एक्सप्लोरर

Budh Gochar 2024: शनि से पहले बुध ग्रह की बदलेगी चाल, इन राशि के लोग फूंक-फूंककर रखें कदम

Budh Gochar 2024: बुध ग्रह 29 जून को कर्क राशि में गोचर करेंगे. बुध का यह गोचर कुछ राशियों के लिए अच्छा नहीं रहने वाला है. जानते हैं इन राशियों के बारे में.

Budh Gochar 2024: ज्योतिष शास्त्र में बुध (Budh) को बेहद शुभ ग्रह माना जाता है. बुध बुद्धि, धन, व्यापार, संवाद, वाणी और करियर के कारक हैं. 29 जून का दिन बहुत खास रहने वाला है. शनि देव (Shani Dev) 29 जून 2024 की रात 11 बजकर 40 मिनट पर कुंभ राशि (Kumbh Rashi) में वक्री होंगे.

शनि के वक्री (Shani Vakri 2024)  होने से पहले  बुध महाराज 29 जून की दोपहर 12 बजकर 13 मिनट पर कर्क राशि में गोचर (Mercury Transit in Cancer 2024) करने जा रहे हैं. शनि और बुध की चाल कुछ राशियों पर भारी पड़ने वाली है. जानते हैं कि बुध के गोचर से किन राशियों को सावधान रहने की जरूरत है.

वृषभ राशि (Taurus)

वृषभ राशि के जातकों के लिए बुध आपके दूसरे और पांचवें भाव के स्वामी हैं. वृषभ राशि वालों की कुंडली में बुध महाराज आपके दूसरे और पांचवें भाव के स्वामी हैं. अब यह आपके तीसरे भाव में गोचर करने जा रहे हैं. बुध के गोचर से वृषभ राशि वालों को करियर में कई मुश्किलें उठानी पड़ सकती हैं. आपकी सेहत बिगड़ सकती है.

नौकरी में कुछ सुनहरे अवसर आपके हाथ से निकल सकते हैं. ऑफिस में आपको सहकर्मियों के साथ समस्याओं का भी सामना करना पड़ सकता है. जिन लोगों का अपना व्यापार है, उन्हें व्यापार में नुकसान हो सकता है. बिज़नेस पार्टनर के साथ आपका वाद-विवाद बढ़ सकता है. आपकी आर्थिक स्थिति खराब हो सकती है.

कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि वालोंके लिए बुध आपके तीसरे और बारहवें भाव के स्वामी हैं. यह आपके पहले भाव में गोचर करने जा रहे हैं. यह समय आपके करियर के लिए चुनौतीपूर्ण रहने वाला है. ऐसे में, आपको काम करना बहुत मुश्किल लगेगा. जो लोग अपना व्यापार करते हैं, उनके सोचने-समझने  की क्षमता कमजोर हो सकती है. 

इस समय आपके लिए गए फैसले प्रभावी नहीं होंगे जिसकी वजह से आपको हानि झेलनी पड़ सकती है. व्यापार में भी घाटा हो सकता है. बुध का कर्क राशि में गोचर आपके लिए खर्चे बढ़ाने वाला साबित होगा. यह गोचर आपके प्रेम जीवन के लिए थोड़ा कठिन रहने वाला है. पार्टनर के साथ आपका विवाद हो सकता है. 

सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि वालों की कुंडली में बुध महाराज आपके दूसरे भाव और ग्यारहवें भाव के स्वामी हैं जो आपके बारहवें भाव में गोचर करेंगे. बुध के इस गोचर से आपकी सुख-सुविधाओं में कमी आ सकती है. यह समय आपके लिए परेशानी भरा रहने वाला है. आपको नौकरी में दबाव का सामना करना पड़ सकता है.

इस राशि वालों के करियर में गिरावट देखने को मिल सकती है. सिंह राशि पर इस समय जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ सकता है. इसे पूरा करने के लिए आपको भारी धन खर्च करना पड़ सकता है. सेहत के लिहाज से भी यह समय आपके लिए अच्छा नहीं रहेगा. यह गोचर आपकी सेहत पर बुरा प्रभाव डाल सकता है. 

ये भी पढ़ें

मानसून जैसा होता है इन राशि वालों का स्वभाव, मन के होते हैं साफ

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tarot Weekly Horoscope 12 से 18 july 2026: इस हफ्ते इन राशियों का चमकेगा भाग्य, इन 4 राशि वालों को रहना होगा सावधान!
Tarot Weekly Horoscope 12 से 18 july 2026: इस हफ्ते इन राशियों का चमकेगा भाग्य, इन 4 राशि वालों को रहना होगा सावधान!
Shani Gochar : 09 अक्टूबर तक शनि की टेढ़ी चाल इन 5 राशियों की बढ़ा सकती है मुश्किलें, नौकरी-कारोबार और शेयर बाजार पर पड़ सकता है असर
Shani Gochar : 09 अक्टूबर तक शनि की टेढ़ी चाल इन 5 राशियों की बढ़ा सकती है मुश्किलें, नौकरी-कारोबार और शेयर बाजार पर पड़ सकता है असर
Budh Gochar 2026: बुध का मिथुन राशि में गोचर, इन 3 राशियों की बंद किस्मत का खुलेगा ताला, करियर में बड़ी उछाल के संकेत!
Budh Gochar 2026: बुध का मिथुन राशि में गोचर, इन 3 राशियों की बंद किस्मत का खुलेगा ताला, करियर में बड़ी उछाल के संकेत!
ईरान नहीं बेच पाएगा दुनिया को तेल, गुस्से में ट्रंप ने लिया बड़ा फैसला, फिर लगाया प्रतिबंध
ईरान नहीं बेच पाएगा दुनिया को तेल, गुस्से में ट्रंप ने लिया बड़ा फैसला, फिर लगाया प्रतिबंध

वीडियोज

Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
'शादी के दूसरे महीने ही...', एक्स वाइफ धनश्री ने युजवेंद्र चहल पर लगाए गंभीर आरोप; जानें पूरा मामला
'शादी के दूसरे महीने ही', एक्स वाइफ धनश्री ने युजवेंद्र चहल पर लगाए गंभीर आरोप; जानें पूरा मामला
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बाढ़ के पानी में तैरती मौत, पानी के साथ बस्ती में घुसे सैकड़ों जहरीले सांप- वीडियो देख कांप जाएगी रूह
बाढ़ के पानी में तैरती मौत, पानी के साथ बस्ती में घुसे सैकड़ों जहरीले सांप- वीडियो देख कांप जाएगी रूह
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Embed widget