एक्सप्लोरर

Pisces Weekly Horoscope : मीन राशि वालों को मन में सकारात्मक सोच रखनी होगी, ऊंचे मनोबल से मिलेगी हर क्षेत्र में विजय

Pisces Weekly Horoscope: मीन राशि वालों के लिए ये सप्ताह 14 मार्च से 20 मार्च 2022 तक कैसा रहेगा, आइए जानते हैं मीन राशि का साप्ताहिक राशिफल.

Pisces Weekly Horoscope: आने वाला सप्ताह मीन राशि वालों के लिए नए अवसर लेकर आएंगे. दूसरों को उग्र प्रतिक्रिया देने से बचना होगा. मन में थोड़ी असुरक्षा देखने को मिल सकती है, जिसके कारण मन उदासी से घिर सकता है. ज्ञान को बढ़ाने के लिए वर्तमान समय उपयुक्त चल रहा है. मन में सकारात्मक सोच का विकास करें. मनोबल और सोच ऊँची होगी, और इसके आधार पर आगे बढ़ने में मदद मिलेगी. सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए, यदि ऐसा मौका मिले तो उसे हाथ से जाने न दें. सप्ताह मध्य के बाद मन में बेवजह की चिंता न पालें. बेकार की चिंताएं उदासी को बढ़ाएंगी, जिससे काम को करने में मन भी कम लगेगा. 
 
आर्थिक एवं करियर- इस सप्ताह आजीविका के क्षेत्र में अधिक कार्यभार मिल सकता है. जिसके कारण अत्यधिक व्यस्तता रहेगी. जो लोग छुट्टी पर जाने की प्लानिंग बना रहे हैं वह अभी से सारे काम पूरा करना शुरू कर दें. अपने काम को पूरी मेहनत और लगन से अंजाम देने की आवश्यकता है. टेक्नोलॉजी का पूर्ण उपयोग करना भी लाभकारी होगा. जो लोग तकनीकी कर्मक्षेत्र से जुड़े है. उन्हें अपडेट रहना होगा.उच्चाधिकारी व सहकर्मियों के साथ कम्युनिकेशन गैप से बचना चाहिए. टेलिफोनिक कॉन्फ्रेंस से मीटिंग हो सकती है, ऐसे में प्रोजेक्ट को तैयार करें क्योंकि मीटिंग में मुख्य बिंदुओं पर चर्चा होने की संभावना है. कार्य न बनने के स्थिति में क्रोध पर नियंत्रण रखें. ऐसी स्थिति बनती है तो वाणी में मिठास का समागम बनाकर रखना बेहतर परिणाम दिलाएगा. होटल से संबंधित कारोबारियों को लाभ होगा. फुटकर के कारोबारियों को थोड़ी चिंता रहेगी. लोहे के व्यापारियों को अच्छा  लाभ मिलेगा. ऑनलाइन बिजनेस को अपनाना वर्तमान के लिए लाभकारी नजर आ रहा है. बड़े व्यापारी शुद्ध धन को वरीयता दें. 
 
स्वास्थ्य- मीन राशि वालों को  मुंह से संबंधित रोगों के प्रति अलर्ट रहने की  सलाह है. जिन लोगों की हाल ही में सर्जरी हुई है, उनकी थोड़ी सी लापरवाही इंफेक्शन की चपेट में ला सकती है. शारीरिक क्षमता कमजोर है तो खानपान का विशेष ध्यान दें, प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने वाले खाद्य पदार्थों को अपनी डाइट में शामिल करना फायदेमंद होगा. जो लोग लंबे समय से किसी बीमारी के चलते परेशान चल रहें थे, उन्हे इस सप्ताह आराम मिलता नजर आ रहा है. छोटे-मोटे रोग को देखकर परेशान न हो, इस बार सिर्फ अलर्ट रहने ही काफी होगा. यूरिन से संबंधित समस्या हो सकती है. इससे निजात पाने के लिए तरल पदार्थों का सेवन अधिक करना होगा. 
 
परिवार एवं समाज- परिवार की बढ़ती दूरियों को कम कर पाने में सफल होंगे. छोटे से प्रयास से घरेलू जीवन भी अच्छा हो सकता है. इसलिए प्रयास करें और परिवार के बीच खुशियों का संचरण करें. पिता के स्वास्थ्य में कुछ गिरावट देखने को मिल सकती है. इसलिए उनका ध्यान रखने की आवश्यकता है. होली के अवसर पर घर के सभी छोटे सदस्यों को उपहार लाकर देना चाहिए. सुख-सुविधाओं के प्रति रुझान कम रखें.घर में सभी के साथ स्नेह बढ़ाएं. ऐसे काम करें जिससे परिवारजनों के बीच आपकी छवि और मान-सम्मान में वृद्धि हो.  घरेलू मामलों में किसी तीसरे को बोलने का मौका नहीं देना चाहिए. आस पड़ोस से शोक समाचार मिलने की आशंका है. 

करियर में उतार चढ़ाव से न हों परेशान, विवेक के साथ काम करने पर मिलेगी सफलता 

मेष वाले रहें शत्रुओं से सावधान, होली के अवसर पर करना होगा रिश्तों की डोर को मजबूत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आज का कन्या राशिफल 15 अक्टूबर 2026: तीसरे चंद्रमा से पसंद के कार्यों में सफलता, बिजनेस में बड़े ऑर्डर, पदोन्नति के योग व शुभ चौघड़िया मुहूर्त
आज का कन्या राशिफल 15 अक्टूबर 2026: तीसरे चंद्रमा से पसंद के कार्यों में सफलता, बिजनेस में बड़े ऑर्डर, पदोन्नति के योग व शुभ चौघड़िया मुहूर्त
आज का सिंह राशिफल 15 अक्टूबर 2026: चौथे चंद्रमा से यात्राएं टालें, बिजनेस में फंड की निराशा, भितरघाती सहकर्मियों से सतर्क रहें
आज का सिंह राशिफल 15 अक्टूबर 2026: चौथे चंद्रमा से यात्राएं टालें, बिजनेस में फंड की निराशा, भितरघाती सहकर्मियों से सतर्क रहें
आज का कर्क राशिफल 15 अक्टूबर 2026: 5वें चंद्रमा से बढ़ेगा प्रेमाकर्षण, पीआर से बड़ा मुनाफा, वर्कलोड कम होने से सुकून व पार्टनर की सेहत पर ध्यान
आज का कर्क राशिफल 15 अक्टूबर 2026: 5वें चंद्रमा से बढ़ेगा प्रेमाकर्षण, पीआर से बड़ा मुनाफा, वर्कलोड कम होने से सुकून व पार्टनर की सेहत पर ध्यान
आज का मिथुन राशिफल 15 अक्टूबर 2026: 6वें चंद्रमा से चुनौतियों के बीच सौभाग्य योग से शुभ समाचार, लोन स्वीकृति के योग, जीवनसाथी की सलाह से लाभ
आज का मिथुन राशिफल 15 अक्टूबर 2026: 6वें चंद्रमा से चुनौतियों के बीच सौभाग्य योग से शुभ समाचार, लोन स्वीकृति के योग, जीवनसाथी की सलाह से लाभ

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'फुटेज खो गई', चुनाव आयोग की बात पर SC ने लगाई फटकार- 'बेतुके बहाने नहीं चलेंगे'
'फुटेज खो गई', चुनाव आयोग की बात पर SC ने लगाई फटकार- 'बेतुके बहाने नहीं चलेंगे'
'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
'उनकी लड़ाई में मैं...', अंकिता भंडारी के मां-बाप से मिलकर क्या बोले राहुल गांधी?
'उनकी लड़ाई में मैं...', अंकिता भंडारी के मां-बाप से मिलकर क्या बोले राहुल गांधी?
कितने अमीर हैं अली फजल? कभी कॉल सेंटर में काम करते थे 'गुड्डू भैया'
कितने अमीर हैं अली फजल? कभी कॉल सेंटर में काम करते थे 'गुड्डू भैया'
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा के बीच मौसम ले रहा करवट, आज बारिश के आसार
दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा के बीच मौसम ले रहा करवट, आज बारिश के आसार
ठंड से पहले मौसम करेगा टॉर्चर, दिल्ली समेत 20 से ज्यादा राज्यों में IMD की चेतावनी
ठंड से पहले मौसम करेगा टॉर्चर, दिल्ली समेत 20 से ज्यादा राज्यों में IMD की चेतावनी
अपनी पहली लिंक्डइन पोस्ट में क्या लिख गए विराट कोहली, जो हो गया वायरल?
अपनी पहली लिंक्डइन पोस्ट में क्या लिख गए विराट कोहली, जो हो गया वायरल?
Embed widget