एक्सप्लोरर

2024 Isuzu D-Max V-Cross जल्द होगा लॉन्च, कंपनी ने जारी किया पिक-अप ट्रक का टीजर

2024 Isuzu D-Max V-Cross: भारतीय बाजार में पिक-अप ट्रक उतारने वाली कंपनी इसुजु अपने नए मॉडल को मार्केट में पेश करने के लिए तैयार है. इसुजु का 2024 मॉडल नए फीचर्स के साथ मार्केट में आ सकता है.

2024 Isuzu V-Cross: भारतीय बाजार में पिक-अप ट्रक केवल दो ही कंपनियां ला रही हैं- इसुजु और टोयोटा. टोयोटा का Hilux इंडियन मार्केट में है, वहीं इसुजु का D-Max V-Cross भी मार्केट में मौजूद है. अब इसुजु 2024 D-Max V-Cross को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है. इस पिक-अप ट्रक के टीजर को लॉन्च कर दिया गया है, जिससे ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस 2024 मॉडल में केवल कॉस्मेटिक बदलाव किए गए हैं. इस ट्रक में मैकेनिकली कोई बदलाव देखने को नहीं मिलेगा.

नए मॉडल में हुए ये बदलाव

2024 इसुजु D-Max V-Cross का टीजर आ चुका है. इसे देखने से पता चल रहा है कि इसमें नए अलॉय व्हील्स को लगाया गया है. इसके क्रोम को फॉग लैम्प्स के साथ सजाया गया है. पिक-अप ट्रक के व्हील आर्चेस, रूफ रेल्स समेत और भी कई पार्ट्स को बाहरी ओर से गार्निश किया गया है. इसुजु के 2024 के मॉडल के केबिन में टैन अपहोल्स्ट्री के फॉर्म में कुछ ट्विक्स को लगाया गया है.

कैसा होगा पिक-अप ट्रक का पावरट्रेन?

इसुजु D-Max V-Cross के 2024 मॉडल में 1.9-लीटर टर्बो चार्जड डीजल इंजन लगा हो सकता है, जिससे 3,600 rpm पर 160 bhp की मैक्सिमम पावर मिलेगी और 2,000-2,500 rpm पर 360 Nm का टॉर्क जेनेरेट होगा. इस पिक-अप ट्रक में 6-स्पीड मैनुअल यूनिट दी जा सकती है. वहीं 6-स्पीड टॉर्क कनवर्टर ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन भी इस ट्रक में मिल सकता है. ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन में 4*4 पावरट्रेन और 4*2 पावरट्रेन दोनों ही मिस सकते हैं. वहीं मैनुअल गीयर बॉक्स में केवल 4*4 पावरट्रेन मिल सकता है.

मार्केट में मौजूद ये मॉडल

इसुजु D-Max V-Cross के तीन वेरिएंट अभी भारतीय बाजार में मौजूद हैं. इसमें 4*2 Z AT, 4*4 Z और 4*4 Z Prestige AT शामिल हैं. इसुजु के 4*2 Z AT वेरिएंट की कीमत 22.07 लाख रुपये है. इसके 4*4 Z वेरिएंट की एक्स-शोरूम प्राइस 23.50 लाख रुपये है. इसके तीसरे वेरिएंट 4*4 Z Prestige AT की एक्स-शोरूम प्राइस 27 लाख रुपये है. अब इसका 2024 मॉडल अगले महीने मई में भारतीय बाजार में एंट्री ले सकता है.

ये भी पढ़ें

Aston Martin Vantage: एस्टन मार्टिन ने भारत में लॉन्च की नई वैंटेज, 3.99 करोड़ रुपये है शुरुआती कीमत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चार्जिंग की चिंता कम? Mercedes-Benz को PHEV से उम्मीद
चार्जिंग की चिंता कम? Mercedes-Benz को PHEV से उम्मीद
पानी में भी तैरेगी ये SUV, 12 मिनट में रिकॉर्ड बुकिंग
पानी में भी तैरेगी ये SUV, 12 मिनट में रिकॉर्ड बुकिंग
संकरी गलियों में पहुंचेगी मदद, DRDO ने बनाई खास Bike Ambulance
संकरी गलियों में पहुंचेगी मदद, DRDO ने बनाई खास Bike Ambulance
Honda 0 Alpha EV का दिसंबर में डेब्यू, 75kWh बैटरी का ऑप्शन
Honda 0 Alpha EV का दिसंबर में डेब्यू, 75kWh बैटरी का ऑप्शन

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJI ने मुलाकात का प्रस्ताव ठुकराया तो राहुल गांधी बोले, 'न्याय के लिए...'
CJI ने मुलाकात का प्रस्ताव ठुकराया तो राहुल गांधी बोले, 'न्याय के लिए...'
मांझी बोले- कॉकरोच-झींगुर से नहीं डरते, प्रशांत किशोर ने कहा- 'सरकार…'
मांझी बोले- कॉकरोच-झींगुर से नहीं डरते, प्रशांत किशोर ने कहा- 'सरकार…'
'सिंहासन खाली करो...', इंडिया गठबंधन के प्रोटेस्ट से पहले शशि थरूर का पोस्ट
'सिंहासन खाली करो...', इंडिया गठबंधन के प्रोटेस्ट से पहले शशि थरूर का पोस्ट
15 साल बाद आ रहा विद्या बालन की ‘द डर्टी पिक्चर’ का सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म, कहानी का भी दिया हिंट
‘द डर्टी पिक्चर’ का आ रहा सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
INDIA गठबंधन के प्रदर्शन से पहले CM योगी बोले- 'जो कुछ भी बचा है...'
INDIA गठबंधन के प्रदर्शन से पहले CM योगी बोले- 'जो कुछ भी बचा है...'
हूती मिसाइल हमले से दहला रियाद एयरपोर्ट, सामने आया अटैक का वीडियो
हूती मिसाइल हमले से दहला रियाद एयरपोर्ट, सामने आया अटैक का वीडियो
ढीले कपड़ों में भी ढहाया कहर! लड़की के डांस से इंटरनेट पर भूचाल
ढीले कपड़ों में भी ढहाया कहर! लड़की के डांस से इंटरनेट पर भूचाल
Embed widget