एक्सप्लोरर

Soler Eclipse 2025: मीन राशि में सूर्य ग्रहण का महायोग,जानें 12 राशियों के लिए क्या लाएगा यह परिवर्तन

Soler Eclipse 2025: सूर्य ग्रहण मीन राशि में लगने जा रहा है. आपकी राशि पर इसका क्या प्रभाव पड़ेगा और किस तरह से इसके अशुभ प्रभावों से बच सकते हैं,यहां जानें.

Surya Grahan 2025: सूर्य ग्रहण एक खगोलीय घटना है, जब चंद्रमा, पृथ्वी और सूर्य के बीच आ जाता है, जिस कारण सूर्य की रोशनी पृथ्वी तक नहीं पहुंच पाती. यही अवस्था ग्रहण कहलाती है. ज्योतिष में तीन प्रकार के सूर्य ग्रहण का वर्णन मिलता है, जो इस प्रकार हैं-

  1. पूर्ण सूर्य ग्रहण- जब चंद्रमा सूर्य को पूरी तरह से ढक लेता है.
  2. वलयाकार सूर्य ग्रहण- जब चंद्रमा सूर्य के बीच वाले हिस्से को ढकता है और किनारों पर रोशनी की एक अंगूठी जैसी दिखाई देती है.
  3. आंशिक सूर्य ग्रहण- जब चंद्रमा सूर्य का केवल कुछ हिस्सा ही ढकता है. सूर्य ग्रहण हमेशा अमावस्या के दिन ही होता है.

सूर्य ग्रहण 29 मार्च 2025 को होगा (Surya Grahan 2025 Date)
इस साल का पहला सूर्य ग्रहण 29 मार्च 2025 को होगा. यह आंशिक सूर्य ग्रहण होगा, जिसका मतलब है कि सूर्य का पूरा हिस्सा नहीं ढकेगा. यह ग्रहण भारतीय समयानुसार दोपहर 2:20 बजे शुरू होगा और शाम 6:13 बजे खत्म होगा. सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नही देगा इसलिए इसका सूतक काल भी भारत में मान्य नही होगा.

यह सूर्य ग्रहण कनाडा, पुर्तगाल, स्पेन, आयरलैंड, फ्रांस, यूनाइटेड किंगडम, डेनमार्क, जर्मनी, नॉर्वे, फिनलैंड और रूस में देखा जा सकेगा. भारत में रहने वाले व्यक्तियों पर इस सूर्य ग्रहण का कोई असर नही पड़ेगा लेकिन भारत में जन्में वो व्यक्ति जो उन जगहों पर हैं जहां ये सूर्य ग्रहण दिखाई देगा उनके ऊपर इस ग्रहण का प्रभाव होगा.

मीन राशि में होंगे 6 ग्रह

29 मार्च को लगने वाला सूर्य ग्रहण मीन राशि में होगा. इस दिन 6 ग्रह - बुध, शुक्र, शनि, राहु, सूर्य और चंद्रमा एक साथ मीन राशि में रहेंगे. शनि और राहु उस समय गुरु के नक्षत्र 'पूर्वा भाद्रपद' में होंगे. जबकि बुध, शुक्र, सूर्य और चंद्रमा शनि के नक्षत्र 'उत्तराभाद्रपद' में होंगे. इसी दिन 29 मार्च को शनि देव अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ को छोड़कर मीन राशि में प्रवेश करेंगे और अगले 30 महनों तक वहीं रहेंगे.

सूर्य ग्रहण का आपकी राशि पर प्रभाव (Rashifal)

मेष (Aries)  
एस्ट्रोलॉजर रुचि शर्मा के अनुसार 29 मार्च को लगने वाला सूर्य ग्रहण मेष राशि वालों के लिए स्वास्थ्य, धन और मानसिक तनाव से जुड़ी चुनौतियां ला सकता है. इस दौरान अचानक सिरदर्द, जोड़ों में दर्द या चोट लगने जैसी समस्याएं हो सकती हैं, इसलिए वाहन चलाते समय खास सावधानी बरतें. आर्थिक रूप से खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है और कर्ज लेने की जरूरत पड़ सकती है. इस समय बड़े फैसले या निवेश करने से बचना समझदारी होगी.

