एक्सप्लोरर

Shani Gochar 2023: वृश्चिक राशि वाले अब शनि की ढैय्या से बचें, शनि का राशि परिवर्तन दे सकता है धन की हानि, जानें राशिफल

Horoscope for Scorpio, Shani Gochar 2023: 17 जनवरी 2023 को शनि मकर राशि से कुंभ राशि में गोचर करेंगे. वृश्चिक राशि वालों को शनि गोचर से मिलने वाले शुभ-अशुभ फल कैसा रहेगा. जानें राशिफल (Rashifal).

Scorpio Rashifal, Shani Gochar 2023 Horoscope for Vrishchik: कर्म के देवता शनिदेव के आशीर्वाद से सभी बिगड़े काम बनने लगते हैं और इनकी कृपा से व्यक्ति रंग से भी राजा बन सकता है. शनि देव मंगलवार 17 जनवरी 2023 को मकर राशि से कुंभ राशि मे प्रवेश करेंगे. करीब 30 साल बाद शनि का अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ में गोचर होगा.

17 जनवरी को शाम 05:59 के बाद शनि कुंभ राशि रहेंगे और 30 मार्च 2025 तक इसी राशि में होंगे. फिर 17 जून से 04 नवम्बर 2023 तक कुंभ राशि में वक्री रहेंगे. इसके बाद 4 नवंबर से मार्गी हो जाएंगे. इसके बाद पुन: 29 जून 2024  से 14 नवंबर 2024 तक वक्री अवस्था में रहेंगे. शनि के गोचर से सभी राशियां प्रभावित होंगी.

जानते हैं इस गोचर का प्रभाव वृश्चिक राशि पर कैसा होगा. जानें करियर, नौकरी-व्यापार, परिवार, प्रेम, स्वास्थ्य और यात्रा आदि को लेकर शनि गोचर से वृश्चिक राशि वालों को मिलने वाले शुभ-अशुभ फल.

वृश्चिक राशिफल- शनि तीसरे घर और चौथे घर के देव होकर चौथ घर में स्वगृही होकर शश योग बनाकर विराजित हैं. शनि की तीसरी दृष्टि छठे घर पर, सातवीं दृष्टि 10वें घर पर और दशवीं दृष्टि आपकी राशि पर रहेगी.  इससे..

  • व्यापार संपत्ति में इस महीने बढ़ोतरी संभव है, जिससे आपके बिजनेस की मार्केट वेल्यूभी बढ़ेगी.
  • प्रकाशन, छपाई, मीडिया, फैशन जैसे बिजनेस से जुड़े लोगों को खास मुनाफे के योग हैं.  
  • नौकरी में आपका बढ़िया काम और परिश्रम आपके प्रमोशन का जरिया बनेगा.
  • आप काम में डूबे रहेंगे जो आपके काम को समय से पहले पूरा करवाएगा.
  • प्रेम जीवन शांति पूर्ण रह सकेगी, आपसी प्यार और वफा में इजाफा होगा.
  • पारिवारिक जीवन अच्छी होने के कारण आपको मानसिक शांति मिलेगी.
  • प्रतियोगी परीक्षा के अभ्यर्थी को परीक्षा के लिए इंतजार करना पड़ सकता है. पॉजिटिविटी के साथ पक्की तैयारी करते रहिए.
  • यात्रा की बात करें तो किसी जरूरी कार्य के लिए आपको दूसरे शहर जाना पड़ सकता है.

वृश्चिक राशि वालों के लिए उपाय-

रोजाना सूर्योदय के समय भगवान शिव जी की उपासना करें. प्रत्येक शनिवार को कांसे की कटोरी में सरसों का तेल भरकर उसमें घर के सभी सदस्य अपना-अपना मुंह देखने के बाद सभी उसमें एक-एक सिक्का डाल दें. फिर काले कपड़े में काली उड़द, दो लड्डू, काला कोयला और लोहे की कील रख कर सभी सामग्री शनि का दान लेने वाले को या शनि मंदिर में दान करें.     

