एक्सप्लोरर

Weak Sun Remedies: कुंडली में कमजोर सूर्य कराता है धन हानि, लगता है पितृ दोष, जानें बचाव

Strong Sun Remedies: वेदों में सूर्य को सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना गया है. सूर्य उपासना से सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है. सूर्य अगर कमजोर स्थिति में हो तो कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है.

Weak Sun Effects: ज्योतिष शास्त्र में सूर्य को आत्मा और मान-सम्मान का कारक माना जाता है. सुबह-सुबह सूर्य को जल चढ़ाने से ऊर्जा चक्र सक्रिय रहता है और सोचने-समझने की शक्ति भी बढ़ती है. ये व्यक्ति की इच्छाशक्ति को मजबूत करता है. ज्योतिषाचार्य डॉक्टर अनीष व्यास के अनुसार सूर्य के शुभ प्रभाव से जॉब और बिजनेस में तरक्की के योग बनते हैं. 

वहीं सूर्य का अशुभ प्रभाव असफलता देता है, जिसके कारण कामकाज में रुकावटें और परेशानियां बढ़ती हैं. सूर्य के अशुभ प्रभाव से धन हानि और स्थान परिवर्तन भी होता है. सूर्य के अशुभ प्रभाव से स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां भी बढ़ती हैं. 

कुंडली में सूर्य मजबूत 

ज्योतिषाचार्य ने बताया कि सूर्य अगर व्यक्ति की कुंडली में मजबूत स्थिति में हो तो उसे हर क्षेत्र में सफलता मिलती है. इससे जीवन में सुख-शांति और समृद्धि भी आती है. कुंडली में सूर्य के मजबूत होने से पिता के साथ संबंध मजबूत होते हैं और उनके आशीर्वाद से सभी कार्य बनने लग जाते हैं. अगर कोई व्यक्ति रोजगार की तलाश कर रहा होता है तो उसे सरकारी नौकरी प्राप्त हो जाती है. 

सूर्य के प्रभाव से मान-सम्मान में वृद्धि होती है और हर रोग से मुक्ति मिलती है. चूंकि सूर्य उच्च पद का कारक ग्रह है इसलिए जिस पर सूर्य देव की कृपा होती है उसे हर क्षेत्र में उच्च पद प्राप्त होता है.

कुंडली में सूर्य कमजोर 

ज्योतिषाचार्य ने बताया कि सूर्य अगर किसी व्यक्ति की कुंडली में कमजोर स्थिति में हो तो उसे कार्यक्षेत्र के साथ.साथ जीवन में भी कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है. उसे शारीरिक रोग-दोष का सामना करना पड़ता है. दिल और नेत्र से संबंधित परेशानियां लगी रहती है. साथ ही कई झूठे आरोपों का भी सामना करना पड़ता है और मान-सम्मान में भी कमी आती है. पिता के साथ संबंध अच्छे नहीं रहते और धन की हानि लगातार बनी रहती है. सूर्य के अशुभ प्रभाव से कुंडली में पितृ दोष भी लगता है.

कमजोर सूर्य के उपाय

ज्योतिषाचार्य ने बताया कि जिन लोगों का सूर्य कमजोर हो उन्हें भगवान श्री विष्णु की उपासना करनी चाहिए. रोज उगते सूर्य को अर्घ्य देना शुरू करें. रविवार के दिन उपवास रखें. गुड़ या मिश्री खाकर, पानी पीकर ही घर से निकलें. पिता का सम्मान करें और हर दिन उनके चरण छूकर उनका आशीर्वाद लें. भगवान सूर्य की स्तुति आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें.

