एक्सप्लोरर

Shirin Farhad: शीरीं के प्यार का फरहाद पर ऐसा था जुनून, पहाड़ियों के आर-पार बना दी थी सड़क

Shirin Farhad Love: वैलेंटाइन डे प्रेमी जोड़ों का दिन है. इस मौके पर जानते हैं आर्मेनिया के बादशाह की बेटी शीरीं और एक मामूली शख्स फरहाद की अमर प्रेम कहानी के बारे में.

Shirin Farhad Love Story: 14 फरवरी, वैलेंटाइन डे का दिन प्रेमी जोड़ों को समर्पित होता है. इतिहास में ऐसी कई प्रेम कहानियां दर्ज हैं जो आज भी दुनिया भर में मशहूर हैं. इन अमर प्रेम कहानियों की मिसालें दी जाती हैं. ऐसी ही एक सच्ची प्रेम कहानी है शीरीं और फरहाद की. आर्मेनिया के बादशाह की बेटी शीरीं और एक मामूली शख्स  फरहाद का प्रेम और बलिदान आज भी लोगों के दिलों में हैं. आइए जानते है इस प्रेम कहानी के बारे में.

शीरीं-फरहाद  की प्रेम कहानी

आर्मेनिया के बादशाह की बेटी शीरीं बहुत खूबसूरत थी. पर्शिया के बादशाह खुसरो शीरीं की तस्वीर देखकर ही उस पर फिदा हो गए थे. उन्होंने अपने सिपहसालार से शीरीं के साथ शादी का प्रस्तावभिजवाया. शीरीं ने खुसरो का ये प्रस्ताव मान लिया लेकिन उसके सामने एक शर्त रखी. शीरीं ने कहा कि अगर खुसरो पर्शिया के लोगों के लिए दूध का दरिया बनवाते हैं तो वो उनसे शादी करने को तैयार है. खुसरो ने यह शर्त स्वीकार कर लिया दरिया बनवाने का काम शुरू करा दिया. इसके बाद शीरीं ने खुसरो से शादी कर ली.

 

नहर खुदवाने का काम खुसरो ने फरहाद नाम के एक शख्स को दिया. बादशाह ने फरहाद को बुलवा कर शीरीं से मिलवाया ताकि उसकी सलाह पर फरहाद नहर की खुदाई कर सके. पहली मुलाकात में शीरीं को देखते ही फरहाद उसका दीवाना हो गया. वो शीरीं से पागलों की तरह मोहब्बत करने लगा. शीरीं के नाम की रट लगाते-लगाते फरहाद ने नहर की खुदाई शुरू कर दी.  फिर एक दिन मौका मिलते ही फरहाद शीरीं के कदमों में झुक गया और अपने इश्क का इजहार कर दिया. शीरीं फरहाद की ये हरकत बहुत बुरी लगी और वो वहां से चली गई.

फरहाद पर शीरीं के प्यार का जूनून सवार हो गया था. उसने नहर खोदने में अपनी पूरी जान लगा दी. फरहाद के इस जुनून की खबर बादशाह तक भी पहुंच गई.जब उसे इसकी जानकारी मिली तो वह आगबबूला हो गया. फरहाद ने बिना डरे खुसरो के सामने शीरीं के लिए अपने प्यार का इजहार कर दिया. गुस्से में बादशाह ने तलवार से उसका सिर कलम करना चाहा लेकिन उसके वजीर ने उसे रोक लिया. 

वजीर ने खुसरो को सलाह दी कि वो फरहाद से करे कि अगर वो अपनी मेहनत से पहाड़ियों के आर-पार सड़क बना देगा तो शीरीं से उसका निकाह कर दिया जाएगा. वजीर को इस बात का पूरा यकीन था कि फरहाद यह नहीं कर पाएगा लेकिन दीवाने फरहाद ने यह शर्त भी स्वीकार कर ली.

अपनी मोहब्बत की खातिर फरहाद दिन-रात काम करके सड़क बनाने लगा रहा. आखिर उसकी बेइंतहा मोहब्बत ने शीरीं का दिल जीत ही लिया. सड़क पूरी होते देख बादशाह घबराया गया. उसे कुछ समझ नहीं आ रहा था कि वो क्या करे. उसने फरहाद के पास यह झूठी खबर पहुंचा दी कि शीरीं ने आत्महत्या कर ली है. यह खबर सुनते ही फरहाद पागल हो गया. वो दीवारों से सिर पटक-पटककर चिल्लाने लगा और अपने सिर पर कुल्हाड़ी मारकर अपनी जान दे दी. 

जब शीरीं को फरहाद की मौत की खबर पता चली तो वह दौड़ी उस जगह पहुंची जहां फरहाद ने दम तोड़ा था. बादशाह के छल का पता चलने पर शीरीं ने महल में लौटने से इंकार कर दिया और फरहाद के कदमों में ही दम तोड़ दिया. इन दो अमर प्रेमियों को एक साथ दफन किया गया. इनकी मोहब्बत एक मिसाल बन गयी जो आज भी जिंदा है. 

ये भी पढ़ें

12 साल बाद सूर्य और गुरु ग्रह की युति, इन 3 राशियों के खुल जाएंगे भाग्य, होगा लाभ ही लाभ

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Surya Gochar 2026: 17 अक्टूबर से तुला में नीच होंगे सूर्य, क्या इन 5 राशियों की बढ़ेंगी मुश्किलें? जानें नीचभंग का नियम
Surya Gochar 2026: 17 अक्टूबर को नीच होंगे सूर्य, 5 राशियों पर असर
Kal Ka Rashifal 16 October 2026: शुक्रवार को शोभन योग से मेष को कानूनी राहत और तुला की होगी नई होम डील! पढ़ें 12 राशियों का भाग्यफल
Kal Ka Rashifal 16 October 2026: शुक्रवार को शोभन योग से मेष को कानूनी राहत और तुला की होगी नई होम डील! पढ़ें 12 राशियों का भाग्यफल
इमरान खान जाएंगे बॉम्बे हाई कोर्ट या छोड़ना पड़ेगा भारत?  एक्टर के पास बचे हैं सिर्फ ये कानूनी रास्ते
इमरान खान: देश छोड़ना होगा या बॉम्बे HC से जाएंगे, जानें एक्टर के पास क्या आखिरी विकल्प है
Maha Saptami 2026: 17 या 18 अक्टूबर को महासप्तमी? जानें सही तारीख
Maha Saptami 2026: 17 या 18 अक्टूबर को महासप्तमी? पूजा की तारीख में उलझन की वजह समझिए

वीडियोज

Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को CJI की फटकार, केंद्र-पुलिस को नोटिस, SIR पर SC में सुनवाई की बड़ी बातें
राहुल गांधी को CJI की फटकार, केंद्र-पुलिस को नोटिस, SIR पर SC में सुनवाई की बड़ी बातें
'क्या बोलती हूं, क्या पहनती हूं...', राम के नाम वाले वीडियो पर बोलीं CM रेखा गुप्ता
'क्या बोलती हूं, क्या पहनती हूं...', राम के नाम वाले वीडियो पर बोलीं CM रेखा गुप्ता
अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, '16 अक्टूबर को दिल्ली में...'
अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, '16 अक्टूबर को दिल्ली में...'
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
'कनाडाई को...', इमरान ख़ान को नोटिस पर उद्धव गुट-CJP का वार, जफर इस्लाम क्या बोले?
'कनाडाई को...', इमरान ख़ान को नोटिस पर उद्धव गुट-CJP का वार, जफर इस्लाम क्या बोले?
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
Embed widget