ये भी पढ़ें: Shani Gochar 2023: 17 जनवरी को कुंभ राशि में शनि का गोचर, किस राशि पर शुरू होगी साढेसाती-ढैय्या और किसे मिलेगी राहत, जानें सभी राशियों का हाल

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

पंडित सुरेश श्रीमाली न केवल भारत, बल्कि विश्व स्तर पर एक ख्यातिप्राप्त ज्योतिषाचार्य, न्यूमरोलॉजी विशेषज्ञ, और मोटिवेशनल स्पीकर के रूप में जाने जाते हैं. राजस्थान के जोधपुर से संबंध रखने वाले पं. श्रीमाली जी को ज्योतिषीय परंपरा विरासत में मिली है. इनके पूज्य पिता स्व. पं. राधाकृष्ण श्रीमाली, स्वयं एक महान ज्योतिषविद और 250+ पुस्तकों के लेखक थे. पं. सुरेश श्रीमाली को 32 वर्षों से अधिक का ज्योतिषीय अनुभव है और वे वैदिक ज्योतिष, अंक ज्योतिष, वास्तु शास्त्र, पिरामिड शास्त्र और फेंग शुई जैसे अनेक विधाओं में दक्ष हैं. उनकी भविष्यवाणियां सटीक, व्यावहारिक और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से युक्त होती हैं, जो उन्हें आम जनमानस से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक विशेष पहचान दिलाती हैं. अब तक 52 से अधिक देशों में अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुके पं. श्रीमाली ने ऑस्ट्रेलिया, जापान, अफ्रीका, अमेरिका, कनाडा सहित विश्व के कई प्रमुख देशों में व्यक्तिगत परामर्श, सेमिनार और लाइव ज्योतिषीय सत्र आयोजित किए हैं. ये न केवल भारतीय समुदाय, बल्कि विदेशी नागरिकों में भी अत्यंत लोकप्रिय हैं. मीडिया व सोशल मीडिया प्रभाव:इनका लोकप्रिय टीवी शो "ग्रहों का खेल" लाखों दर्शकों द्वारा देखा जाता है. इसके साथ ही, वे सोशल मीडिया पर भी अत्यंत सक्रिय हैं, YouTube पर 1.9 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर्स, Instagram और Facebook पर लाखों फॉलोअर्स, जहां वे दैनिक राशिफल, मासिक भविष्यफल, रेमेडी टिप्स और आध्यात्मिक मार्गदर्शन नियमित रूप से साझा करते हैं. पंडित सुरेश श्रीमाली को 32 वर्षों का ज्योतिषीय अनुभव है.  52 से अधिक देशों में सेवाएं देने का भी अनुभव है. दैनिक राशिफल और कुंडली विश्लेषण में इन्हें महारत प्राप्त है.  आध्यात्मिक व प्रेरक वक्ता के रूप में भी इनकी वैश्विक पहचान है. आधुनिक वैज्ञानिक सोच के साथ पारंपरिक ज्योतिष का संगम इनके ज्ञान में दिखाई देता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आज का कन्या राशिफल 19 अक्टूबर 2026: 5वें चंद्रमा से सुख-सुविधाओं का आनंद, पुश्तैनी व्यापार की बड़ी जिम्मेदारी
आज का कन्या राशिफल 19 अक्टूबर 2026: 5वें चंद्रमा से सुख-सुविधाओं का आनंद, पुश्तैनी व्यापार की बड़ी जिम्मेदारी
आज का सिंह राशिफल 19 अक्टूबर 2026: 6वें चंद्रमा से रोग मुक्ति, सर्वार्थ सिद्धि योग से बिजनेस ग्रोथ, इंटरव्यू में सफलता, निर्माण कार्य के शुभ मुहूर्त
आज का सिंह राशिफल 19 अक्टूबर 2026: 6वें चंद्रमा से रोग मुक्ति, सर्वार्थ सिद्धि योग से बिजनेस ग्रोथ, इंटरव्यू में सफलता, निर्माण कार्य के शुभ मुहूर्त
आज का कर्क राशिफल 19 अक्टूबर 2026: 7वें चंद्रमा से सुव्यवस्थित कार्यशैली, दूसरे शहर की यात्रा में बड़ा ऑफर व पारिवारिक विवाद का अंत
आज का कर्क राशिफल 19 अक्टूबर 2026: 7वें चंद्रमा से सुव्यवस्थित कार्यशैली, दूसरे शहर की यात्रा में बड़ा ऑफर व पारिवारिक विवाद का अंत
आज का मिथुन राशिफल 19 अक्टूबर 2026: 8वें चंद्रमा से विपत्तियों का सामना, अचानक धन की आवश्यकता, यात्रा टालें
आज का मिथुन राशिफल 19 अक्टूबर 2026: 8वें चंद्रमा से विपत्तियों का सामना, अचानक धन की आवश्यकता, यात्रा टालें

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget