एक्सप्लोरर

Mauni Amavasya 2023: तीस साल बाद शनिवार को मौनी अमावस्या पर बन रहा है विशेष संयोग, करें ये उपाय खुलेगी किस्मत

Mauni Amavasya 2023: माघ माह के कृष्ण पक्ष में आने वाली अमावस्या को माघ अमावस्या या मौनी अमावस्या कहते हैं. इस मौनी अमावस्या पर अदभुत संयोग बन रहा है जोकि कुछ लोगों की किस्मत चमका देगा.

Mauni Amavasya 2023 Special Sanyog and Shubh Muhurt: हिंदू धर्म में अमावस्या का विशेष महत्व है लेकिन जब अमावस्या के दिन शनिवार होता है तो पुण्य फल कई गुना बढ़ जाने से उसका महत्त्व बढ़ जाता है. माघ का महीना चल रहा है. माघ में पड़ने वाली अमावस्या सबसे अधिक महत्वपूर्ण सभी अमावस्याओं में से एक है. इसे माघ अमावस्या या मौनी अमावस्या भी कहते हैं. इस बार मौनी अमावस्या 21 जनवरी 2023 दिन शनिवार को मनाई जाएगी.

इस साल की मौनी अमावस्या या माघी अमावस्या बेहद ख़ास होने जा रही है क्योंकि इस बार अमावस्या को शनिवार का दिन पड़ने के कारण शनिश्चरी अमावस्या होगी. यही नहीं इस बार मौनी अमावस्या पर 30 सालों बाद ऐसा शुभ संयोग बनने जा रहा है जो बेहद शुभफलदायी साबित होगा.

स्नान, दान का है विधान

मान्यता है कि इस दिन मनुष्य को मौन रहना चाहिए. धार्मिक मान्यताओं  के अनुसार मुनि शब्द से ही मौनी की उत्पत्ति हुई है. इसलिए इस दिन मौन रहकर व्रत करने वाले व्यक्ति को मुनि पद की प्राप्ति होती है.  मौनी अमावस्या को गंगा, यमुना या अन्य पवित्र नदियों, जलाशय अथवा कुंड में स्नान करना चाहिए. इससे पितृ दोष और कालसर्प दोष से मुक्ति मिलती है.

शनिश्चरी अमावस्या और खप्पर योग का संयोग

पंचांग के मुताबिक़ मौनी अमावस्या 21 जनवरी, शनिवार के दिन पड़ रही है. इस तरह यह शनिश्चरी अमावस्या होगी. इसके अलावा अमावस्या तिथि पर पूर्वाषाढ़ नक्षत्र, उत्तराषाढ़ा नक्षत्र, हर्षण योग और चतुष्पद करण योग भी बन रहा है. इसके साथ ही चंद्रमा शनि की राशि मकर में संचरण करेंगे. ऐसे में शनिश्चरी अमावस्या  पर शनि की अपार कृपा मिलेगी.

कुंभ राशि में शनि, सूर्य-शुक्र की युति

पंचांग के मुताबिक, माघी अमावस्या को शनि की राशि कुंभ में सूर्य, शनि और शुक्र एक साथ विराजमान रहेंगे. ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक, 30 साल बाद ऐसा होगा जब मौनी अमावस्या के मौके पर शनि अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ में मौजूद होंगे. वहीं शनि, सूर्य और शुक्र की युति से खप्पर योग का निर्माण होगा. ज्योतिष में यह योग बहुत शुभ माना जाता है. मान्यता है कि इस योग में स्नान, पुण्य दान करने से लोगों की किस्मत खुल जायेगी.

