एक्सप्लोरर

Shardiya Navratri 2023: शुरू होने वाली है नवरात्रि, जानें किस दिन होगी मां के किस रूप की पूजा

Navratri 2023: नवरात्रि का पर्व मां दुर्गा को समर्पित है. इन नौ दिनों के दौरान मां के नौ स्वरूपों की आराधना की जाती है. जानते हैं माता रानी के इन 9 स्वरूपों के बारे में.

Navratri 2023 Date: हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्रि का विशेष महत्व है. प्रत्येक वर्ष आश्विन मास में शुक्ल पक्ष प्रतिपदा तिथि से शारदीय नवरात्रि का आरंभ होता है. इन पूरे नौ दिनों तक मां दुर्गा के अलग-अलग नौ रूपों का पूजन किया जाता है. इस साल शारदीय नवरात्रि का आरंभ रविवार 15 अक्टूबर 2023 से हो रहा है. मान्यता है कि इन दिनों मां दुर्गा की आराधना करने से जीवन में आ रही सारी समस्याएं दूर हो जाती हैं.

शारदीय नवरात्रि का महत्व

शारदीय नवरात्रि नवमी तक रहती है और दशमी के दिन देवी दुर्गा का विसर्जन किया जाता है. हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्रि को बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है. इन 9 दिनों में मां दुर्गा की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है और अखंड ज्योत जलाई जाती है. शारदीय नवरात्रि में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा करने से माता रानी की कृपा प्राप्त होती है और घर में सुख-समृद्धि का आगमन होता है.  

नवरात्रि उत्सव रंग, परंपरा, संगीत और नृत्य का उत्सव है. सब समय अपने अंतरंग में उतरने का और अपनी ऊर्जा के स्तर में वृद्धि करने का है. माना जाता है कि नवरात्रि काल में उपवास करने से परमानंद और प्रसन्नता की ओर ले जाने वाला मार्ग खुला जाता है. इससे मन की अस्वस्थता दूर हो जाती है और सजगता और आनंद बढ़ता है. 

उपवास और ध्यान करने से सत्त्व बढ़ता है. नवरात्रि का समय अपने आप के साथ रहने, ध्यान करने तथा अपने अस्तित्व के स्त्रोत के साथ जुड़ने का समय है. नवरात्रि का मतलब है 9 विशेष रात्रियां. इस 9 दिनों में मां शक्ति के 9 रूपों की उपासना की जाती है. जानते हैं कि इस नवरात्रि किस दिन किस मां का पूजन किया जाएगा.

शारदीय नवरात्रि 2023 कैलेंडर (Shardiya Navratri 2023 Calender)

15 अक्टूबर 2023- मां शैलपुत्री की पूजा

16 अक्टूबर 2023- मां ब्रह्मचारिणी की पूजा

17 अक्टूबर 2023- मां चंद्रघंटा की पूजा

18 अक्टूबर 2023- मां कूष्मांडा की पूजा

19 अक्टूबर 2023- मां स्कंदमाता की पूजा

20 अक्टूबर 2023- मां कात्यायनी की पूजा

21 अक्टूबर 2023- मां कालरात्रि की पूजा

22 अक्टूबर 2023- मां सिद्धिदात्री की पूजा

23 अक्टूबर 2023- मां महागौरी की पूजा

24 अक्टूबर 2023- विजयदशमी (दशहरा)

ये भी पढ़ें

अक्‍टूबर का पहला प्रदोष व्रत इस दिन, इन उपायों सारे ग्रह दोष होंगे दूर

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Kal Ka Rashifal 20 October 2026: विजयादशमी पर शूल व मालव्य योग से धनु को इंटरनेशनल डील और मकर को बड़ा सम्मान!; पढ़ें 12 राशियों का राशिफल
Kal Ka Rashifal 20 October 2026: विजयादशमी पर शूल व मालव्य योग से धनु को इंटरनेशनल डील और मकर को बड़ा सम्मान!; पढ़ें 12 राशियों का राशिफल
नवमी पर कन्या पूजन के लिए 9 बच्चियां नहीं मिल रहीं? क्या कम कन्याओं के साथ भी पूरी हो सकती है पूजा?
नवमी पर नौ कन्याएं जुटाना मुश्किल हो रहा है? कम बच्चियों के पूजन पर यह बात जान लें
Kanya Pujan 2026: नवरात्रि कन्या पूजन से मिलेगी परेशानियों से मुक्ति, 19 और 20 अक्टूबर को महाष्टमी-महानवमी पर होगा विशेष अनुष्ठान
नवरात्रि 2026: कन्या पूजन से मिलेगी परेशानियों से मुक्ति, 19 और 20 अक्टूबर को महाष्टमी-महानवमी पर होगा विशेष अनुष्ठान
Aaj Ka Rashifal 19 October 2026: सुबह 10:54 के बाद नवमी तिथि और श्रवण नक्षत्र, सोमवार को किसकी चमकेगी किस्मत?
Aaj Ka Rashifal 19 October 2026: सुबह 10:54 के बाद नवमी तिथि और श्रवण नक्षत्र, सोमवार को किसकी चमकेगी किस्मत?

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
यूपी चुनाव 2027: प्रियंका गांधी ने संभाला मोर्चा, सपा से सीटों पर जल्द होगी बात?
यूपी चुनाव 2027: प्रियंका गांधी ने संभाला मोर्चा, सपा से सीटों पर जल्द होगी बात?
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से गिरफ्तार हुए तीनों शूटर, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
कम पैसों में शुरू करें बकरी पालन, सरकार भी दे रही 60 फीसदी तक सब्सिडी
कम पैसों में शुरू करें बकरी पालन, सरकार भी दे रही 60 फीसदी तक सब्सिडी
Embed widget