एक्सप्लोरर

Shani Gochar 2023: तुला राशि वाले सेहत के प्रति रहें सतर्क, शनि देव दे सकते हैं झटका, जानें अन्य मामलों मे शनि गोचर का फल

Horoscope for Libra, Shani Gochar 2023: मंगलवार 17 जनवरी 2023 को कुंभ राशि में शनि गोचर का होगा. तुला राशि वालों को शनि के गोचर से मिलने वाले शुभ-अशुभ फल. जानें राशिफल (Rashifal, Shani dev).

Libra Rashifal, Shani Gochar 2023 Horoscope for Tula: शनि देव को कर्म का देवता कहा जाता है. शनिदेव के आशीर्वाद से सभी बिगड़े काम भी बनने लगते हैं. शनि 17 जनवरी 2023 को मकर से कुंभ राशि मे प्रवेश करेंगे. करीब 30 साल बाद शनि का अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ में गोचर होगा. इससे कई राशियां प्रभावित होंगी.

17 जनवरी को शाम 05:59 के बाद शनि कुंभ राशि रहेंगे और 30 मार्च 2025 तक इसी राशि में होंगे. फिर 17 जून से 04 नवम्बर 2023 तक कुंभ राशि में वक्री रहेंगे. इसके बाद 4 नवंबर से मार्गी हो जाएंगे.

इसके बाद पुन: 29 जून 2024  से 14 नवंबर 2024 तक वक्री अवस्था में रहेंगे.  शनि के कुंभ राशि में गोचर का प्रभाव तुला राशि पर कैसा होगा. जानते हैं करियर, नौकरी-व्यापार, परिवार, प्रेम, स्वास्थ्य और यात्रा आदि को लेकर शनि गोचर से तुला राशि वालों को मिलने वाले शुभ-अशुभ फल के बारे में.

तुला राशिफल- शनि चौथे और पांचवे घर के देव होकर पांचवें घर में स्वगृही होकर विराजित हैं. शनि की तीसरी दृष्टि 7वें घर पर, सातवीं दृष्टि 11वें घर पर, दशवीं दृष्टि दूसरे घर पर रहेगी. जिससे तुला राशि वाले..

  • व्यापार में नया तरीका अपनाकर आर्थिक स्थिति में सुधार की कोशिश में रहेंगे, पर मार्केट में अपनी प्रतिष्ठा का ख्याल जरूर रखिएगा.
  • अच्छे व्यापार के लिए रिसर्च और विकास वाली टीम में एकजुटता का होना फायदेमंद साबित हो सकता है, देखिए, कंही कोई कमी तो नहीं है.
  • बेरोजगार लोगों को नई नौकरी मिलने के इंतजार की घड़ियां खत्म होती नहीं दिख रही है.
  • अगर आपका लक्ष्य प्रमोशन पाना ही है, तो उसके लिए आप ऑफिस या कार्येक्षेत्र पर अपना शानदार परफॉर्मेंस दीजिए.
  • परिवार में मौज-मस्ती और खुशियों का माहौल एकदम से किसी कारण से बाधित हो सकता है.
  • आपके लव पार्टनर या जीवनसाथी आपके लिए क्या-क्या कर सकते हैं? इस महीने में हो सकता है आप ऐसी कोई खोजबीन करेंगे, लेकिन याद रहे, ये बातें रिश्तों में सदा-सर्वदा के लिए जहर फैलाने वाली होती है.
  • उच्चा शिक्षा प्राप्त करने वाले विद्यार्थी अपने मुख्य कर्म को अच्छे से करते नजर आएंगे.  
  • आप बीमार हो गए तो लम्बी बीमारी से ग्रसित हो सकते हैं, इसलिए सेहत के प्रति सतर्क रहिएगा. 
  • बिजनेस को लेकर की गई यात्रा आपके लिए फायदेमंद रह सकती है. 

तुला राशि वालों के लिए उपाय-

नियमित रूप से प्रत्येक शनिवार और रविवार को गेंहू के आटे की दो रोटी लेकर एक पर तेल और दूसरी पर घी लगा दें. घी वाली रोटी पर थोड़ा गुड़ रखकर काली गाय को खिलाएं तथा दूसरी रोटी को दूध में डालकर काले कुत्ते को खिलाएं. रोज तुलसी के पौधे में और पीपल में जल अर्पित करें.

