एक्सप्लोरर

Numerology: इस मूलांक वालों को हमेशा मिलता है गुरु का आशीर्वाद, मुश्किलों से नहीं मानते हैं हार

Ank Jyotish: अंक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मूलांक से हर व्यक्ति के व्यक्तित्व के बारे में जाना जा सकता है. हर मूलांक अंक की अपनी-अपनी खासियत होती है. आइए जानते हैं कि मूलांक 3 वाले लोग कैसे होते हैं.

Number 3 in Numerology: अंक ज्योतिष में हर एक मूलांक के बारे में कई महत्वपूर्ण बातें बताई गई हैं. इसके अनुसार हर मूलांक के लोगों का एक खास व्यक्तित्व होता है. इसमें मूलांक 3 वालों के बारे में कई दिलचस्प बातें बताई गई हैं.

जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 3, 12, 21 या 30  तारीख को होता है उनका मूलांक 3 होता है. इस मूलाकं के स्वामी गुरु हैं, जिन्हे सभी ग्रहों के गुरु का दर्जा प्राप्त है. आइए जानते हैं मूलांक 3 वालों के व्यक्तित्व से जुड़ी खास बातें.

मूलांक 3 वालों को मिलता है गुरु का आशीर्वाद

मूलांक 3 के स्वामी गुरु हैं इसलिए इन लोगों पर हमेशा गुरु की कृपा रहती है. गुरु को ज्योतिष शास्त्र में आकाश तत्व का कारक माना गया है. इनकी कृपा से लोग जीवन में खूब तरक्की करते हैं. मूलांक 3 के लोगों को ज्यादातर कार्यों में शुभ फलों की प्राप्ति होती है.

इस मूलांक के लोग बहुत स्वाभिमानी होते हैं और आसानी से किसी के आगे नहीं झुकते हैं. यह लोग किसी का एहसान नहीं लेना चाहते हैं. अपने काम में किसी और की दखलअंदाजी इन्हें पसंद नहीं होती है. अपनी आजादी से यह लोग किसी तरह का समझौता नहीं करते हैं. 

मुश्किलों से नहीं मानते हैं हार

मूलांक 3 के लोग स्वभाव से साहसी, दृढ़शक्तिशाली, संघर्षशील और मुश्किलों से हार न मानने वाले होते हैं. अपनी कड़ी मेहनत के दम पर यह लोग जो चाहते हैं वो हासिल करके रहते हैं. इस मूलांक के लोग जिस काम को ठान लेते है तो उसे पूरा करके दम लेते हैं. 

महात्वाकांक्षी होने के साथ-साथ यह लोग अच्छे विचारक और दूरदर्शी होते हैं. अच्छे-बुरे में फर्क करना इन्हें बेहतर आता है. गुरु की कृपा से इन लोगों के पास धन का कभी अभाव नहीं रहता है. समाज में यह लोग खूब मान-सम्मान कमाते हैं. धार्मिक कार्यो में इनकी रुचि बहुत ज्यादा होती है.

जल्दी नहीं मिलता प्यार 

मूलांक 3 वाले लोगों को जीवन में बड़ी मुश्किल से प्यार मिलता है. प्यार के मामले में यह लोग अक्सर ही असफल रहते हैं. इनका प्रेम जीवन बहुत उतार-चढ़ाव भरा रहता है. पार्टनर के साथ इनके प्रेम संबंध लंबे नहीं चलते हैं. या तो इन्हें रिश्ते में धोखा मिलता है या फिर कुछ गलतफहमियों की वजह से इनका रिश्ता जल्द ही खत्म हो जाता है. 

ये भी पढ़ें

सूर्य ग्रहण की काली छाया से इस राशि के लोग हो जाएंगे व्याकुल, जानें इन राशियों का राशिफल

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी का विरोध तेज, मांग फिर भी अधूरी... मोदी सरकार पर कितना दबाव? समझें कुंडली के संकेत
राहुल गांधी का विरोध तेज, मांग फिर भी अधूरी... मोदी सरकार पर कितना दबाव? समझें कुंडली के संकेत
टैरो राशिफल 13 अक्टूबर 2026: तुला को भाग्य का पूरा साथ, मिथुन के विदेश यात्रा योग; जानें 12 राशियों का भाग्य
टैरो राशिफल 13 अक्टूबर 2026: तुला को भाग्य का पूरा साथ, मिथुन के विदेश यात्रा योग; जानें 12 राशियों का भाग्य
जंतर-मंतर प्रदर्शन स्थल से हटा तो CTI ने किया स्वागत, कहा- पीएम मोदी को...
जंतर-मंतर प्रदर्शन स्थल से हटा तो CTI ने किया स्वागत, कहा- पीएम मोदी को...
कन्या साप्ताहिक राशिफल 12 से 17 अक्टूबर 2026: चित्रा नक्षत्र से बंपर फाइनेंशियल ग्रोथ, लीगल नोटिस से हमेशा के लिए मुक्ति, बच्चों की बड़ी अचीवमेंट
कन्या साप्ताहिक राशिफल 12 से 17 अक्टूबर 2026: चित्रा नक्षत्र से बंपर फाइनेंशियल ग्रोथ, लीगल नोटिस से हमेशा के लिए मुक्ति, बच्चों की बड़ी अचीवमेंट

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget