एक्सप्लोरर

Nirjala Ekadashi 2024: निर्जला एकादशी पर गलती से कर लिया ये काम तो बन जाएंगे पाप के भागीदार

Nirjala Ekadashi 2024: निर्जला एकादशी के व्रत-पूजन से भगवान विष्णु (Lord Vishnu) की कृपा प्राप्त होती है. लेकिन अगर आप इस दिन कुछ गलतियां करते हैं तो पुण्य पाने के बजाय पाप के भागीदार बन जाएंगे.

Nirjala Ekadashi 2024: ज्येष्ठ महीने के शुक्ल पक्ष में पड़ने वाली निर्जला एकादशी व्रत का धार्मिक दृष्टिकोण से बहुत महत्व है. यह व्रत आध्यात्मिक से जोड़ता है, इस एक एकादशी से पूरे साल पड़ने वाले एकादशी व्रत का फल मिल जाता है और यह व्रत जीवन में जल के महत्व को भी बताता है.

इस वर्ष निर्जला एकादशी का व्रत 18 जून 2024 को रखा जाएगा. महाभारत (Mahabharat) के पांच पांडवों में एक भीम ने भी अन्न-जल का त्यागकर इस एकादशी व्रत को रखा था. निर्जला एकादशी के व्रत से भगवान विष्णु (Vishnu ji) की कृपा बरसती है. ऐसे लोग जीवनभर सभी सुखों का भोगकर मरणोपरांत श्रीहरि के चरणों में स्थान पाते हैं.

लेकिन निर्जला एकादशी के व्रत और पूजन का फल आपको तभी प्राप्त होगा जब आप इसे पूरे नियम और विधि-विधान (Nirjala Ekadashi Niyam) के साथ करेंगे. अगर आप जाने-अनजाने में इस दिन कोई गलती करते हैं तो पुण्य पाने के बजाय पाप के भागीदार बन सकते हैं. इसलिए पहले से ही जान लीजिए कि वो कौन से काम है, जिसे निर्जला के दिन नहीं करना चाहिए.

निर्जला एकादशी पर भूलकर भी न करें ये काम, बनेंगे पाप के भागीदार (Don't do these work on Nirjala Ekadashi)

  • निर्जला एकादशी का व्रत एकादशी तिथि के सूर्योदय से लेकर अगले दिन यानी द्वादशी तिथि के सूर्योदय तक रखा जाता है. इसलिए निर्जला एकादशी में इस दौरान अन्न के साथ जल का भी त्याग करना चाहिए. व्रत का पारण करने के बाद ही जल ग्रहण करें.
  • एकादशी के दिन पड़े-पौधे की पत्तियों और टहनियों को नहीं तोड़ना चाहिए. ऐसे में पूजा में इस्तेमाल होने वाले चीजें जैसे दातून, लकड़ी या फिर तुलसी (Tulsi) के पत्ते आदि एक दिन पहले ही तोड़ लें.
  • एकादशी व्रत पर ब्रह्मचर्य का पालन करें और स्त्री प्रसंग से दूर रहें. साथ ही मन में भी किसी प्रकार के काम, क्रोध या ईर्ष्या की भावना को न लाएं.
  • एकादशी तिथि पर दान का बहुत महत्व है. लेकिन भूलकर भी स्वयं किसी से अन्न का दान नहीं लें. यदि किसी कारण आपको दूसरों से भोजन लेना पड़े तो इसकी कीमत जरूर दें.
  • एकादशी के दिन मांस-मंदिरा के साथ ही लहसुन, प्याज, चावल, मसूल की दाल और बैंगन आदि का सेवन नहीं करना चाहिए.
  • एकादशी का व्रत रखने वालों को इस दिन काले रंग के वस्त्र नहीं पहनने चाहिए. इस तिथि पर पीले रंग का वस्त्र पहनना शुभ होता है. इसके अलावा आप लाल, हरे आदि रंग के कपड़े भी पहन सकते हैं. लेकिन काले रंग के वस्त्र के प्रयोग से दूर रहें.

ये भी पढ़ें: Nirjala Ekadashi 2024: निर्जला एकादशी इस बार क्यों है विशेष, इस व्रत को रखने से क्या मिलता है

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Surya Gochar 2026: 17 अक्टूबर से तुला में नीच होंगे सूर्य, क्या इन 5 राशियों की बढ़ेंगी मुश्किलें? जानें नीचभंग का नियम
Surya Gochar 2026: 17 अक्टूबर को नीच होंगे सूर्य, 5 राशियों पर असर
Kal Ka Rashifal 16 October 2026: शुक्रवार को शोभन योग से मेष को कानूनी राहत और तुला की होगी नई होम डील! पढ़ें 12 राशियों का भाग्यफल
Kal Ka Rashifal 16 October 2026: शुक्रवार को शोभन योग से मेष को कानूनी राहत और तुला की होगी नई होम डील! पढ़ें 12 राशियों का भाग्यफल
इमरान खान जाएंगे बॉम्बे हाई कोर्ट या छोड़ना पड़ेगा भारत?  एक्टर के पास बचे हैं सिर्फ ये कानूनी रास्ते
इमरान खान: देश छोड़ना होगा या बॉम्बे HC से जाएंगे, जानें एक्टर के पास क्या आखिरी विकल्प है
Maha Saptami 2026: 17 या 18 अक्टूबर को महासप्तमी? जानें सही तारीख
Maha Saptami 2026: 17 या 18 अक्टूबर को महासप्तमी? पूजा की तारीख में उलझन की वजह समझिए

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को CJI की फटकार, केंद्र-पुलिस को नोटिस, SIR पर SC में सुनवाई की बड़ी बातें
राहुल गांधी को CJI की फटकार, केंद्र-पुलिस को नोटिस, SIR पर SC में सुनवाई की बड़ी बातें
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
'कनाडाई को...', इमरान ख़ान को नोटिस पर उद्धव गुट-CJP का वार, जफर इस्लाम क्या बोले?
'कनाडाई को...', इमरान ख़ान को नोटिस पर उद्धव गुट-CJP का वार, जफर इस्लाम क्या बोले?
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
Embed widget