एक्सप्लोरर

Narasimha Jayanti 2023: इस दिन मनाई जाएगी नरसिंह जयंती, जानें शुभ मुहूर्त, पूजन विधि और इसका महत्व

Narasimha Jayanti 2023 Date: विष्णु भगवान के सभी अवतारों में नरसिंह अवतार को सबसे ज्यादा उग्र और घातक माना जाता है. यह अवतार उन्होंने हिरण्यकश्यप के वध के लिए लिया था.

Narasimha Jayanti 2023 Date: वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि को नरसिंह जयंती मनाई जाती है. पौराणिक मान्यताओं के अनुसार इसी दिन भगवान विष्णु ने नरसिंह भगवान के रूप में अपना पांचवा अवतार लिया था. अधर्म और अहंकार का नाश करने के लिए भगवान विष्णु ने यह नरसिंह अवतार लिया था. श्री नारायण के सभी अवतारों में नरसिंह को अति उग्र अवतार माना गया है लेकिन अपने भक्तजनों के लिये यह सदैव सौम्य और शीतल रहते हैं.

नरसिंह जयंती का दिन और शुभ मुहूर्त

वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि 3 मई की रात 11 बजकर 49 मिनट पर शुरु होगी. इसका समापन 4 मई को रात 11 बजकर 44 मिनट पर होगा. उदया तिथि के अनुसार, नरसिंह जयंती 4 मई, गुरुवार के दिन मनाई जाएगी. इस दिन पूजा का सुभ मुहूर्त सुबह 10 बजकर 58 मिनट से दोपहर के 1 बजकर 38 मिनट तक है. संध्याकाल की पूजा का मुहूर्त शाम को 4 बजकर 18 मिनट से शाम को 6 बजकर 58 मिनट तक रहेगा.  

नरसिंह जयंती का महत्व 

भगवान के सभी अवतारों में नरसिंह अवतार को सबसे ज्यादा उग्र और घातक माना जाता है. यह अवतार उन्होंने हिरण्यकश्यप के वध के लिए लिया था. कहा जाता है कि भगवान नरसिंह की परम भक्ति से प्रहलाद को बैकुंठ धाम की प्राप्ति हुई थी. भगवान नरसिंह की पूजा अर्चना से मानसिक और शारीरिक बल की प्राप्ति होती है. भगवान के इस रूप की आराधना करने से  व्यक्ति के भीतर का सारा भय दूर हो जाता है और शत्रुओं का भी नाश होता है. भगवान नरसिंह की पूजा से जीवन में आ रही सारी बाधाएं दूर होती हैं और भगवान की कृपा मिलती है. 

नरसिंह जयंती की पूजा विधि  

नरसिंह भगवान की पूजा के लिए इस दिन सूर्योदय से पहले उठकर स्नान करें और स्वच्छ वस्त्र धारण करें. इसके बाद भगवान नरसिंह और माता लक्ष्मी का ध्यान कर व्रत का संकल्प लें.  भगवान नरसिंह के मंत्रों का जाप करें और उनके नाम की 11 मालाएं करें. लाल कपड़े में नारियल लपेट कर भगवान को अर्पित करें. उन्हें मिठाई, फल, केसर, फूल और कुमकुम चढ़ाएं. नरसिंह जयंती के दिन नरसिंह स्तोत्र का पाठ जरूर करें. अंत में आरती उतारें और भोग को प्रसाद के रूप वितरित करें. 

ये भी पढ़ें

बुद्ध पूर्णिमा पर बन रहा है अद्भुत संयोग, जानें सही दिन और पूजा का शुभ मुहूर्त

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Kal Ka Rashifal 11 July 2026: शनिवार को चंद्रमा के राशि परिवर्तन से इन 3 राशियों की खुलेगी लॉटरी, तुला राशि के जातकों को मिलेगा बंपर प्रॉपर्टी लाभ!
शनिवार को चंद्रमा के राशि परिवर्तन से इन 3 राशियों की खुलेगी लॉटरी, तुला राशि के जातकों को मिलेगा बंपर प्रॉपर्टी लाभ!
कर्क राशि का छमाही राशिफल: जुलाई से दिसंबर 2026 में घर, करियर और धन में क्या आएगा बड़ा बदलाव?
कर्क राशि Horoscope 2026: अगले 6 महीने कितने शुभ रहेंगे?
Aaj Ka Rashifal 10 July 2026: योगिनी एकादशी पर इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, पढ़ें आज का राशिफल
Aaj Ka Rashifal 10 July 2026: योगिनी एकादशी पर पढ़ें सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल
Vishnu Sahasranama: विष्णु सहस्रनाम का पाठ क्यों है इतना प्रभावशाली? जानें इसके अद्भुत लाभ
विष्णु सहस्रनाम का पाठ क्यों है इतना प्रभावशाली? जानें इसके अद्भुत लाभ

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Senate Election: अमेरिकी संसद का चुनाव लड़ेंगे शाह, कर दिया ऐलान, भारत से है सीधा कनेक्शन
अमेरिकी संसद का चुनाव लड़ेंगे शाह, कर दिया ऐलान, भारत से है सीधा कनेक्शन
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Ikka Review: शानदार फिल्म है इक्का, Sunny Deol और Akshaye Khanna के फैंस को मजा आ जाएगा
इक्का रिव्यू: शानदार फिल्म है इक्का, सनी देओलऔर अक्षय खन्ना के फैंस को मजा आ जाएगा
'मन में कड़वाहट है...', पवार-शिंदे की मुलाकात के बीच सुप्रिया सुले से संजय राउत ने की बात, फिर दिया बयान
'मन में कड़वाहट है...', पवार-शिंदे की मुलाकात के बीच सुप्रिया सुले से संजय राउत ने की बात, फिर दिया बयान
Explained: एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Embed widget