एक्सप्लोरर

Pitru Paksha 2023: पितृ पक्ष की ये 3 तिथियां हैं सबसे खास, इस दिन छोटी से गलती भी पड़ सकती है भारी

Shradh 2023: पितृ पक्ष भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा से शुरू होता है. इन दिनों में पूर्वजों का श्राद्ध और तर्पण किया जाता है. इससे प्रसन्न होकर पूर्वज सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देते हैं.

Pitru Paksha Dates: हिंदू धर्म में पितृ पक्ष का समय पूर्वजों को समर्पित किया गया है. इन दिनों में पूरी श्रद्धा के साथ पितरों को याद किया जाता है और उनके प्रति अपना आभार व्यक्त किया जाता है. मान्यता है कि विधि पूर्वक पितरों का श्राद्ध करने से उनकी आत्मा को शांति मिलती है. इस बार पितृ पक्ष 29 सितंबर से शुरू होकर 14 अक्टूबर तक चलेंगे. इन दिनों में पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए पिंडदान, श्राद्ध और तर्पण किए जाते हैं. पितृ पक्ष की 3 तिथियां सबसे खास मानी जाती हैं. जानते हैं इसके बारे में.

पितृ पक्ष की महत्वपूर्ण तिथियां (Important Days of Pitru Paksha)

पितृ पक्ष की सभी तिथियां महत्वपूर्ण मानी जाती है. पितृ पक्ष की उस तिथि का विशेष महत्व होता है जिस तिथि में पूर्वजों की मृत्‍यु हुई हो. उनका श्राद्ध और तर्पण उसी दिन किया जाता है. हालांकि इसके अलावा भी पितृ पक्ष की कुछ तिथियों को बहुत खास माना जाता है. अगर आप किसी कारणवश पितृ पक्ष के पूरे 15 दिन तर्पण कार्य नहीं कर पाएं तो इन 3 खास तिथियों पर जरूर ये काम कर लें.

भरणी श्राद्ध (Bharani Shraddha)

पितृ पक्ष में भरणी श्राद्ध का दिन अहम माना जाता है. भरणी श्राद्ध इस साल चतुर्थी तिथि के दिन किया जाएगा. इस साल 2 अक्‍टूबर को भरणी श्राद्ध है. परिजन की मृत्यु के एक साल बाद भरणी श्राद्ध करना जरूरी माना जाता है. जो मृतक अविवाहित होते हैं, उनका श्राद्ध पंचमी तिथि को किया जाता है, उस दिन यदि भरणी नक्षत्र हो तो इसे बहुत अच्‍छा माना जाता है. गया या पुष्‍कर में भरणी श्राद्ध करने से मृतक की आत्‍मा को मोक्ष की प्राप्ति होती है.

नवमी श्राद्ध (Navami Shraddha)

पितृ पक्ष की नवमी ति‍थि को नवमी श्राद्ध किया जाता है. इसे मातृ श्राद्ध या मातृ नवमी के नाम से भी जाना जाता है. इस साल 7 अक्टूबर को नवमी श्राद्ध किया जाएगा. इस तिथि पर परिवार की मातृ पितर जैसे मां, दादी, नानी पक्ष का श्राद्ध किया जाता है. यह दिन माता पितरों को समर्पित होता है. इस दिन घर की पूर्वज महिलाओं का श्राद्ध किया जाता है. ऐसा ना करने से वो नाराज हो जाती हैं.

सर्व पितृ अमावस्या (Sarva Pitru Amavasya)

सर्व पितृ अमावस्या को अमावस्या श्राद्ध भी कहा जाता है. सर्वपितृ अमावस्या श्राद्ध पक्ष का अंतिम दिन होता है. इस साल सर्व पितृ अमावस्या 14 अक्टूबर को है. सर्व पितृ अमावस्या के दिन उन पितरों का श्राद्ध करते हैं, जिनके निधन की ​ति​थि मालूम नहीं होती है. अगर आप पितृ पक्ष में किसी कारण से श्राद्ध नहीं कर पाएं हैं तो सर्व पितृ अमावस्‍या के दिन श्राद्ध कर सकते हैं. इस दिन सभी ज्ञात और अज्ञात पितरों के लिए श्राद्ध, पिंडदान और तर्पण किया जाता है. 

ये भी पढ़ें

आज रवि योग और ज्येष्ठा नक्षत्र का शुभ संयोग, इन राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी का विरोध तेज, मांग फिर भी अधूरी... मोदी सरकार पर कितना दबाव? समझें कुंडली के संकेत
राहुल गांधी का विरोध तेज, मांग फिर भी अधूरी... मोदी सरकार पर कितना दबाव? समझें कुंडली के संकेत
टैरो राशिफल 13 अक्टूबर 2026: तुला को भाग्य का पूरा साथ, मिथुन के विदेश यात्रा योग; जानें 12 राशियों का भाग्य
टैरो राशिफल 13 अक्टूबर 2026: तुला को भाग्य का पूरा साथ, मिथुन के विदेश यात्रा योग; जानें 12 राशियों का भाग्य
जंतर-मंतर प्रदर्शन स्थल से हटा तो CTI ने किया स्वागत, कहा- पीएम मोदी को...
जंतर-मंतर प्रदर्शन स्थल से हटा तो CTI ने किया स्वागत, कहा- पीएम मोदी को...
कन्या साप्ताहिक राशिफल 12 से 17 अक्टूबर 2026: चित्रा नक्षत्र से बंपर फाइनेंशियल ग्रोथ, लीगल नोटिस से हमेशा के लिए मुक्ति, बच्चों की बड़ी अचीवमेंट
कन्या साप्ताहिक राशिफल 12 से 17 अक्टूबर 2026: चित्रा नक्षत्र से बंपर फाइनेंशियल ग्रोथ, लीगल नोटिस से हमेशा के लिए मुक्ति, बच्चों की बड़ी अचीवमेंट

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
राहुल गांधी के साथ किन 11 नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन 11 नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
3-4 शतक की थी तैयारी, फिर क्यों लिया टेस्ट से संन्यास; विराट कोहली पर दिग्गजों का खुलासा
3-4 शतक की थी तैयारी, फिर क्यों लिया टेस्ट से संन्यास; विराट पर दिग्गजों का खुलासा
Jailer 2 ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
Embed widget