एक्सप्लोरर

दिल्ली का सीएम कौन? इन चार में से किसके नाम पर लग सकती है मोहर

Delhi CM Name Announcement: दिल्ली का सीएम कौन बनेगा, कल शपथ ग्रहण होना है. दिल्ली प्रदेश कार्यालय में सीएम के नाम को लेकर मंथन अंतिम दौर में है. ज्योतिष से जानते, किसके नाम की खुल सकती है लॉटरी.

Delhi CM Name Announcement: दिल्ली के सीएम के नाम का ऐलान होने में अब महज कुछ ही घंटे शेष है. 20 फरवरी को शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा. शपथ ग्रहण को लेकर तैयारियां जोरशोर से चल रही हैं. रामलीला मैदान में कल दोपहर 12:30 बजे  शपथ ग्रहण समारोह है. इससे पहले 19 फरवरी यानि आज शाम 7 बजे के करीब विधायक दल की बैठक होनी है जिसमें दिल्ली के नये सीएम  का नाम तय किया जाएगा. नाम के अक्षर से आइए जानते हैं कि किसके सितारे बुलंद चल रहे हैं.
 
बीजेपी के विधायक दल की बैठक 19 फरवरी यानि आज होनी है जो करीब शाम 7 बजे होगी.इसमें पर्यवेक्षक रविशंकर प्रसाद और ओपी धनखड़ सीएम के नाम की घोषणा करेंगे. जिन चार नामों की सबसे अधिक चर्चा है उनमें नई दिल्ली से विधायक प्रवेश वर्मा, रोहिणी विधायक विजेंद्र गुप्ता, शालीमार विधायक रेखा गुप्ता और राजौरी गार्डन से विधायक मनजिंदर सिंह सिरसा का नाम शामिल है. ज्योतिष के माध्यम से जानते हैं कि इनमे से किसकी किस्मत चमक सकती है.

प्रवेश वर्मा- नाम अक्षर से इनका राशि कन्या बनती है. कालपुरुष की कुंडली में इसका स्थान छठा है. कन्या राशि का स्वामी बुध ग्रह है. बुध ग्रह वर्तमान समय में अस्त चल रहा है, वहीं बुध का गोचर शनि की राशि कुंभ में हो रहा है, जहां पर इस समय सबसे अधिक तीन ग्रह विराजमान हैं, यहां पर शनि, बुध के साथ ग्रहों के राजा सूर्य भी विराजमान हैं. अन्य ग्रहों की स्थिति इनके लिए उत्तम दिखाई दे रही है. लेकिन राशि का स्वामी अस्त है जो कुछ अड़चन भी देता नजर आ रहा है.

विजेंद्र गुप्ता- नाम अक्षर से इनकी राशि वृषभ बनती है, जहां पर स्वयं देव गुरु बृहस्पति विराजमान है. जो एक उत्तम संयोग बना रहे हैं. गुरु को ज्योतिष में उच्च पद दिलाने में सबसे प्रभावी ग्रह माना गया है.इसलिए वे सीएम पद के प्रबल दावेदारों में से एक हैं. गुरु के साथ दशम भाव में त्रिग्रही योग बना है. यहां शनि स्वयं अपनी ही राशि में विराजमान हैं जो कहीं न कहीं जनता के घर को भी देख रहे हैं. यही कारण है कि इनकी स्थिति और दावेदारी दोनी ही मजबूत दिखाई दे रही है. आने वाले समय में इसका इन्हें लाभ मिलता दिख रहा है. 22 फरवरी से इनका राजनैतिक कद बढ़ता दिखाई दे रहा है.

रेखा गुप्ता- नाम अक्षर से इनकी राशि तुला बनती है, इनका पंचम भाव काफी मजबूत दिखाई दे रहा है. जहां पर सूर्य, शनि और बुध विराजमान हैं. ये तीनों ग्रह मिलकर रेखा गुप्ता को बड़ा पद दिलाने में अहम भूमिका निभाते दिख रहे हैं. ग्रहों की स्थिति इन्हें सीएम पद के बेहद करीब ले जा रही है. इन्हें मत्री पद अवश्य मिलता दिख रहा है. शिक्षा विभाग जैसा महत्वपूर्ण पद भी इनके खाते में जाता दिख रहा है.

मनजिंदर सिंह सिरसा- नाम अक्षर से इनकी राशि सिंह बनती है, जिसके स्वामी सूर्य हैं. वर्तमान समय में सूर्य शनि और बुध के साथ कुंभ राशि में गोचर कर रहे हैं, जो राजनीति में अच्छी स्थिति की तरफ संकेत कर रहे हैं, दिल्ली की राजनीति में इनकी भूमिका प्रभावी दिखाई दे रही है. सप्तम भाव मजबूत होने से वरिष्ठ नेताओं का साथ मिलता दिखा रहा है. 29 मार्च के बाद स्थिति और भी बेहतर होती दिखाई दे रही है.

