एक्सप्लोरर

Narak Chaturdashi 2021: नरक चतुर्दशी कब है? इस दिन करें ये उपाय धन से जुड़ी समस्याएं होंगी दूर

Narak Chaturdashi 2021: 3 नवंबर को नरक चतुर्दशी का पर्व है. इस दिन को छोटी दिवाली भी कहा जाता है. इस दिन आसान उपाय करके कई तरह की समस्याओं से मुक्ति पाई जा सकती है.

Narak Chaturdashi 2021: पंचांग के अनुसार 3 नवंबर 2021, बुधवार को कार्तिक मास (Kartik Month) की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी के दिन नरक चतुर्दशी (Narak Chaturdashi) मनाई जाती है. इसे छोटी दिवाली भी कहा जाता है.  मान्यता है कि कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी के दिन मंगलवार को हनुमान जी प्रकट हुए थे, धार्मिक मान्यता के अनुसार नरक चतुर्दशी के दिन यम के नाम से दीपदान का भी विधान है. 

श्रीकृष्ण ने नरकासुर का किया था वध
नरक चतुर्दशी को नरक चौदस और छोटी दीपावली भी कहते हैं. नरक चतुर्दशी को ऐसा प्लान करिए जिससे नरक चतुर्दशी के मूल उद्देश्य की पूर्ति हो. नरक चतुर्दशी  के  दिन भगवान श्रीकृष्ण ने नरकासुर नामक राक्षस का वध किया था इसलिए इसको नरक चतुर्दशी भी कहते हैं. वैसे  कोई भी पर्व हो या त्यौहार हो उसका मूल उद्देश्य और प्रयोजन सकारात्मक भाव के साथ ईश्वर से प्रार्थना करना है. ईश्वर के शरण में जाना और उनसे वरदान प्राप्त करना, उनकी कृपा प्राप्त करना, उनका स्नेह प्राप्त करना ही उद्देश्य होता है. 

नरक चतुर्दशी में कई प्रकार की मान्यताएं हैं. नरक शब्द का अभिप्राय मलिनता से है. मलिनता को दूर करना ही मुख्य लक्ष्य है. यह मलिनता शारीरिक, मानसिक एवं आत्मिक सभी स्तरों से है. हर स्थान से मलिन यानी अनुपयोगी चीजों को दूर करना है. इसी का संकेत है कि नाली के किनारे भी दीपक जलाने का प्रावधान बताया गया है. बेकार का डेटा दिमाग और डिवाइस से हटाना चाहिए. नरक चौदस के दिन अपने मोबाइल, लैपटॉप  में अनुपयोगी डेटा जैसे हिंसक वीडियो, फोटो आदि को भी डिलीट करना चाहिए. इसके अतिरिक्त लैपटॉप बैग एवं वॉलेट भी साफ करना चाहिए.

आर्थिक तंगी हो तो तेल मालिश करें 
मान्यता है कि चतुर्दशी यानी नरक चौदस के दिन लक्ष्मी जी सरसों के तेल में निवास करती हैं उस दिन शरीर में तेल लगाने से आर्थिक रूप से संपन्नता आती है. जिन लोगों को आर्थिक रूप से तंगी रहती हो उनको इस दिन सरसों का तेल लगाना चाहिए. नरक चौदस के दिन उबटन लगाएं, उसके बाद गुनगुने पानी से स्नान करें. इस दिन शारीरिक सुंदरता का भी ध्यान रखने की मान्यता है.

हनुमान जी का जन्मदिन 
नरक चतुर्दशी के दिन मान्यता है कि  श्री हनुमान का जन्म हुआ था. हनुमान जी की उपासना करने का बहुत महत्व है. नरक चतुर्दशी के दिन 100 बार हनुमान चालीसा का पाठ यदि पूरे परिवार के साथ बैठकर कर किया जाए, तो जीवन में कई प्रकार के बंधन  संकट तनाव से मुक्ति मिल जाती है. तुलसीदास जी ने हनुमान चालीसा में लिखा है कि 

जो सत बार पाठ कर कोई। छूटहि बंदि महा सुख होई।। 

यम की पूजा का प्रावधान 
जिनका नाम सुनकर हर व्यक्ति डर जाता है. हर व्यक्ति को उसके प्रति चिंता होती है, और वह देवता हैं सूर्यपुत्र यम. इस दिन दक्षिण दिशा में दीप जलाना चाहिए क्योंकि दक्षिण में यम का वास होता है. 

एक उपाय - नरक चतुर्दशी या छोटी दीपावली को प्रातःकाल हाथी को गन्ना या मीठा खिलाने से जीवन में जो  परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है उससे छुटकारा मिलता है.

आज की खबरें
Horoscope: धनतेरस पर ग्रहों के राजकुमार का इस राशि में होने जा रहा है प्रवेश, इन राशियों पर जानें क्या होगा असर

Shani Dev: शनि देव को शांत करने का इस शनिवार बन रहा है विशेष संयोग, इन राशि वालों को जरूर देना चाहिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टैरो राशिफल 15 अक्टूबर 2026: कर्क को पद-प्रतिष्ठा का लाभ, धनु के राजनेताओं का बढ़ेगा दबदबा; जानें 12 राशियों का भाग्य
टैरो राशिफल 15 अक्टूबर 2026: कर्क को पद-प्रतिष्ठा का लाभ, धनु के राजनेताओं का बढ़ेगा दबदबा; जानें 12 राशियों का भाग्य
साप्ताहिक राशिफल 18 से 24 अक्टूबर 2026: अक्टूबर के तीसरे हफ्ते में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सतर्क? पढ़ें मेष से मीन का भविष्यफल
साप्ताहिक राशिफल 18 से 24 अक्टूबर 2026: अक्टूबर के तीसरे हफ्ते में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सतर्क? पढ़ें मेष से मीन का भविष्यफल
Kal Ka Rashifal 15 October 2026: गुरुवार को सौभाग्य योग से इन राशियों की खुलेगी किस्मत, मिथुन को ऋण में सफलता और मकर को सरकारी राहत!
Kal Ka Rashifal 15 October 2026: गुरुवार को सौभाग्य योग से इन राशियों की खुलेगी किस्मत, मिथुन को ऋण में सफलता और मकर को सरकारी राहत!
आज का कन्या राशिफल 14 अक्टूबर 2026: तीसरे चंद्रमा से बिजनेसमैन के लिए 'गोल्डन डे', अट्रैक्टिव ऑफर से उमड़ेगी ग्राहकों की भीड़
आज का कन्या राशिफल 14 अक्टूबर 2026: तीसरे चंद्रमा से बिजनेसमैन के लिए 'गोल्डन डे', अट्रैक्टिव ऑफर से उमड़ेगी ग्राहकों की भीड़

वीडियोज

Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Ankita Bhandari Case: CM धामी का साफ संदेश- न्याय दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता
अंकिता भंडारी केस: CM धामी का साफ संदेश- न्याय दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
IND vs WI 4th T20: सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
Bathroom Wall Mold: बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
Embed widget