एक्सप्लोरर

Numerology: इन मूलांक वालों पर रहती है बुध की कृपा, वाणी और बुद्धि से जीत लेते हैं सबका दिल

Ank Jyotish: अंक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार किसी व्यक्ति की जन्म तिथि को एक-एक कर जोड़ने से जो अंक प्राप्त होता है, वह उस व्यक्ति का मूलांक कहलाता है. इसमें मूलांक 5 के लिए कई खास बातें बताई गई हैं.

Numerology Mulank 5: अंक ज्योतिष शास्त्र में हर मूलांक के लोगों के बारे में खास बातें बताई गई हैं. इसमें मूलांक 5 के लोगों का व्यक्तित्व बहुत आकर्षक माना जाता है. किसी भी महीने की 5, 14 या 23 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 5 होता है.  

मूलांक 5 वालों पर बुध देव की खास कृपा रहती है. बुध इनका स्वामी है जो ज्ञान और बुद्धि का प्रतीक माना जाता है. बुध की मेहरबानी से मूलांक 5 के लोग बहुत बुद्धिमान और साहसी होते हैं. जानते हैं इस मूलांक से जुड़ी खास बातें.

वाणी और बुद्धि से करते हैं प्रभावित (Numerology Number 5 Life)

बुध देव की कृपा से मूलांक 5 के लोग अपनी बुद्धिमानी और बोलचाल से अपने आसपास के लोगों को आसानी से प्रभावित कर लेते हैं. इस मूलांक के लोग स्वाभाविक रूप से चतुर और बातचीत करने में माहिर होते हैं. इन लोगों का संवाद कौशल कमाल का होता है.

मूलांक 5 के लोग रचनात्मक, कल्पनाशील और बहुमुखी प्रतिभा के धनी होते हैं. इन लोगों में विश्लेषणात्मक क्षमता भी शानदार होती है और ये जटिल समस्याओं का आसानी से समाधान ढूंढ लेते हैं. यह लोग जिज्ञासु और तार्किक होते हैं. इनमें सीखने की ललक हमेशा रहती है. 

दूसरों की मदद करने को रहते हैं तैयार ((Numerology Number 5 Nature)

मूलांक 5 के लोग बहुत दयालु होते हैं और दूसरों के प्रति सहानुभूति रखते हैं. इस मूलांक के लोग दूसरों की मदद करने वाले होते हैं. अपनी बोलचाल से यह लोग बहुत जल्दी दोस्त बना लेते हैं. इन लोगों को लेखन, पत्रकारिता और संपादन जैसे क्षेत्रों में अच्छी सफलता मिलती है.

मूलांक 5 के कुछ लोग अपनी तार्किक सोच और प्रभावशाली संवाद कौशल से व्यापार और मार्केटिंग क्षेत्र में भी अपना करियर बनाते हैं. अपनी मेहनत और लगन के दम पर यह लोग जीवन में बहुत कुछ हासिल कर लेते हैं. यह लोग रिस्क लेने को हमेशा तैयार रहते हैं.

प्रेम के लिए करना पड़ता है इंतजार (Numerology Number 5 Love Life)

मूलांक 5 वालों को जीवन में प्रेम आसानी से नहीं मिलता है. सच्चे प्रेम के लिए इन लोगों को कभी-कभी बहुत लंबा इंतजार करना पड़ता है. मूलांक 5 वालों के ज्यादातर प्रेम संबंध कुछ समय के लिए ही बनते हैं. कुछ लोगों का वैवाहिक जीवन भी सुखी नहीं रहता है. 

ये भी पढ़ें

शनि की महादशा में किन कामों को करने से बचना चाहिए, ये वाकई में पीड़ादायक होती है

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Numerology: मूलांक के अनुसार जुलाई में जन्मे लोग धनवान बनते हैं या जीवनभर करते हैं संघर्ष?
मूलांक के अनुसार जुलाई में जन्मे लोग धनवान बनते हैं या जीवनभर करते हैं संघर्ष?
July Numerology 2026: जुलाई में इन मूलांक वालों की चमकेगी किस्मत, जानिए किसे मिलेगा लाभ और किसे रहना होगा सतर्क
July Numerology 2026: जुलाई में इन मूलांक वालों की चमकेगी किस्मत, जानिए किसे मिलेगा लाभ और किसे रहना होगा सतर्क
Mulank: इन मूलांक वालों के पास नहीं होती धन की कमी, लेकिन खर्च करने में कर देते हैं बड़ी गलती
Mulank: इन मूलांक वालों के पास नहीं होती धन की कमी, लेकिन खर्च करने में कर देते हैं बड़ी गलती
FIFA World Cup 2026: क्या लियोनेल मेसी फिर रचेंगे इतिहास? ग्रहों की चाल से जानें सबसे बड़ा ज्योतिषीय संकेत
FIFA World Cup 2026: क्या लियोनेल मेसी फिर रचेंगे इतिहास? ग्रहों की चाल से जानें सबसे बड़ा ज्योतिषीय संकेत

वीडियोज

Bollywood News: रूढ़िवादी या रियलिटी? फिल्म 'Toxic' में महिलाओं के चित्रण पर इंटरनेट पर छिड़ी जंग। (02-07-2026)
Super Subbu Review: बिना अश्लीलता के देती है जरूरी Sex Education
पति ब्रह्मचारी :😱Suraj का गॉडफादर अवतार, Isha की किडनैपिंग के पीछे छुपा है घर का बड़ा राज #sbs
Shri Ram से मर्यादा, Mahadev से संतुलन सीखिए' - Ashutosh Rana
India-Japan के बीच कई बड़ी Deal, PM मोदी ने किया बड़ा ऐलान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'असली TMC किसकी?', ममता बनर्जी और रितब्रत बनर्जी को चुनाव आयोग का नोटिस, 6 जुलाई तक मांगा जवाब
'असली TMC किसकी?', ममता बनर्जी और रितब्रत बनर्जी को चुनाव आयोग का नोटिस, 6 जुलाई तक मांगा जवाब
Monsoon Update: पूरे यूपी पर छाया मानसून, मगर चाल सुस्त, जोर नहीं पकड़ पा रहा बारिश का सिलसिला
पूरे यूपी पर छाया मानसून, मगर चाल सुस्त, जोर नहीं पकड़ पा रहा बारिश का सिलसिला
तारक मेहता फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी की शादी, जमकर नाचे एक्टर, सिंगिंग का भी लगाया तड़का, वीडियो
तारक मेहता फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी की शादी, जमकर नाचे एक्टर, सिंगिंग का भी लगाया तड़का
इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है चैंपियन RCB, जानें किस-किस के बाहर होने की है उम्मीद
इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है चैंपियन RCB, जानें किस-किस के बाहर होने की है उम्मीद
संयुक्त अभ्यास, रणनीतिक सहयोग और समुद्री सुरक्षा… भारत दौरे पर आयीं जापान PM ताकाइची ने क्या-क्या कहा
संयुक्त अभ्यास, रणनीतिक सहयोग और समुद्री सुरक्षा… भारत दौरे पर आयीं जापान PM ने क्या-क्या कहा
Ketan Agarwal Murder Case: क्राइम सीन पर 'रिहर्सल' के बाद फंसा पेंच, बयानों में उलझे आरोपी, सिया ने पुलिस को क्या बताया?
क्राइम सीन पर 'रिहर्सल' के बाद फंसा पेंच, बयानों में उलझे आरोपी, सिया ने पुलिस को क्या बताया?
Explained: NDA का 'मिशन 360' क्या? 41 सांसद जुटा लो या फिर विपक्षी सांसद रहें गायब, किस तिकड़म में उलझी बीजेपी?
NDA का 'मिशन 360' क्या? 41 सांसद जुटें या विपक्षी सांसद रहें गायब, किस तिकड़म में उलझी बीजेपी?
TRE-3 शिक्षक भर्ती: 18 महीने का NIOS D.El.Ed करने वालों की छिनेगी जॉब, शिक्षा विभाग का सख्त आदेश
TRE-3 शिक्षक भर्ती: 18 महीने का NIOS D.El.Ed करने वालों की छिनेगी जॉब, शिक्षा विभाग का सख्त आदेश
Embed widget