एक्सप्लोरर

June Gochar 2024: जून में बदलेगी ग्रहों की चाल, इन 4 बड़े ग्रहों के गोचर का पड़ेगा राशियों पर प्रभाव

June Gochar 2024: जून में कई ग्रहों का गोचर होने वाला है, जिसका शुभ-अशुभ प्रभाव राशियों पर पड़ेगा. ज्योतिष के अनुसार इस माह मंगल, बुध और शुक्र का गोचर होना वहीं शनि वक्री (Shani Vakri 2024) होंगे.

June Gochar 2024: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जून माह (June 2024) ग्रह और नक्षत्रों के हिसाब से काफी खास होने वाला है. क्योंकि इस माह सूर्य, बुध, मंगल और शुक्र ग्रह राशि परिवर्तन करने वाले हैं. जून माह में 4 ग्रहों का राशि परिवर्तन हो रहा है. ग्रहों के राशि परिवर्तन और उनकी चाल में बदलाव का विशेष महत्व होता है. इन ग्रहों की स्थिति में बदलाव से जहां कुछ राशि वालों को लाभ मिलेगा तो वहीं कुछ राशि वालों के लिए परेशानियां आ सकती हैं.

जून 2024 में 4 बड़े ग्रहों का गोचर (June Planet Transit 2024)

  • वैदिक ज्योतिष शास्त्र की गणना के मुताबिक सबसे पहले 01 जून को ग्रहों के सेनापति और महान पराक्रमी ग्रह मंगल मेष राशि में गोचर (Mangal Gochar 2024) कर चुके हैं.
  • इसके बाद 12 जून को सुख और वैभव प्रदान करने वाले ग्रह शुक्र (Shukra Gochar 2024) अपनी स्वयं की राशि वृषभ की यात्रा को विराम देते हुए मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे.
  • वाणी, बुद्धि और व्यापार के कारक ग्रह बुध 14 जून को मिथुन राशि में गोचर करेंगे, फिर इसी माह की 29 तारीख को मिथुन से कर्क राशि में चले जाएंगे. 15 जून को सूर्य मिथुन राशि में गोचर करेंगे, जिसे मिथुन संक्राति (Mithun Sankranti 2024) कहते हैं.
  • फिर माह के अंत में यानी 29 जून को कर्मफलदाता और न्यायाधिपति ग्रह शनि (Shani) अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ में रहते हुए वक्री हो जाएंगे. जून माह में प्रमुख ग्रहों की चाल बदलने से कुछ राशि वालों को विशेष लाभ मिलने के योग बन रहे हैं.

वैदिक ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों, नक्षत्रों और राशियों का विशेष महत्व होता है. इनके परस्पर संबंधों की बीच की गणना करते हुए भविष्यवाणियां की जाती है. ग्रह एक निश्चित अंतराल पर अपनी राशि बदलते हैं जिससे कई तरह के शुभ और अशुभ योगों का निर्माण होता है.

ग्रह एक से दूसरी राशि में भ्रमण करते हैं, ऐसे में जून का महीना ग्रहों के गोचर के लिहाज से काफी अहम रहने वाला है. जून माह में प्रमुख ग्रहों का राशि परिवर्तन होने वाला है, जिससे यह महीना बेहद विशेष होगा. इस माह में 4 बड़े ग्रह-सूर्य, बुध मंगल और शुक्र राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं. 

तिथि (Date) गोचर (Gochar)
1 जून 2024 मंगल का मेष राशि में गोचर
12 जून 2024 शुक्र का मिथुन राशि में गोचर
14 जून 2024 बुध का मिथुन राशि में गोचर
15 जून 2024 बुध का कर्क राशि में गोचर
29 जून 2024 शनि का कुंभ राशि में वक्री

शुभ-अशुभ प्रभाव (Gochar 2024 Shubh-Ashubh Effect)

कई बड़े धनकुबेर, उद्योगपति और व्यापारियों की स्थिति बिगड़ेगी और बड़े मामले सामने आएंगे. बड़े बदलाव और विवाद होने की आशंका है. अंतरराष्ट्रीय व्यापार में वृद्धि के साथ शेयर बाजार फिर से बढ़ने की भी संभावना रहेगी. इससे अर्थव्यवस्था मजबूत होने के योग बनेंगे. इस साल कुछ जगहों पर भारी बारिश (Monsoon) होने की संभावना रहेगी. राजनीति क्षेत्र में मंत्रिमंडल में कई चौंकाने वाले नाम होंगे और जून-जुलाई का समय थोड़ा कठिन रहेगा.

विदेशों में राजनीतिक उठापटक सत्ता परिवर्तन इत्यादि होने की संभावना. भारतीय बाजारों में अचानक तेजी आएगी और व्यापार बढ़ेगा. अचानक किसी वस्तु के दाम बढ़ेंगे. प्राकृतिक आपदा के साथ अग्निकांड, भूकंप, गैस दुर्घटना, वायुयान दुर्घटना होने की संभावना रहेगा.

वहीं होटल रेस्टोरेंट वालों के लिए बहुत ही अच्छा समय होगा. सांस्कृतिक रूप से कोई कोई विवाद या उत्तल पुथल होने की संभावना. देश और दुनिया में राजनीतिक बदलाव होंगे. सत्ता संगठन में परिवर्तन होगा.

आरोप-प्रत्यारोप का दौर चलेगा. अचानक मौसमी बदलाव (Climate Change) भी हो सकते हैं. बारिश और बर्फबारी होने की आशंका है. सेना की ताकत बढ़ेगी. देश की कानून व्यवस्था भी मजबूत होगी. मनोरंजन, फिल्म, खेलकूद एवं गायन क्षेत्र से बुरी खबर मिलेगी. बड़े नेताओं का दुखद समाचार मिलने की संभावना है.