यह भी पढ़ें- दिल्ली के सीएम के नाम का ऐलान आज, शपथ कल, ग्रहों की चाल से मिल रहे चौंकाने वाले संकेत

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive. com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

हृदेश कुमार सिंह । Hirdesh Kumar Singh 

Senior Vedic Astrologer । Head – Religion & Astrology, ABP Live । Lead – ABP Dharma LIVE

हृदेश कुमार सिंह वरिष्ठ वैदिक ज्योतिषाचार्य और मीडिया पेशेवर हैं. उन्हें ज्योतिष, धर्म और मीडिया के क्षेत्र में 17 साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वे ABP Live में Religion & Astrology वर्टिकल का नेतृत्व करते हैं. साथ ही ABP Dharma LIVE की कंटेंट और डिजिटल रणनीति की जिम्मेदारी संभालते हैं.

उनके काम में ज्योतिषीय लेखन, संपादन, वेबसाइट और वीडियो के लिए विषय चयन तथा संपादकीय योजना शामिल है. वे Search, Google Discover और सोशल मीडिया पर पाठकों की रुचि को ध्यान में रखकर धर्म और ज्योतिष की कवरेज तय करते हैं.

पंचांग, राशिफल, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार और धार्मिक परंपराएं उनके लेखन के प्रमुख विषय हैं. वे करियर, विवाह, शिक्षा और व्यापार से जुड़े सवालों पर भी लिखते हैं. राजनीति और सामाजिक घटनाओं पर उनके ज्योतिषीय विश्लेषण वैदिक गणना, गोचर और मेदिनी ज्योतिष पर आधारित होते हैं. इनमें ग्रह स्थितियों को संभावित संकेतों के रूप में प्रस्तुत किया जाता है.

उन्होंने Indian Institute of Mass Communication (IIMC), नई दिल्ली से पत्रकारिता और IIMT University, मेरठ से ज्योतिष शास्त्र एवं वास्तु शास्त्र की शिक्षा ग्रहण की है. वे AstroSage और Astrotalk जैसे प्लेटफॉर्म के साथ भी काम कर चुके हैं. उन्होंने Semrush Academy से 'Content Marketing Essentials for SEO and AI Search with Semrush' सर्टिफिकेशन प्राप्त किया है.

नई पीढ़ी के पाठकों के लिए उन्होंने 'Gen-Z Horoscope' जैसे प्रारूप पर काम किया है. इसमें पढ़ाई, नौकरी, रिश्तों और रोजमर्रा के फैसलों से जुड़े सवालों को राशिफल में जगह दी गई है. उनके लेख धार्मिक परंपराओं से जुड़े उन प्रश्नों पर भी केंद्रित होते हैं, जो बदलती जीवनशैली में सामने आते हैं.

वैदिक ज्योतिष, होरा शास्त्र, संहिता, मेदिनी ज्योतिष, अंक ज्योतिष, शकुन शास्त्र और वास्तु उनके अध्ययन एवं लेखन के विषय हैं. उनका मानना है, 'ज्योतिष केवल भविष्य बताने की विद्या नहीं, बल्कि समय को समझने की कला है.'

ज्योतिष और मीडिया के अलावा उन्हें सिनेमा, संगीत, साहित्य, राजनीति, पर्यावरण, ग्रामीण जीवन और यात्राओं में विशेष रुचि है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Surya Gochar 2026: 17 अक्टूबर से तुला में नीच होंगे सूर्य, क्या इन 5 राशियों की बढ़ेंगी मुश्किलें? जानें नीचभंग का नियम
Surya Gochar 2026: 17 अक्टूबर को नीच होंगे सूर्य, 5 राशियों पर असर
Kal Ka Rashifal 16 October 2026: शुक्रवार को शोभन योग से मेष को कानूनी राहत और तुला की होगी नई होम डील! पढ़ें 12 राशियों का भाग्यफल
Kal Ka Rashifal 16 October 2026: शुक्रवार को शोभन योग से मेष को कानूनी राहत और तुला की होगी नई होम डील! पढ़ें 12 राशियों का भाग्यफल
इमरान खान जाएंगे बॉम्बे हाई कोर्ट या छोड़ना पड़ेगा भारत?  एक्टर के पास बचे हैं सिर्फ ये कानूनी रास्ते
इमरान खान: देश छोड़ना होगा या बॉम्बे HC से जाएंगे, जानें एक्टर के पास क्या आखिरी विकल्प है
Maha Saptami 2026: 17 या 18 अक्टूबर को महासप्तमी? जानें सही तारीख
Maha Saptami 2026: 17 या 18 अक्टूबर को महासप्तमी? पूजा की तारीख में उलझन की वजह समझिए

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को CJI की फटकार, केंद्र-पुलिस को नोटिस, SIR पर SC में सुनवाई की बड़ी बातें
राहुल गांधी को CJI की फटकार, केंद्र-पुलिस को नोटिस, SIR पर SC में सुनवाई की बड़ी बातें
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
'कनाडाई को...', इमरान ख़ान को नोटिस पर उद्धव गुट-CJP का वार, जफर इस्लाम क्या बोले?
'कनाडाई को...', इमरान ख़ान को नोटिस पर उद्धव गुट-CJP का वार, जफर इस्लाम क्या बोले?
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
Embed widget