उपाय: मसूर दाल का दान करें.

वृषभ (Taurus)  
29 मार्च का सूर्य ग्रहण वृषभ राशि वालों के जीवन में कोई बड़ा बदलाव नहीं लाएगा, लेकिन छोटे-मोटे बदलाव जरूर हो सकते हैं. करियर या व्यापार में कुछ अड़चने आ सकती हैं, पर उन्हें धैर्य और समझदारी से हल किया जा सकता है। रिश्तों में भी हल्के-फुल्के उतार-चढ़ाव आ सकते हैं, लेकिन ज्यादा चिंता की बात नहीं है.

उपाय: गायत्री मंत्र का जप करें.

मिथुन (Gemini)
29 मार्च का सूर्य ग्रहण मिथुन राशि वालों के लिए करियर और व्यापार में तरक्की के अच्छे मौके लेकर आएगा। नए क्लाइंट, लाभकारी प्रोजेक्ट्स और सफल साझेदारियां मिलने की संभावना है। जो लोग रचनात्मक क्षेत्र में हैं, उन्हें सफलता मिल सकती है.

उपाय:  दुर्गा चालीसा का पाठ करना शुभ  रहेगा.

कर्क (Cancer)  
इस ग्रहण के दौरान कर्क राशि वालों को करियर और निजी जीवन में नए मौके  मिल सकते हैं. अगर आप नौकरी बदलने या नए प्रोजेक्ट्स शुरू करने की सोच रहे हैं, तो यह समय फायदेमंद रहेगा. रिश्तों में पुरानी गलतफहमियां  दूर हो सकती हैं और नए प्रस्ताव मिल सकते हैं. 

उपाय: सफेद वस्त्र, चावल, या चीनी का दान करना चाहिए.

 सिंह (Leo)  
सिंह राशि वालों के लिए यह सूर्य ग्रहण करियर, वित्त और रिश्तों में चुनौतियां  ला सकता है. नौकरी में अस्थिरता और वित्तीय नुकसान की संभावना है, साथ ही रिश्तों में विवाद भी हो सकते हैं. इस समय धैर्य रखना और जल्दबाजी में फैसले  न लेना बेहद जरूरी है.  

उपाय: गुड़ या गेहूं का दान करने से नकारात्मक प्रभाव कम होगा. 

कन्या (Virgo) 
कन्या राशि पर इस ग्रहण का सामान्य असर  रहेगा. करियर में छोटे-छोटे अवसर  मिल सकते हैं, खासकर अगर आप नई नौकरी की तलाश में हैं. इस समय धीमी लेकिन स्थिर प्रगति  होगी, कोई बड़ा बदलाव नहीं दिखेगा. 

उपाय: हरे वस्त्र, मूंग दाल, या हरी सब्जियों का दान  करना शुभ है. साथ ही, गणेश चालीसा का पाठ करना भी अच्छा रहेगा.  

तुला (Libra)  
तुला राशि के लिए सूर्य ग्रहण प्रेम और रिश्तों में खुशियां और मजबूती लाएगा. अगर आप अविवाहित हैं, तो नए रिश्ते की शुरुआत हो सकती है. विवाहित जोड़ों को भी अधिक प्रेम और सामंजस्य मिलेगा. 

उपाय: "ॐ महालक्ष्मी नमः" मंत्र का जप  करें.

 वृश्चिक (Scorpio)  
वृश्चिक राशि वालों के लिए यह ग्रहण  जीवन में स्थिरता  लाएगा.  बहुत ज्यादा बदलाव नहीं होंगे, लेकिन अगर कोई नया अवसर  मिले, तो उसे अपनाना फायदेमंद  हो सकता है.  