इन राशियों को होगा फायदा

मिथुन, वृश्चिक, मकर और मीन राशि (Zodiac Sign) के जातकों को हर क्षेत्र में सफलता मिलने वाली है. आर्थिक मामलों में भी फायदा मिलेगा. समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा. कार्य स्थल में आपके काम की प्रशंसा होगी. ऐसे में पदोन्नति भी मिल सकती हैं. व्यापारी वर्ग के लोगों को भी मुनाफा मिलेगा. कार्यों में अच्छी सफलताएं प्राप्त होंगी.

  • शुभ प्रभाव- मिथुन, वृश्चिक, मकर और मीन
  • अशुभ प्रभाव- वृष, सिंह, तुला और कुंभ
  • मिलाजुला प्रभाव- मेष कर्क, कन्या और धनु

करें पूजा-पाठ और दान

ग्रहों के अशुभ असर से बचने के लिए हनुमानजी (Hanuman ji) की पूजा करनी चाहिए. हनुमान चालीसा (Hanuman Chalisa) का पाठ अवश्य करें. भगवान शिव और माता दुर्गा की आराधना करनी चाहिए. महामृत्युंजय मंत्र (Mahamrityunjay mantra) और दुर्गा सप्तशती का पाठ करना चाहिए.

ये भी पढ़ें: Shani Dev: शनि साढ़ेसाती का कौन सा चरण सबसे कष्टकारी होता है, मकर, कुंभ और मीन राशि पर कौन सा चरण चल रहा है?
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान जयपुर जोधपुर के निदेशक 'डॉक्टर अनीष व्यास' देश के जाने-माने प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्य हैं. पाल बालाजी के भक्त के रूप में इन्हें जाना जाता है. वैदिक ज्योतिष पर इनका कार्य सराहनीय है. इनकी भविष्यवाणियां काफी सटीक होती हैं. इनके लेख विभिन्न मंचों पर प्रकाशित होते रहते हैं, इन्हें भविष्यफल और दैनिक राशिफल बताने में महारत प्राप्त है. इन्हें हस्तरेखा और वास्तु विशेषज्ञ के रूप में भी जाना जाता है. देश के अलावा विदेशों में भी उनके काफी संख्या में फॉलोअर्स है. सोशल मीडिया पर भी यह एक्टिव रहते हैं.  इनकी अब तक 497 से अधिक भविष्यवाणियां सच साबित हो चुकी हैं.डॉक्टर अनीष व्यास को बचपन से ही कर्मकांड और ज्योतिष की शिक्षा-दीक्षा विरासत में प्राप्त हुई. एम.ए. पत्रकारिता में गोल्ड मेडल प्राप्त कर पीएचडी की उपाधि हासिल कर चुके हैं. डॉ. अनीष व्यास के ज्योतिष विषय पर आधारित लेख देश के प्रमुख समाचार पत्रों में नियमित रूप से प्रकाशित होते हैं. इसके साथ ही विभिन्न न्यूज चैनल में लाईव शो में प्रतिभाग करते रहते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tarot Weekly Horoscope 12 से 18 july 2026: इस हफ्ते इन राशियों का चमकेगा भाग्य, इन 4 राशि वालों को रहना होगा सावधान!
Tarot Weekly Horoscope 12 से 18 july 2026: इस हफ्ते इन राशियों का चमकेगा भाग्य, इन 4 राशि वालों को रहना होगा सावधान!
Shani Gochar : 09 अक्टूबर तक शनि की टेढ़ी चाल इन 5 राशियों की बढ़ा सकती है मुश्किलें, नौकरी-कारोबार और शेयर बाजार पर पड़ सकता है असर
Shani Gochar : 09 अक्टूबर तक शनि की टेढ़ी चाल इन 5 राशियों की बढ़ा सकती है मुश्किलें, नौकरी-कारोबार और शेयर बाजार पर पड़ सकता है असर
Budh Gochar 2026: बुध का मिथुन राशि में गोचर, इन 3 राशियों की बंद किस्मत का खुलेगा ताला, करियर में बड़ी उछाल के संकेत!
Budh Gochar 2026: बुध का मिथुन राशि में गोचर, इन 3 राशियों की बंद किस्मत का खुलेगा ताला, करियर में बड़ी उछाल के संकेत!
ईरान नहीं बेच पाएगा दुनिया को तेल, गुस्से में ट्रंप ने लिया बड़ा फैसला, फिर लगाया प्रतिबंध
ईरान नहीं बेच पाएगा दुनिया को तेल, गुस्से में ट्रंप ने लिया बड़ा फैसला, फिर लगाया प्रतिबंध

वीडियोज

Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
'शादी के दूसरे महीने ही...', एक्स वाइफ धनश्री ने युजवेंद्र चहल पर लगाए गंभीर आरोप; जानें पूरा मामला
'शादी के दूसरे महीने ही', एक्स वाइफ धनश्री ने युजवेंद्र चहल पर लगाए गंभीर आरोप; जानें पूरा मामला
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बाढ़ के पानी में तैरती मौत, पानी के साथ बस्ती में घुसे सैकड़ों जहरीले सांप- वीडियो देख कांप जाएगी रूह
बाढ़ के पानी में तैरती मौत, पानी के साथ बस्ती में घुसे सैकड़ों जहरीले सांप- वीडियो देख कांप जाएगी रूह
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Embed widget