एक्सप्लोरर

Safalta Ka Mantra: लक्ष्य से भटकाती हैं ये 4 बातें, सफलता की राह में बनती हैं बाधा

Success Tips: सफलता की राह में बाधाएं आना आम बात है. जीवन में ऐसी स्थिति भी आती है जब व्यक्ति निराश महसूस करता है. ऐसे में कुछ बातों का ध्यान रखने से सफलता आसानी से मिल सकती है.

Success Mantra: सफलता और असफलता एक ही सिक्के के दो पहलू हैं. सफलता की राह आसान नहीं होती है. यह किसी भी व्यक्ति की कोशिश, लगन और मेहनत पर निर्भर करता है कि वो कितना सफल हो सकता और कितना असफल. सकारात्मक दृष्टिकोण विपरीत परिस्थितियों में भी हौसला देता है. 

कभी-कभी लाख कोशिशों के बावजूद लोग अक्सर लक्ष्य के करीब आकर भटक जाते हैं. आइए जानते हैं कि कौन सी बातें सफलता की राह में बाधा बनती हैं और किन बातों का ध्यान रखकर फोकस बनाए रखा जा सकता है.

आत्मसमर्पण की कमी

सफलता प्राप्त करने की पहली शर्त यह है कि आप अपने लक्ष्यों के प्रति पूरी तरह समर्पित रहें. अगर आपके अंदर आत्मसमर्पण की कमी है और अपने लक्ष्य को लेकर आप आपमें उत्साह नहीं है, तो आप अपने लक्ष्य से भटक सकते हैं. आपको पता ही नहीं चलेगा कि आप किस दिशा में आगे बढ़ रहे हैं. ऐसे में आपको अपने लक्ष्य के प्रति काम करने में कठिनाई महसूस हो सकती है.

प्रयास में कमी

सिर्फ बड़े-बड़े लक्ष्य बनाने का कोई मतलब नहीं जब तक कि आप उसे प्राप्त करने के लिए पूरे मन से प्रयास ना करें. सफलता तभी मिलती है जब आप उसे प्राप्त करने के लिए अपने कदम बढ़ाएं. अगर आप अपने लक्ष्य के प्रति योजना बनाकर सही कदम नहीं उठाते हैं तो बहुत संभव है कि आप भटक जाएं. सफलता प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रयास करते रहना बहुत जरूरी है.

काम को टालना 

काम को टालने की आदत आपके लक्ष्य प्राप्त करने में एक बड़ी बाधा बन सकती है. टालने की आदत से आप किसी भी कार्य को करने में कठिनाई महसूस कर सकते हैं. काम को टालने की आदत से व्यक्ति में तनाव,चिंता बढ़ती है और उसे दुख का सामना करना पड़ता है. इस एक आदत की वजह से लक्ष्य करीब आने की बजाय दूर चला जाता है.

असफलता का भय

असफलता का भय भी लक्ष्य के प्रति आपके समर्पण की भावना को कमजोर करता है. हमेशा यह बात याद रखें कि हर असफलता से कुछ नया सीखने का अवसर मिलता है. अगर आपको राह में असफलता मिलती है तो इससे घबराएं नहीं, बल्कि इसे अपने लक्ष्य की दिशा में आगे बढ़ने का एक कदम मात्र ही मानें. असफलता से मिली हुई सीख हमें सफलता के और  करीब ले जाती है.

ये भी पढ़ें

इस साल 3 बार बदलेगी शनि की चाल, इन लोगों को साढ़ेसाती और शनि दोष से मिलेगी राहत

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aaj Ka Rashifal 10 July 2026: योगिनी एकादशी पर इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, पढ़ें आज का राशिफल
Aaj Ka Rashifal 10 July 2026: योगिनी एकादशी पर पढ़ें सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल
Vishnu Sahasranama: विष्णु सहस्रनाम का पाठ क्यों है इतना प्रभावशाली? जानें इसके अद्भुत लाभ
विष्णु सहस्रनाम का पाठ क्यों है इतना प्रभावशाली? जानें इसके अद्भुत लाभ
Aaj ka Meen Rashifal 10 July 2026: व्यापार में रिकॉर्डतोड़ सफलता के योग, नौकरी में मिल सकता है प्रमोशन, बढ़ेगा मान-सम्मान
व्यापार में रिकॉर्डतोड़ सफलता के योग, नौकरी में मिल सकता है प्रमोशन, बढ़ेगा मान-सम्मान
Aaj ka Kumbh Rashifal 10 July 2026: व्यापार में मिलेगा जबरदस्त लाभ, करियर में आएगा बड़ा अवसर, रिश्तों में बढ़ेगी खुशियां
व्यापार में मिलेगा जबरदस्त लाभ, करियर में आएगा बड़ा अवसर, रिश्तों में बढ़ेगी खुशियां

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
Bihar NDA Meeting: CM सम्राट चौधरी ने क्यों बुलाई एनडीए की बैठक? सामने आया सरकार का पूरा एजेंडा
CM सम्राट चौधरी ने क्यों बुलाई NDA की बैठक? सामने आया सरकार का पूरा एजेंडा
Monsoon Update: बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
Explained: पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर नितिन गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
Big Bash League: चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
Embed widget