उपाय: सुंदरकांड का पाठ करें या हनुमानजी को चोला चढ़ाएं.  

धनु (Sagittarius)  
सूर्य ग्रहण धनु राशि के लिए वित्तीय तनाव और रिश्तों में उतार-चढ़ाव ला सकता है. कामकाज की जगह पर विवाद हो सकते हैं, पर समय के साथ सब ठीक हो जाएगा. इस समय धैर्य और समझदारी से काम लें.

उपाय: चांदी का दान करें या "ॐ नमो भगवते वासुदेवाय" मंत्र का जप करें.

 मकर (Capricorn)  
मकर राशि के लिए सूर्य ग्रहण नौकरी और निजी जीवन में कुछ बदलाव ला सकता है. नई जिम्मेदारियां  मिल सकती हैं, लेकिन इसके साथ ही वित्तीय समस्याएं भी हो सकती हैं. सोच-समझकर फैसले लें.

उपाय: काले तिल या साबुत उड़द का दान  करना शुभ  रहेगा.

 कुम्भ (Aquarius)  
कुम्भ राशि के लिए यह ग्रहण सकारात्मक बदलाव लाएगा. जीवन में नई ऊर्जा और सफलता के मौके मिल सकते हैं. रिश्तों में संतुलन बनाए रखें और समय पर फैसले  लें.

उपाय: नीले वस्त्र या तेल में बनी चीजें दान करें. 

मीन (Pisces)  
मीन राशि वालों के लिए यह ग्रहण छोटे-मोटे बदलाव लाएगा. यह समय आत्म-चिंतन का है. करियर में तरक्की  की संभावना है, लेकिन धैर्य और संयम बेहद जरूरी है.  

उपाय: मछलियों को आटे की गोली बनाकर खिलाने से शांति और समृद्धि मिलेगी.

यह भी पढ़ें- होलिका दहन में राशि अनुसार डालें ये चीजें, सुख-समृद्धि और सौभाग्य में होगी वृद्धि
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

12 अगस्त की रात सूर्य ग्रहण और अमावस्या का दुर्लभ संयोग, भारत में दिखेगा नहीं फिर भी इन 4 राशियों को क्यों रहना होगा सावधान?
12 अगस्त की रात सूर्य ग्रहण, अमावस्या बढ़ाएगी असर! इन 4 राशियों की नौकरी, पैसा और रिश्ते पर संकट
रांची में बवाल, सड़कों पर लाठियां...क्या पहले ही भारत की कुंडली ने लिख दी थी 10 अगस्त की पूरी पटकथा?
रांची में जो हुआ, उसकी आशंका पहले बता दी थी! भारत की कुंडली के ये संकेत हुए सच
सावन सोमवार और कमजोर चंद्रमा का रहस्य: जानें महादेव के मस्तक पर विराजे 'सोम' का ज्योतिषीय कनेक्शन
Sawan Somwar 2026: क्या आपकी कुंडली में चंद्रमा कमजोर है? जानें महादेव और 'सोम' का गहरा ज्योतिषीय कनेक्शन
Kal Ka Rashifal 11 August 2026: कल मंगलवार को कर्क, तुला और मकर राशि वाले रहें बेहद सावधान, करियर व सेहत पर मंडराया संकट!
कल का राशिफल 11 अगस्त 2026 कर्क, मकर और तुला राशि वालों के लिए खतरे की घंटी! जानें मंगलवार को किन बातों का रखना होगा विशेष ध्यान

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली? देखें लिस्ट
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली?
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
'शुभेंदु अधिकारी ने...', ममता पर अटैक को लेकर अभिषेक बनर्जी का बड़ा आरोप
'शुभेंदु अधिकारी ने...', ममता पर अटैक को लेकर अभिषेक बनर्जी का बड़ा आरोप
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
Embed widget