एक्सप्लोरर

Swift vs Fronx: मारुति सुजुकी की Swift या Fronx, किसे खरीदना पसंद करेंगे आप?

Maruti Suzuki Swift and Fronx Comparison: मारुति सुजुकी की स्विफ्ट और फ्रोंक्स दोनों ही पॉपुलर गाड़ियों में शामिल हैं. दोनों कारों के फीचर्स, पावरट्रेन और कीमत में काफी अंतर है.

2024 Maruti Suzuki Swift and Fronx: मारुति सुजुकी ने हाल ही में 2024 मारुति सुजुकी स्विफ्ट को भारतीय बाजार में लॉन्च किया है. लॉन्चिंग से पहले ही इस कार का क्रेज ऑटोमोबाइल सेक्टर में छा गया था. वहीं गाड़ी की बुकिंग ने इंडियन मार्केट में तहलका मचा दिया है. केवल दस दिनों में ही इस कार की 10 हजार से ज्यादा यूनिट के लिए बुकिंग हो चुकी है. वहीं मारुति सुजुकी फ्रोंक्स भी मारुति की पॉपुलर कार में से एक है. मारुति की ये दोनों कार बजट-फ्रेंडली हैं और 10 लाख रुपये की रेंज में आती हैं.

स्विफ्ट या फ्रोंक्स, कौन है बड़ी कार?

2024 मारुति सुजुकी स्विफ्ट से मारुति फ्रोंक्स ज्यादा लंबी, चौड़ी और बड़ी है. दोनों ही कार का डिजाइन एक-दूसरे बिल्कुल अलग है. फ्रोंक्स को न्यू एड एरोडायनेमिक डिजाइन के साथ मार्केट में लाया गया था. इस कार में NEXTre's एलईडी DRLs लगाए गए हैं. NAXWave ग्रिल और स्ट्राइकिंग फ्रंट फेसिया के साथ इस कार को डिजाइन किया गया है. वहीं 2024 मारुति स्विफ्ट में स्मोक प्रोजेक्टर हेडलैम्पस और ग्लॉसी ब्लैक ग्रिल का इस्तेमाल किया गया है. नई मारुति स्विफ्ट का डिजाइन भी बेहद शानदार है.

किसमें हैं ज्यादा फीचर्स?

मारुति सुजुकी फ्रोंक्स में 360-डिग्री कैमरा, हेड-अप डिस्प्ले, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी जैसे फीचर शामिल हैं. वहीं स्विफ्ट में कई स्टैंडर्ड इक्विपमेंट लगाए गए हैं, जिसमें 6 एयरबैग, 9-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है. गाड़ी में रिवर्स कैमरा पार्किंग का भी फीचर दिया गया है. मोबाइल की वायरलेस चार्जिंग की सुविधा भी इस कार में दी गई है.

फ्रोंक्स या स्विफ्ट, कौन है ज्यादा एफिशिएंट?

मारुति सुजुकी फ्रोंक्स में 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन लगा है, जिससे 88 bhp की पावर मिलती है. वहीं इस कार में बूस्टरजेट 1.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल का ऑप्शन भी दिया गया है, जिससे 100 bhp की पावर जेनेरेट होती है. ये कार 20.01 kmpl से 22.89 kmpl के बीच में माइलेज देती है.

मारुति सुजुकी की नई स्विफ्ट में 3-सिलेंडर, Z-सीरीज इंजन लगा है, जिससे 82 PS की पावर मिलती है. स्विफ्ट की ये कार भले ही फ्रोंक्स की तुलना में कम पावर देती हो, लेकिन माइलेज की रेस में ये कार आगे है. मारुति स्विफ्ट 25.8  kmpl का माइलेज देती है. माइलेज के बेहतर होने से स्विफ्ट को ज्यादा एफिशिएंट कार कहा जा सकता है.

कौन-सी कार ज्यादा महंगी?

