एक्सप्लोरर

Tilak Benefit: तिलक से खुलेंगे तरक्की के रास्ते, जानें दिन के अनुसार कौन सा तिलक लगाएं

Tilak Benefit: मानव शरीर में सात चक्र होते हैं. आज्ञा चक्र माथे के बीचों बीच स्थित होता है. ऐसे में माथे पर तिलक लगाने से व्यक्ति के शरीर में एकाग्रता बढ़ती है.

Tilak Benefit: भारतीय संस्कृति में तिलक लगाने की परंपरा प्राचीन काल से है. कई लोग आज भी प्रतिदिन पालन करते हैं. शास्त्रों के मुताबिक तिलक लगाने से मन शांत रहता है. आध्यातमिक ही नहीं बल्कि वैज्ञानिक कारण से भी माथे पर तिलक लगाना शुभ माना गया है. मानव शरीर में सात चक्र होते हैं आज्ञा चक्र माथे के बीचों बीच स्थित होता है. ऐसे में माथे पर तिलक लगाने से व्यक्ति के शरीर में एकाग्रता बढ़ती है. अगर सप्ताह के वार अनुसार तिलक लगाया जाए तो कई लाभ मिल सकते हैं.

सोमवार (Monday Tilak)

सोमवार का दिन भगवान शंकर को समर्पित है. चंद्र देव की कृपा पाने के लिए इस दिन सफेद चंदन का तिलक लगाना चाहिए. चंद्रमा मन का कारक ग्रह है. सफेद चंदन मन को काबू में रखता है. इस दिन भस्म का तिलक भी लगा सकते हैं. इसके  प्रभाव से हमारा मन गलत चीजों से हटकर सात्विकता की ओर जाता है.

मंगलवार (Tuesday tilak)

हिंदू धर्म में मंगलवार का दिन भगवान हनुमान जी का होता है और इस दिन का स्वामी मंगल है. लाल रंग को मंगल ग्रह से जुड़ा माना जाता है. इस दिन लाल चंदन लगा सकते हैं.  लाल चंदन के तिलक के प्रभाव से व्यक्ति की कार्यक्षमता बढ़ती है और उसके सभी कार्य शुभता के साथ संपन्न होते हैं.

बुधवार (Wednesday tilak)

बुधवार गणेश जी को समर्पित है. गणेश जी को बुद्धि का देवता माना गया है. इस दिन सूखे सिंदूर का तिलक लगाना चाहिए. इससे बौद्धिक क्षमता तेज होती है. कार्य में आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए बुधवार के दिन गणपति के पैर में लगे सिंदूर को माथे पर लगाने से सफलता मिलती है.

गुरुवार (thursday tilak)

गुरुवार यानी बृहस्पतिवार. ये दिन देवताओं के गुरु बृहस्पति और  भगवान विष्णु का होता है और इन्हें पीला रंग बहुत प्रिय है. इसलिए गुरुवार के दिन सफेद चंदन के तिलक में केसर मिलाकर तिलक लगाएं. हल्दी का तिलक भी लगा सकते हैं इससे मानसिक बीमारियों दूर होती हैं और सकारात्मक विचार आते हैं.

शुक्रवार (Friday tilak)

शुक्रवार का दिन शुक्रदेव और मां लक्ष्मी का होता है. इस दिन लाल चंदन लगाने से तनाव से मुक्ति मिलती है. वहीं इस दिन सिंदूर का तिलक लगाने से मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है.

शनिवार (Saturday tilak)

शनिवार का दिन शनिदेव और यमराज का दिन माना जाता है. इस दिन के ग्रह स्वामी शनि हैं. इस दिन भस्म या लाल चंदन का तिलक लगा सकते हैं.  शनिवार के दिन भस्म का चंदन लगाने से भगवान भैरव प्रसन्न होकर अपनी कृपा बरसाते हैं.

रविवार (Sunday tilak)

सूर्य और भगवान विष्णु का दिन होता है रविवार. इस दिन लाल चंदन लगा सकते हैं लाल चंदन का तिलक लगाने से आपकी सोई हुई किस्मत जाग सकती है.

Feng Shui: घर-ऑफिस में नुकसान से बचाएंगे नीला हाथी और गेंडा, जानें इसे रखने का सही तरीका

Vivah Muhurat in July 2022: जुलाई में इस दिन है शादी का आखिरी मुहूर्त, जानें चार माह बाद कब बजेगी शहनाई

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP का 'तिरंगा मार्च': क्या मोदी सरकार पर बढ़ेगा दबाव? जानिए ग्रहों के संकेत और जमीनी हकीकत
CJP का 'तिरंगा मार्च': क्या मोदी सरकार पर बढ़ेगा दबाव? जानिए ग्रहों के संकेत और जमीनी हकीकत
नई पार्टी तो बना ली, पर क्या साथ देंगे ग्रह? दिव्या मित्तल के सियासी भविष्य पर चौंकाने वाला खुलासा
क्या राजनीति में चमकेगी दिव्या मित्तल की किस्मत? नई पार्टी के ऐलान पर ग्रहों ने दिया बड़ा इशारा
Surya Gochar 2026: 17 अक्टूबर से तुला में नीच होंगे सूर्य, क्या इन 5 राशियों की बढ़ेंगी मुश्किलें? जानें नीचभंग का नियम
Surya Gochar 2026: 17 अक्टूबर को नीच होंगे सूर्य, 5 राशियों पर असर
Kal Ka Rashifal 16 October 2026: शुक्रवार को शोभन योग से मेष को कानूनी राहत और तुला की होगी नई होम डील! पढ़ें 12 राशियों का भाग्यफल
Kal Ka Rashifal 16 October 2026: शुक्रवार को शोभन योग से मेष को कानूनी राहत और तुला की होगी नई होम डील! पढ़ें 12 राशियों का भाग्यफल

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देशद्रोही चंद पैसों के लिए बिके, भारत नहीं ‘बनाना रिपब्लिक’, BJP का पलटवार
देशद्रोही चंद पैसों के लिए बिके, भारत नहीं ‘बनाना रिपब्लिक’, BJP का पलटवार
नीला ड्रम केस: फांसी की सजा सुन साहिल-मुस्कान बेचैन! जेल में कैसी बीती पहली रात?
नीला ड्रम केस: फांसी की सजा सुन साहिल-मुस्कान बेचैन! जेल में कैसी बीती पहली रात?
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
टी पार्टी में राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- 'डरें नहीं, अगले 10 महीने में...'
टी पार्टी में राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- 'डरें नहीं, अगले 10 महीने में...'
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
13.38 लाख करोड़ का रिकॉर्ड डायरेक्ट टैक्स: पैसा कहां से आया, कहां गया और आम आदमी को क्या मिला?
13.38 लाख करोड़ का रिकॉर्ड डायरेक्ट टैक्स: जानिए सरकारी खजाने में पैसा कहां से आया, कहां गया
Embed widget