ये भी पढ़ें: Shani Gochar 2023: 17 जनवरी को कुंभ राशि में शनि का गोचर, किस राशि पर शुरू होगी साढेसाती-ढैय्या और किसे मिलेगी राहत, जानें सभी राशियों का हाल

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

पंडित सुरेश श्रीमाली न केवल भारत, बल्कि विश्व स्तर पर एक ख्यातिप्राप्त ज्योतिषाचार्य, न्यूमरोलॉजी विशेषज्ञ, और मोटिवेशनल स्पीकर के रूप में जाने जाते हैं. राजस्थान के जोधपुर से संबंध रखने वाले पं. श्रीमाली जी को ज्योतिषीय परंपरा विरासत में मिली है. इनके पूज्य पिता स्व. पं. राधाकृष्ण श्रीमाली, स्वयं एक महान ज्योतिषविद और 250+ पुस्तकों के लेखक थे. पं. सुरेश श्रीमाली को 32 वर्षों से अधिक का ज्योतिषीय अनुभव है और वे वैदिक ज्योतिष, अंक ज्योतिष, वास्तु शास्त्र, पिरामिड शास्त्र और फेंग शुई जैसे अनेक विधाओं में दक्ष हैं. उनकी भविष्यवाणियां सटीक, व्यावहारिक और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से युक्त होती हैं, जो उन्हें आम जनमानस से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक विशेष पहचान दिलाती हैं. अब तक 52 से अधिक देशों में अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुके पं. श्रीमाली ने ऑस्ट्रेलिया, जापान, अफ्रीका, अमेरिका, कनाडा सहित विश्व के कई प्रमुख देशों में व्यक्तिगत परामर्श, सेमिनार और लाइव ज्योतिषीय सत्र आयोजित किए हैं. ये न केवल भारतीय समुदाय, बल्कि विदेशी नागरिकों में भी अत्यंत लोकप्रिय हैं. मीडिया व सोशल मीडिया प्रभाव:इनका लोकप्रिय टीवी शो "ग्रहों का खेल" लाखों दर्शकों द्वारा देखा जाता है. इसके साथ ही, वे सोशल मीडिया पर भी अत्यंत सक्रिय हैं, YouTube पर 1.9 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर्स, Instagram और Facebook पर लाखों फॉलोअर्स, जहां वे दैनिक राशिफल, मासिक भविष्यफल, रेमेडी टिप्स और आध्यात्मिक मार्गदर्शन नियमित रूप से साझा करते हैं. पंडित सुरेश श्रीमाली को 32 वर्षों का ज्योतिषीय अनुभव है.  52 से अधिक देशों में सेवाएं देने का भी अनुभव है. दैनिक राशिफल और कुंडली विश्लेषण में इन्हें महारत प्राप्त है.  आध्यात्मिक व प्रेरक वक्ता के रूप में भी इनकी वैश्विक पहचान है. आधुनिक वैज्ञानिक सोच के साथ पारंपरिक ज्योतिष का संगम इनके ज्ञान में दिखाई देता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आज का कन्या राशिफल 15 अक्टूबर 2026: तीसरे चंद्रमा से पसंद के कार्यों में सफलता, बिजनेस में बड़े ऑर्डर, पदोन्नति के योग व शुभ चौघड़िया मुहूर्त
आज का कन्या राशिफल 15 अक्टूबर 2026: तीसरे चंद्रमा से पसंद के कार्यों में सफलता, बिजनेस में बड़े ऑर्डर, पदोन्नति के योग व शुभ चौघड़िया मुहूर्त
आज का सिंह राशिफल 15 अक्टूबर 2026: चौथे चंद्रमा से यात्राएं टालें, बिजनेस में फंड की निराशा, भितरघाती सहकर्मियों से सतर्क रहें
आज का सिंह राशिफल 15 अक्टूबर 2026: चौथे चंद्रमा से यात्राएं टालें, बिजनेस में फंड की निराशा, भितरघाती सहकर्मियों से सतर्क रहें
आज का कर्क राशिफल 15 अक्टूबर 2026: 5वें चंद्रमा से बढ़ेगा प्रेमाकर्षण, पीआर से बड़ा मुनाफा, वर्कलोड कम होने से सुकून व पार्टनर की सेहत पर ध्यान
आज का कर्क राशिफल 15 अक्टूबर 2026: 5वें चंद्रमा से बढ़ेगा प्रेमाकर्षण, पीआर से बड़ा मुनाफा, वर्कलोड कम होने से सुकून व पार्टनर की सेहत पर ध्यान
आज का मिथुन राशिफल 15 अक्टूबर 2026: 6वें चंद्रमा से चुनौतियों के बीच सौभाग्य योग से शुभ समाचार, लोन स्वीकृति के योग, जीवनसाथी की सलाह से लाभ
आज का मिथुन राशिफल 15 अक्टूबर 2026: 6वें चंद्रमा से चुनौतियों के बीच सौभाग्य योग से शुभ समाचार, लोन स्वीकृति के योग, जीवनसाथी की सलाह से लाभ

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
थलापति विजय राहुल गांधी के साथ! ज्ञानेश कुमार के खिलाफ इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन में शामिल होगी TVK
थलापति विजय राहुल गांधी के साथ! ज्ञानेश कुमार के खिलाफ इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन में शामिल होगी TVK
दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा के बीच मौसम ले रहा करवट, आज बारिश के आसार
दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा के बीच मौसम ले रहा करवट, आज बारिश के आसार
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget