एक्सप्लोरर

Numerology: शांत,गंभीर और निश्छल स्वभाव के होते हैं इस तारीख को जन्मे लोग, शनि की रहती है कृपा

Mulank 8: अंकशास्त्र में किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख की संख्याओं के कुल योग का अध्ययन किया जाता है, जिसे मूलांक कहा जाता है. इससे किसी के व्यक्तित्व के बारे में भी पता लगाया जा सकता है.

Numerology Number 8: अंक ज्योतिष के अनुसार किसी भी मूलांक से किसी के भी व्यक्तित्व के बारे में पता लगाया जा सकता है. जन्म तिथि से मूलांक पता करने के लिए जन्म की तारीखों को आपस में जोड़ा जाता है. उदाहरण के तौर पर अगर किसी व्यक्ति का जन्म किसी महीने की 19 तारीख को हुआ है तो उसका मूलांक 1+9 = 10 =1+0 = 1 होगा. इसी तरह किसी भी महीने की 8, 17 या 26 तारीख को पैदा हुए लोगों का मूलांक 8 होगा. इस मूलांक के लोगों पर शनि की खास कृपा रहती है. जानते हैं इस मूलांक से जुड़ी खास बातें.

शांत और गंभीर स्वभाव के होते हैं मूलांक 8 वाले 

मूलांक 8 के स्वामी ग्रह शनि हैं. अंक ज्योतिष के अनुसार, इस मूलांक के लोग बहुत अन्तर्मुखी स्वभाव के होते हैं. ये लोग खुद को किसी भी तरह के प्रचार-प्रसार से दूर रखते हैं और एकनिष्ठ होकर अपने काम में लगे रहते हैं. यह लोग हर बात को बहुत गंभीरता से सोचते हैं. इस मूलांक के लोग बहुत शांत, गंभीर और निश्छल स्वभाव के होते हैं. इस मूलांक के लोग अपने करियर में धीरे-धीरे सफलता पाते हैं. इनके कामो में अक्सर ही रुकावट आती रहती है लेकिन फिर भी यह लोग किसी तरह की परेशानी से घबराते नहीं हैं.

शिक्षा में करना पड़ता है संघर्ष

इस मूलांक के लोग कई महत्वपूर्ण कार्य करते हैं, हालांकि सामान्यतः लोग इनके कार्यों को अधिक महत्त्व नहीं देते हैं. इसकी वजह से ये लोग एकान्तप्रिय भी हो जाते हैं. यह लोग एकांत में जीवन जीना पसंद करते हैं. ये समाज से अलग-थलग से हो जाते हैं. यह लोग किसी लक्ष्य को निर्धारित कर पूरा अवश्य करते हैं. इस मूलांक के लोग अच्छी शिक्षा प्राप्त करते हैं, लेकिन शिक्षा के लिए इन्हें थोड़ा संघर्ष करना पड़ता है. मूलांक 8 वाले लोग रास्ते में आने वाली कठिनाइयों से घबराते नहीं हैं.

फिजुलखर्ची नहीं करते इस मूलांक के लोग

मूलांक 8 वालों की आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी होती है. इस मूलांक के लोगों में संग्रह करने की अच्छी प्रवृत्ति होती है. ये लोग फिजूलखर्ची बिल्कुल भी नहीं करते हैं. यह लोग जो भी खर्चे करते हैं बहुत सोच समझ कर करते हैं. इस मूलांक के लोग अपनी मेहनत के बल पर खूब धन संग्रह कर लेते हैं. दोस्तों, परिजनों और भाई-बहनों के साथ इनका रिश्ता सामान्य ही रहता है. इन लोगों के मित्र कम होते हैं उनसे इन्हें लाभ भी कम मिलता है. मूलांक 3, 4, 5, 7, 8 की ओर इनका लगाव ज्यादा रहता है. इन लोगों के प्रेम सम्बन्ध स्थाई नहीं रहते हैं.

ये भी पढ़ें

ग्रहों के महाराज सूर्य करेंगे गोचर, अगले 30 दिन इन 3 राशियों पर भारी

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Budh Vakri 2026: बुध की उल्टी चाल से बढ़ सकती हैं परेशानियां! मूलांक 5, 3 और 8 वालों को क्यों रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क?
बुध की उल्टी चाल से बढ़ सकती हैं परेशानियां! मूलांक 5, 3 और 8 वालों को क्यों रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क?
August Born Personality: अगस्त में जन्मे लोग क्यों होते हैं सबसे अलग? ज्योतिष और अंक ज्योतिष बताते हैं 8 खास खूबियां
August Born Personality: अगस्त में जन्मे लोग क्यों होते हैं सबसे अलग? ज्योतिष और अंक ज्योतिष बताते हैं 8 खास खूबियां
Numerology: महीने की इन 5 तारीखों में जन्मे लोग होते हैं बेहद भाग्यशाली, कम उम्र में ही बना लेते हैं अलग पहचान
Numerology: महीने की इन 5 तारीखों में जन्मे लोग होते हैं बेहद भाग्यशाली, कम उम्र में ही बना लेते हैं अलग पहचान
Numerology Mulank 4: स्वभाव से जिद्दी लेकिन दिल के साफ होते हैं मूलांक 4 वाले लोग, जानिए इनका करियर और लव लाइफ
क्या आप भी इस तारीख को जन्मे हैं? जानें क्यों मूलांक 4 वालों के जीवन में अचानक होते हैं बड़े उतार-चढ़ाव

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...', सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की ये अपील
'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...', सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की ये अपील
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेगा इन ग्लोबल स्टार्स का जलवा
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेंगे ये ग्लोबल स्टार्स
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
Explained: 'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक' का खेल! PDA से हटकर 'सॉफ्ट हिंदुत्व' की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक', PDA से हटकर सॉफ्ट हिंदुत्व की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
परिसीमन और महिला आरक्षण पर बदल गया नंबर गेम? मानसून सत्र में फिर बिल पेश करने की तैयारी
परिसीमन और महिला आरक्षण पर बदल गया नंबर गेम? मानसून सत्र में फिर बिल लाने करने की तैयारी
Video: पानी में रहकर मगरमच्छ से बैर! जबड़ों में दबोचकर अजगर को जिंदा चबा गया खूंखार दरिंदा
पानी में रहकर मगरमच्छ से बैर! जबड़ों में दबोचकर अजगर को जिंदा चबा गया खूंखार दरिंदा
Embed widget