एक्सप्लोरर

मेट्रो के किराये से भी सस्ता है इस कार में सफर करना! ऑफिस जाने के लिए बेस्ट है ये EV

अगर आप डेली ऑफिस से घर आने जाने के लिए एक नई कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो यहां हम आपको एक ऐसी ईवी के बारे में बताने जा रहे हैं जिसमें सफर करना आपको काफी सस्ता पड़ेगा.

Affordable Electric Car: कार खरीदना आजकल लोगों के लिए स्टेटस सिंबल बन चुका है. कुछ लोग डेली ऑफिस जाने के लिए कार खरीदते हैं, जबकि कुछ टूर के लिए कार लेना पसंद करते हैं. लेकिन हर कोई चाहता है कि उसकी कार का माइलेज अच्छा हो. पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद गाड़ी चलाना महंगा हो गया है. ऐसे में हर कोई एक ऐसी कार चाहता है जो न केवल अच्छा माइलेज दे, बल्कि फीचर्स में भी बेहतर हो.

इलेक्ट्रिक कारें इस समय बेहतरीन ऑप्शन हैं, क्योंकि इन्हें चलाने का खर्च कम होता है. हम आपको टाटा टियागो ईवी (Tata Tiago EV) के बारे में बताने जा रहे हैं, जो ऑफिस जाने वालों के लिए एक बेहतरीन कार है. इसके चलाने का खर्च इतना कम है कि मेट्रो का किराया भी महंगा लगने लगेगा.


मेट्रो के किराये से भी सस्ता है इस कार में सफर करना! ऑफिस जाने के लिए बेस्ट है ये EV

Tata Tiago EV के फीचर्स

टाटा टियागो ईवी की एक्स-शोरूम कीमत 7.99 लाख रुपये से शुरू होकर 11.49 लाख रुपये तक जाती है. यह कार दो वेरिएंट में आती है. इसके बेस मॉडल में फुल चार्ज पर 250 km की रेंज मिलती है, जबकि टॉप वैरिएंट में यह रेंज 315 km तक जाती है. टियागो ईवी के टॉप वैरिएंट में 24kWh की बैटरी मिलती है. यदि आप इसे महीने में 1500 किलोमीटर (रोजाना औसतन 50 किलोमीटर) चलाते हैं, तो एक महीने का खर्च 2,145 रुपये होगा. साल भर में 20,000 किलोमीटर चलाने पर यह खर्च 28,000 रुपये होगा.

पेट्रोल से तुलना

अगर टियागो ईवी की तुलना पेट्रोल से चलने वाली टियागो से करें तो टियागो पेट्रोल में 35 लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है. इसकी माइलेज 18.42 किलोमीटर प्रति लीटर है, जिससे फुल टैंक पर रेंज लगभग 645 km होगी. पेट्रोल की कीमत 100 रुपये प्रति लीटर मानने पर, 3,500 रुपये खर्च करने होंगे. इसका मतलब है कि एक km चलाने का खर्च करीब 5.42 रुपये है. यदि आप इसे महीने में 1500 किलोमीटर चलाते हैं, तो आपको फ्यूल पर 8,130 रुपये खर्च करने होंगे.

साल भर में जबरदस्त बचत

दोनों कारों के खर्च की तुलना से आप समझ सकते हैं कि टियागो ईवी आपकी जेब पर कितनी हल्की पड़ेगी. यह इलेक्ट्रिक कार किसी भी पेट्रोल कार के मुकाबले साल में करीब 80,000 रुपये बचा सकती है. अगर आप ऑफिस जाने के लिए एक ऐसी कार खरीदना चाहते हैं जिसकी रनिंग कॉस्ट कम हो, तो टियागो ईवी आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन है.

ये भी पढ़े :

Royal Enfield के दीवानों के लिए अच्छी खबर, इंडियन मार्केट में जल्द लॉन्च होंगी 3 धांसू बाइक्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Toyota Glanza Facelift खरीदने का प्लान? पहले EMI जान लीजिए
Toyota Glanza Facelift खरीदने का प्लान? पहले EMI जान लीजिए
नई Kawasaki Versys 900 में Radar टेक्नोलॉजी, और क्या है नया?
नई Kawasaki Versys 900 में Radar टेक्नोलॉजी, और क्या है नया?
Maruti की इन 3 कारों पर छूट ही छूट, 85000 रुपये तक बचाने का मौका
Maruti की इन 3 कारों पर छूट ही छूट, 85000 रुपये तक बचाने का मौका
242 चालान, ₹35 लाख का जुर्माना, गुरुग्राम में जब्त हुआ ट्रक
242 चालान, ₹35 लाख का जुर्माना, गुरुग्राम में जब्त हुआ ट्रक

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget