एक्सप्लोरर

Tarot card reading: टैरो कार्ड्स से जानें अपना 24 नवंबर का राशिफल

Tarot Card Rashifal 24 November 2024: टैरो कार्ड के अनुसार 24 नवंबर, रविवार का दिन आपके लिए कैसा रहेगा? इस दिन कौन सा कार्ड आपकी लाइफ में खुशियां भरने जा रहा है, जानें अपना टैरो राशिफल.

Tarot Rashifal 24 November 2024: टैरो कार्ड से भी दैनिक जीवन में होनी वाली अच्छी बुरी घटनाओं के बारे में पता लगाया जा सकता है. रविवार, 24 नवंबर 2024 का दिन बिजनेस, करियर, शिक्षा, लव लाइफ और जॉब आदि को लेकर कैसा रहने वाला है, आइए जानते हैं सभी राशियों का टैरो राशिफल-

मेष टैरो राशिफल (Aries Tarot Horoscope)-

मेष राशि के लिए टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि आपको कारोबार व्यापार में लाभ मिलेगा लेकिन आपके जरूरी है कि किसी भी कागजात पर बिना पढे हस्ताक्षर न करें. आर्थिक मामलों में किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा करना नुकसानदायक होगा. पारिवारिक जीवन के मामले में आज का दिन आपके पक्ष में रहेगा. आपको मित्रों और निकट संबंधियों से सहयोग मिलेगा. लव लाइफ में प्रेमी पर अपनी बात मनवाने का दबाव न बनाएं.

वृषभ टैरो राशिफल (Tauras Tarot Horoscope)-

वृषभ राशि के लिए टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि आपको कानूनी मामलों में किए गए प्रयास का लाभ मिलेगा. कोई फंसा हुआ मामला आपका सुलझ जाएगा जिससे आप राहत की सांस लेंगे. घर परिवार में आपके सुखद माहौल रहेगा. किसी शुभ कार्ययोजना पर चर्चा होगी। किसी को दिया ऋण और उधार आपको वापस मिलने की खुशी होगी. विरोधी आज आपकी बुद्धि और कार्यकुशलता देख हैरान रहेंगे. कार्यक्षेत्र में प्रगति होगी.

मिथुन टैरो राशिफल (Gemini Tarot Horoscope)-

मिथुन राशि के लिए टैरो कार्ड्स से पत्ते बता रहे हैं कि आपको अपने कार्यक्षेत्र के साथ ही घरेलू जीवन में भी सकारात्मक बदलाव दिखेगा. आप किसी नई कार्ययोजना पर विचार करेंगे. आपको अपने प्रयास में सफलता मिलेगी. कार्यक्षेत्र में आपको मित्रों और सहयोगियों से पूरा सहयोग मिलेगा. आप दीर्घकालीन योजना में धन निवेश कर सकते हैं.

कर्क टैरो राशिफल (Cancer Tarot Horoscope)-

कर्क राशि के लिए टैरो कार्ड्स से पत्ते बता रहे हैं कि आपको अपनी आर्थिक स्थिति में संतुलन बनाए रखने की जरूरत है. खर्च आज अधिक होगा लेकिन कमाई को बढ़ाने के लिए आपको कुछ योजना पर विचार करना होगा. वैवाहिक जीवन में आपके प्रेम और सहयोग बना रहेगा। लव लाइफ में प्रेमी की ओर से आपको गिफ्ट मिल सकता है. बिजनेस में आपको आज किसी पुरानी डील का फायदा मिल सकता है. यात्रा संबंधी प्रसंग बन सकता है.

सिंह टैरो राशिफल (Leo Tarot Horoscope)-

टैरो कार्ड्स बताते हैं कि सिंह राशि वालों का मन उत्साहित और जोश से भरपूर रहेगा. आप अपनी योजना के अनुसार काम पर फोकस करेंगे जिसमें अधिकारी वर्ग से भी आपको सहयोग समर्थन प्राप्त होगा. किसी पूर्व परिचित मित्र के माध्यम से आपको लाभ मिल सकता है. स्वास्थ्य संबंधी मामलों में अपना ध्यान रखें. क्रोध पर आपको काबू रखना होगा क्योंकि आप छोटी छोटी बात पर आवेश में आ सकते हैं.

कन्या टैरो राशिफल (Virgo Tarot Horoscope)-

कन्या राशि वालों के कारोबार व्यापार में उन्नति रहेगी. टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि कन्या राशि के जातक बुद्धि और चतुराई से कठिन काम को भी हल कर पाएंगे. कोई महत्वपूर्ण डील जो अटक रही थी वह फाइनल हो सकती है. वैवाहिक जीवन में आपसी प्रेम और तालमेल बना रहेगा. प्रॉपर्टी संबंधी डील में आपको कामयाबी मिलेगी। कन्या राशि के जातक शिक्षा के क्षेत्र में भी प्रगति करेंगे.