ये भी पढ़ें

शत्रु ग्रह में वक्री होंगे शुक्र, इन राशियों पर टूटेगा दुखों का पहाड़

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टैरो राशिफल 1 अक्टूबर 2026: कर्क को मनचाहा प्रमोशन और ट्रांसफर, मिथुन को पुराने निवेश से लाभ; जानें 12 राशियों का भाग्य
टैरो राशिफल 1 अक्टूबर 2026: कर्क को मनचाहा प्रमोशन और ट्रांसफर, मिथुन को पुराने निवेश से लाभ; जानें 12 राशियों का भाग्य
कन्या मासिक राशिफल अक्टूबर 2026: दूसरे भाव में लक्ष्मीनारायण व बुधादित्य योग, लिविंग रिलेशन में विवाह का प्रस्ताव
कन्या मासिक राशिफल अक्टूबर 2026: दूसरे भाव में लक्ष्मीनारायण व बुधादित्य योग, लिविंग रिलेशन में विवाह का प्रस्ताव
सिंह मासिक राशिफल अक्टूबर 2026: तीसरे भाव में लक्ष्मीनारायण व बुधादित्य योग, पारिवारिक व्यापार में लाभ, नई नौकरी का फैसला टालें
सिंह मासिक राशिफल अक्टूबर 2026: तीसरे भाव में लक्ष्मीनारायण व बुधादित्य योग, पारिवारिक व्यापार में लाभ, नई नौकरी का फैसला टालें
कर्क मासिक राशिफल अक्टूबर 2026: लग्न में गुरु-मंगल युति, चौथे भाव में लक्ष्मीनारायण योग, व्यापार में भारी मुनाफा, नौकरी में बरतें संयम
कर्क मासिक राशिफल अक्टूबर 2026: लग्न में गुरु-मंगल युति, चौथे भाव में लक्ष्मीनारायण योग, व्यापार में भारी मुनाफा, नौकरी में बरतें संयम

वीडियोज

ALIEN MYSTERY: चांद पर एलियंस का मलबा? सामने आया बड़ा रहस्य! |ABPLIVE
UP Rajya Sabha Election 2027: सपा की तैयारी तेज..दिलचस्प मुकाबला | Akhilesh Yadav | Samajwadi Party
Kathua CISF Camp Firing: CISF कैंप में जवान ने साथियों पर की फायरिंग | Jammu Kashmir | Breaking News
Shehzad Poonawalla: रिएलिटि शो में बड़ा ड्रामा..पीट गए पूनावाला | Rise And Fall 2
जेल के वो 21 दिन...आज खुलेगा राज!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिंधु जल संधि को लेकर पाकिस्तान ने भारत के सामने जोड़े हाथ, कहा- 'मर जाएंगे हमारे लोग...',
सिंधु जल संधि को लेकर पाकिस्तान ने भारत के सामने जोड़े हाथ, कहा- 'मर जाएंगे हमारे लोग...',
उमर खालिद को HC से जमानत न मिलने पर बोले पिता, '8वीं बार था जब...'
उमर खालिद को HC से जमानत न मिलने पर बोले पिता, '8वीं बार था जब...'
क्या राहुल गांधी 2029 में विपक्ष का चेहरा होंगे? ममता बनर्जी ने दिया ऐसा जवाब
क्या राहुल गांधी 2029 में विपक्ष का चेहरा होंगे? ममता बनर्जी ने दिया ऐसा जवाब
कैंपबेल, आमिर और शाई होप... वेस्टइंडीज ने 'ट्रिपल शतक' के साथ रचा इतिहास
कैंपबेल, आमिर और शाई होप... वेस्टइंडीज ने 'ट्रिपल शतक' के साथ रचा इतिहास
Drishyam 3 Star Cast Fees: अजय देवगन को मिली सबसे मोटी रकम, जानें- तबू समेत बाकी स्टार कास्ट की फीस
'दृश्यम 3' के लिए अजय ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- तबू समेत बाकी की फीस
गेहूं-चना समेत इन छह फसलों की बढ़ी MSP, जानें मोदी कैबिनेट के बड़े फैसले
गेहूं-चना समेत इन छह फसलों की बढ़ी MSP, जानें मोदी कैबिनेट के बड़े फैसले
'ज्ञानेश कुमार को मिले भारत रत्न', TMC के बागी गुटों की NCPI को चिट्ठी
'ज्ञानेश कुमार को मिले भारत रत्न', TMC के बागी गुटों की NCPI को चिट्ठी
2027 में यूपी में किन सेक्टर्स में सबसे ज्यादा जॉब देगी सरकार? जान लें जवाब
2027 में यूपी में किन सेक्टर्स में सबसे ज्यादा जॉब देगी सरकार? जान लें जवाब
Embed widget