मारुति सुजुकी फ्रोंक्स की एक्स-शोरूम प्राइस 7.50 लाख रुपये से शुरू है. वहीं इसके 1.2-लीटर AMT वेरिएंट की कीमत 9.30 लाख रुपये है. फ्रोंक्स के टर्बो-ऑटोमेटिक वेरिएंट की एक्स-शोरूम प्राइस 13 लाख रुपये है. फ्रोंक्स की तुलना में स्विफ्ट काफी सस्ती है. मारुति सुजुकी स्विफ्ट की एक्स-शोरूम प्राइस 6.4 लाख रुपये से शुरू है. इस कार के टॉप-एंड वेरिएंट की एक्स-शोरूम प्राइस 9.6 लाख रुपये से कुछ ज्यादा है.

ये भी पढ़ें

Maruti First Car: Maruti की पहली कार, जिसने ला दी थी ऑटो सेक्टर में क्रांति, 80 के दशक में थी ये कीमत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बॉलीवुड में किस सितारे के पास है सबसे सुरक्षित कार? चौंका देगा नाम
बॉलीवुड में किस सितारे के पास है सबसे सुरक्षित कार? चौंका देगा नाम
Renault Duster Hybrid vs Rivals, कीमत और माइलेज में कौन आगे?
Renault Duster Hybrid vs Rivals, कीमत और माइलेज में कौन आगे?
Mercedes की नई इलेक्ट्रिक SUV का जलवा, 2.5 सेकंड में पकड़ेगी 100 की रफ्तार
Mercedes की नई इलेक्ट्रिक SUV का जलवा, 2.5 सेकंड में पकड़ेगी 100 की रफ्तार
आपकी कार के लिए बेस्ट हैं ये ऑटोमोबाइल गैजेट्स, आज ही ले आएं घर
आपकी कार के लिए बेस्ट हैं ये ऑटोमोबाइल गैजेट्स, आज ही ले आएं घर

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीबीआई ने अपने हाथों में ली परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड की जांच, ये हैं दायरे में
सीबीआई ने अपने हाथों में ली परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड की जांच, ये हैं दायरे में
'देश में गुंडाराज चल रहा है?' PM आवास के पास बनी मस्जिद को नोटिस, भड़की AIMIM
'देश में गुंडाराज चल रहा है?' PM आवास के पास बनी मस्जिद को नोटिस, भड़की AIMIM
राष्ट्रीय पुलिस स्मृति दिवस: पीएम ने दी श्रद्धांजलि, अमित शाह बोले- 'उन पुलिसकर्मियों को नमन, जिन्होंने...'
राष्ट्रीय पुलिस स्मृति दिवस: पीएम ने दी श्रद्धांजलि, अमित शाह बोले- 'उन पुलिसकर्मियों को नमन, जिन्होंने...'
Tiger Shroff Firing Case: दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की बड़ी कार्रवाई, हथियार मॉड्यूल का किया खुलासा, चार गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की बड़ी कार्रवाई टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में चार आरोपी गिरफ्तार
IND vs ZIM: जिम्बाब्वे के नाम जुड़ा दुनिया का सबसे अनचाहा रिकॉर्ड, टीम इंडिया से मिली हार
जिम्बाब्वे के नाम जुड़ा दुनिया का सबसे अनचाहा रिकॉर्ड, टीम इंडिया से मिली हार
जॉर्जिया मेलोनी का एक्शन, इटली के Gen-Z प्रदर्शनकारियों पर चलेगा केस, मां-बाप से होगी वसूली
जॉर्जिया मेलोनी का एक्शन, इटली के Gen-Z प्रदर्शनकारियों पर चलेगा केस, मां-बाप से होगी वसूली
200 हथियार और 151 तलवारें, BJP विधायक बृजभूषण राजपूत ने किया शस्त्र पूजन
200 हथियार और 151 तलवारें, BJP विधायक बृजभूषण राजपूत ने किया शस्त्र पूजन
Pickle Storage Tips: सालों-साल नहीं खराब होगा अचार! जार में न करें ये 1 बड़ी भूल
सालों-साल नहीं खराब होगा अचार! जार में न करें ये 1 बड़ी भूल
Embed widget