तुला टैरो राशिफल (Libra Tarot Horoscope)-

तुला राशि के लोगों के लिए पारिवारिक मामलों में दिन सुखद रहेगा. टैरो कार्ड्स की गणना बताती है कि आपको परिवार के सदस्यों से सहयोग और सुख मिलेगा. बीमार लोगों की सेहत में सुधार होगा और अपने का पर फोकस बनाए रख पाएंगे. आपकी किसी चली आ रही समस्या का समाधान होगा. आपके लिए बेहतर होगा कि खान पान में संयम रखें और तामसी भोजन से परहेज करें. बच्चों की ओर से खुशी मिलेगी.

वृश्चिक टैरो राशिफल (Scorpio Tarot Horoscope)-

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए टैरो कार्ड्स बताते हैं कि आप भावुक रहेंगे और आपके मन में कई तरह के विचार घूमते रहेंगे ऐसे में आपके लिए ठोस निर्णय लेना मुश्किल होगा. आपको खान पान के मामले में संतुलन बनाकर रखना होगा क्योंकि स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है. कुछ लोग आपकी सादगी और भावुकता का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे, इनसे आपको सतर्क रहने की जरूरत है. पारिवारिक जीवन में बड़े भाई से सहयोग मिलेगा.

धनु टैरो राशिफल (Sagittarius Tarot Horoscope)-

धनु राशि के जातकों को कारोबार और करियर में आगे बढने का मौका मिलेगा. टैरो कार्ड्स बताते हैं कि नौकरी व्यवसाय में आपको अप्रत्याशित लाभ मिलेगा. आपको कुछ नई जिम्मेदारी भी दी जा सकती है. प्रभाव और सम्मान में वृद्धि होगी. लव लाइफ के मामले में आपका दिन शानदार रहेगा. प्रेमी के संग आप रोमांटिक पलों का आनंद लेंगे. कहीं घूमने की योजना भी बन सकती है. उपहार की प्राप्ति संभव है.

मकर टैरो राशिफल (Capricorn Tarot Horoscope)-

मकर राशि के जातकों को अपने काम पर फोकस बनाकर रखना होगा. टैरो कार्ड्स बताते हैं कि आपको कुछ चुनौतीपूर्ण स्थिति का सामना करना होगा. कोई बनता काम आपका अटक सकता है. पिता और घर के बड़ों से आपको सहयोग मिलेगा. आर्थिक लेन देन के मामले में आपको समझदारी से काम लेना होगा नहीं तो आपका धन फंस सकता है. धर्म कर्म के काम में आपकी रुचि रहेगी.

कुंभ टैरो राशिफल (Aquarius Tarot Horoscope)-

कुंभ राशि के लिए टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि आपको अपने कार्यक्षेत्र में सकारात्मक रहना होगा. सहकर्मियों से तालमेल बनाए रखने का आपको फायदा मिलेगा. कुछ काम जो आपका अटक रहा है वह सहकर्मियों के सहयोग और मार्गदर्शन से पूरा हो सकता है. पूर्व में किसी काम को लेकर आपको अपनी गलती का अहसास होगा. वैवाहिक जीवन में आपका जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर मनमुटाव हो सकता है. सेहत के मामले में जोखिम लेने से बचें.

मीन टैरो राशिफल (Pisces Tarot Horoscope)-

मीन राशि के लिए टैरो कार्ड्स बताते हैं कि आपको अपने कार्य व्यवसाय में कुछ प्रतिकूल स्थिति का सामना करना होगा. आपका कोई सोचा हुआ काम अटक सकता है. परिवार में किसी निकट संबंधी की सेहत को लेकर चिंता होगी. साझेदारी के काम में आपको समझदारी से चलना होगा नहीं तो साझेदारों से परेशानी हो सकती है. शिक्षा और प्रतियोगिता के मामले में आपको बुद्धि और ज्ञान का लाभ मिलेगा. राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में आपका प्रभाव बढे़गा.

ये भी पढ़ें: Astrology: किन्नरों को दान देने से कौन ग्रह अशुभ होने पर देने लगता है शुभ फल

