की ये बाइक ऑन-रोड 1.20 लाख रुपये में आ जाएगी.

TVS Apache RTR 160 

टीवीएस अपाचे RTR 160 में SI, 4-स्ट्रोक, ऑयल कूल्ड SOHC, फ्यूल इंजेक्शन सिस्टम लगा है. बाइक में लगे इस इंजन से स्पोर्ट मोड पर 12.91  kW की पावर और रेन मोड पर 11.50 kW की पावर मिलती है. टीवीएस की ये मोटरसाइकिल एक लीटर पेट्रोल में 61 किलोमीटर की दूरी तय करने का दावा करती है. TVS Apache RTR 160 की एक्स-शोरूम प्राइस 1.25 लाख रुपये से शुरू होकर 1.40 लाख रुपये तक जाती है. इस बाइक की ऑन-रोड कीमत की बात करें तो बाइक की प्राइस 1.49 लाख रुपये से शुरू है.

Hero Xtreme 125R

हीरो एक्सट्रीम 125R बेहतर माइलेज देने के साथ ही स्टाइलिश लुक के साथ आती है. इस बाइक में एयर-कूल्ड, 4-स्ट्रोक इंजन लगा है. इस इंजन के साथ ये बाइक 11.4 bhp की पावर देती है और 10.5 Nm का टॉर्क जनरेट होता है. हीरो की ये बाइक 66 kmpl की माइलेज देने का दावा करती है. हीरो एक्सट्रीम 125R की एक्स-शोरूम प्राइस 96,425 रुपये से शुरू है. इस बाइक को ऑन-रोड  1.17 लाख रुपये में खरीदा जा सकता है.

यह भी पढ़ें:-

पाकिस्तान में किस क्रिकेटर के पास है सबसे महंगी कारों का कलेक्शन? यहां देखें पूरी लिस्ट 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आपकी उम्मीदों पर कितना खरा उतरेगी Tata Sierra EV? ऐसा है गाड़ी के टॉप मॉडल का रिव्यू
आपकी उम्मीदों पर कितना खरा उतरेगी Tata Sierra EV? ऐसा है गाड़ी के टॉप मॉडल का रिव्यू
भारत में E20 के अलावा और किन पेट्रोल की बिक्री होती है? जानिए कौन-कौन से ऑप्शन्स मौजूद
भारत में E20 के अलावा और किन पेट्रोल की बिक्री होती है? जानिए कौन-कौन से ऑप्शन्स मौजूद
India- UK FTA से सस्ती होने जा रही रोल्स-रॉयस और लैंड रोवर, 3 करोड़ तक का मिलेगा फायदा
India- UK FTA से सस्ती होने जा रही रोल्स-रॉयस और लैंड रोवर, 3 करोड़ तक का मिलेगा फायदा
सिंगल चार्ज पर 187 KM दौड़ेगा ये नया इलेक्ट्रिक स्कूटर, दो रिमूवेबल बैटरी से है लैस
सिंगल चार्ज पर 187 KM दौड़ेगा ये नया इलेक्ट्रिक स्कूटर, दो रिमूवेबल बैटरी से है लैस

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
पंजाब कांग्रेस में नहीं थम रहा घमासान, राजा वडिंग की कुर्सी पर संकट? चन्नी गुट ने बढ़ाया दबाव
पंजाब कांग्रेस में नहीं थम रहा घमासान, राजा वडिंग की कुर्सी पर संकट? चन्नी गुट ने बढ़ाया दबाव
25 साल पहले सऊदी में लिए थे 25 हजार रुपये, गूगल से घर ढूंढकर लौटाए... केरल के इस शख्स ने जीता सबका दिल
25 साल पहले सऊदी में लिए थे 25 हजार रुपये, गूगल से घर ढूंढकर लौटाए... केरल के इस शख्स ने जीता सबका दिल
जिस दिन शुरू हुई थी डेटिंग, उसी दिन आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा ने रचाई शादी, देखें खूबसूरत वेडिंग फोटोज
जिस दिन शुरू हुई थी डेटिंग, उसी दिन आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा ने रचाई शादी, देखें खूबसूरत वेडिंग फोटोज
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
Fake Cream By Tissue Paper: दूध में मलाई की जगह टिश्यू पेपर तो नहीं खा रहे, वायरल वीडियो देखकर घूम जाएगा माथा
दूध में मलाई की जगह टिश्यू पेपर तो नहीं खा रहे, वायरल वीडियो देखकर घूम जाएगा माथा
Veg Momos Recipe: घर पर बनाएं बाजार जैसे टेस्टी मोमोज, इस सीक्रेट रेसिपी से उंगलियां चाटेंगे घरवाले
घर पर बनाएं बाजार जैसे टेस्टी मोमोज, इस सीक्रेट रेसिपी से उंगलियां चाटेंगे घरवाले
Embed widget