नीतिका शर्मा एक प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्य एवं फेमस टैरो कार्ड रीडर है. एमएससी कंप्यूटर साइंस से पोस्ट ग्रेजुएट और ज्योतिष प्रवीण एवं ज्योतिष विशारद् शिक्षा प्राप्त नीतिका शर्मा के लेख विभिन्न समाचार पत्रों एवं टीवी चैनल में प्रकाशित होते रहते हैं. इन्हें वास्तु बताने में भी महारत हासिल है. ज्योतिष ग्रंथों का गहन अध्ययन करने के बाद आम जनमानस के जीवन को आसान और सुगम बनाने की दिशा में प्रयासरत नीतिका शर्मा की कई भविष्यवाणी सच साबित हो चुकी हैं. ज्योतिष विषय में इनका अनुभव 10 वर्षों से अधिक का है. 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tarot Rashifal 30 June 2026: धनु, कुंभ और मिथुन राशि वालों को मिलेगा तगड़ा धन लाभ; कन्या व मीन राशि के जातक बरतें विशेष सावधानी!
टैरो राशिफल 30 जून 2026 धनु, कुंभ और मिथुन राशि वालों को मिलेगा तगड़ा धन लाभ; कन्या व मीन राशि के जातक बरतें विशेष सावधानी!
आज दिखेगा विशाल Strawberry Moon! क्या सचमुच धरती के करीब आ जाएगा चांद?
Strawberry Moon 2026: आज बड़ा क्यों दिखेगा चांद? जानें पूरा सच
Mulank: इन मूलांक वालों के पास नहीं होती धन की कमी, लेकिन खर्च करने में कर देते हैं बड़ी गलती numerology-number-9-personality-emotional
Mulank: इन मूलांक वालों के पास नहीं होती धन की कमी, लेकिन खर्च करने में कर देते हैं बड़ी गलती
Kal Ka Rashifal, 30 June 2026: मंगलवार से शुरू होगा आषाढ़ का महीना, ब्रह्म योग के महासंयोग से मिथुन, कर्क और मीन सहित इन 4 राशियों की खुलेगी लॉटरी!
मंगलवार से शुरू होगा आषाढ़ का महीना, ब्रह्म योग के महासंयोग से मिथुन, कर्क और मीन सहित इन 4 राशियों की खुलेगी लॉटरी!

वीडियोज

Weather Alert: दिल्ली बना 50°C का तंदूर! IMD की खतरनाक वार्निंग ABPLIVE
bBollywood News: 'वाराणसी' को लेकर चर्चाएं तेज, एक बार फिर भारतीय सिनेमा को ग्लोबल लेवल पर ले जाने की तैयारी! (29.06.26)
YRKKH:😱Armaan को अचानक हुई भूलने की बीमारी! शादी की खुशियों में पड़ा भंग #sbs
19 साल बाद Emraan Hashmi की धमाकेदार वापसी! Awarapan 2 Teaser ने बढ़ाई फैंस का एक्साइटमेंट
Ketan Murder Case: Google Search से परिवार के खुलासों तक, इनसाइड स्टोरी कर देगी हैरान ! ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तीस्ता के बहाने चिकन नेक के करीब बढ़ रहा चीन, भारत ने जताई चिंता तो अब आया ड्रैगन का जवाब
तीस्ता के बहाने चिकन नेक के करीब बढ़ रहा चीन, भारत ने जताई चिंता तो अब आया ड्रैगन का जवाब
एनकाउंटर केस: भरत तिवारी के मामले में अब नया विवाद शुरू, प्रशासन ने कहा- 'जिस भूमि पर…'
एनकाउंटर केस: भरत तिवारी के मामले में अब नया विवाद शुरू, प्रशासन ने कहा- 'जिस भूमि पर…'
Explained: क्या 'परफेक्ट मर्डर कॉन्सेप्ट' खत्म हुआ? 2 हफ्ते में अलग-अलग जगह 3 बड़े जुर्म, लेकिन 15 घंटे में पकड़ाए सभी आरोपी!
क्या 'परफेक्ट मर्डर कॉन्सेप्ट' खत्म? 2 हफ्ते में 3 बड़े जुर्म, कैसे 15 घंटे में धराए सभी आरोपी
भारत के खिलाफ ऐतिहासिक जीत के बाद आयरलैंड को लगा बड़ा झटका, कोच ने अचानक दिया इस्तीफा 
भारत के खिलाफ ऐतिहासिक जीत के बाद आयरलैंड को लगा बड़ा झटका, कोच ने अचानक दिया इस्तीफा 
Welcome To The Jungle BO Day 3 Worldwide: 'वेलकम टू द जंगल' ने दुनियाभर में 3 दिनों में कूटे खूब नोट, 6 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
वेलकम टू द जंगल' का दुनियाभर में तांडव, 3 दिनों में कर डाली गजब कमाई
'मोदी सरकार शायद ही बातचीत का रास्ता चुनेगी', सुलह के लिए तड़प रहा पाकिस्तान, जानें क्या बोले कमर चीमा
'मोदी सरकार शायद ही चुने बातचीत...', सुलह के लिए तड़प रहा पाकिस्तान, क्या बोले डिफेंस एक्सपर्ट?
Tamil Nadu Politics:'5 साल तो दूर...' विजय सरकार पर स्टालिन का सबसे बड़ा हमला, बोले- 3 से 6 महीने में हो सकता है खेल खत्म!
'5 साल तो दूर...' विजय सरकार पर स्टालिन का सबसे बड़ा हमला, बोले- 3 से 6 महीने में हो सकता है खेल खत्म!
Explained: यूरोप में गर्मी के बीच 'साइलेंट किलर' का अटैक क्या? 1,300 से ज्यादा मौतें, AC के लिए मारामारी
यूरोप में गर्मी के बीच 'साइलेंट किलर' का अटैक क्या? 1,300 से ज्यादा मौतें, AC के लिए मारामारी
Embed widget