यह भी पढ़ें

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

15 अप्रैल 2026 टैरो राशिफल: किसे मिलेगा धन लाभ, किसे रहना होगा सतर्क? जानें सभी राशियों का हाल
15 अप्रैल 2026 टैरो राशिफल: किसे मिलेगा धन लाभ, किसे रहना होगा सतर्क? जानें सभी राशियों का हाल
14 April Birthday Astrology: डॉ. अंबेडकर से लेकर टाइटैनिक तक, आखिर 14 अप्रैल की तारीख में ऐसा क्या खास है?
14 April Birthday Astrology: डॉ. अंबेडकर से लेकर टाइटैनिक तक, आखिर 14 अप्रैल की तारीख में ऐसा क्या खास है?
Kal Ka Rashifal 15 April 2026: त्रयोदशी तिथि और ब्रह्म योग में मिथुन समेत 4 राशियों को मिलेगी सफलता, पढ़ें कल का भाग्यफल
कल का राशिफल (15 अप्रैल 2026): त्रयोदशी तिथि और ब्रह्म योग में मिथुन समेत 4 राशियों को मिलेगी सफलता, जानिए मेष से मीन का हाल?
14 अप्रैल को खत्म होगा खरमास, 20 से गूंजेंगी शहनाइयां, शादी के लिए मिलेंगे कई शुभ मुहूर्त!
14 अप्रैल को खत्म होगा खरमास, 20 से गूंजेंगी शहनाइयां, शादी के लिए मिलेंगे कई शुभ मुहूर्त!

वीडियोज

होर्मुज के पानी मेें 'मौत का जाल' !
Noida Labour Protest Update: नोएडा में हिंसक प्रदर्शन, कई सेक्टर में फैली टेंशन ! | Noida News
Chitra Tripathi: ट्रंप का 'होर्मुज' प्रहार ईरान भी तैयार! | Hormuz | IranUSCeasefire | Janhit
Bharat Ki Baat: होर्मुज़ को लेकर Trump की अगली चाल क्या? | Strait Of Hormuz | Iran- Irael
Sandeep Chaudhary: गैस और महंगाई पर क्यों गरमाई जनता ? सटीक विश्लेषण | Labour Protest | Seedha Sawal

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सम्राट चौधरी की शपथ से पहले अखिलेश यादव का बड़ा बयान, 'वो साथी नहीं शातिर है जो...'
सम्राट चौधरी की शपथ से पहले अखिलेश यादव का बड़ा बयान, 'वो साथी नहीं शातिर है जो...'
‘मैं आपसे माफी मांगता हूं’, दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे का उद्घाटन करते समय क्यों PM मोदी हुए भावुक
‘मैं आपसे माफी मांगता हूं’, दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे का उद्घाटन करते समय क्यों PM मोदी हुए भावुक
ईरान वॉर के बीच अचानक भारत की तारीफों के पुल बांधने लगा पाकिस्तान, क्यों अब याद आया ऑपरेशन सिंदूर
ईरान वॉर के बीच अचानक भारत की तारीफों के पुल बांधने लगा पाकिस्तान, क्यों अब याद आया ऑपरेशन सिंदूर
अनुषा दांडेकर ने गुपचुप की सगाई? भूषण प्रधान संग शादी की खबरों ने मचाई सनसनी, वायरल फोटो
अनुषा दांडेकर ने गुपचुप की सगाई? भूषण प्रधान संग शादी की खबरों ने मचाई सनसनी, वायरल फोटो
क्या विराट कोहली हुए चोटिल? नए वीडियो ने बढ़ाई RCB की टेंशन, जानें पूरा मामला
क्या विराट कोहली हुए चोटिल? नए वीडियो ने बढ़ाई RCB की टेंशन, जानें पूरा मामला
लोकसभा में अब होंगे 850 सांसद, केंद्र सरकार ने तैयार किया प्लान, महिला आरक्षण बिल में होगा ये प्रावधान
लोकसभा में अब होंगे 850 सांसद, केंद्र सरकार ने तैयार किया प्लान, महिला आरक्षण बिल में होगा ये प्रावधान
Kitchen Safety Tips: चॉपिंग बोर्ड खिसकने से कट सकता है हाथ! क्या आपने ट्राई किया यह वायरल हैक?
चॉपिंग बोर्ड खिसकने से कट सकता है हाथ! क्या आपने ट्राई किया यह वायरल हैक?
Video: हापुड़ हाईवे पर ‘मौत का खेल’! तेज रफ्तार कार से रईसजादों ने किए जानलेवा स्टंट, वीडियो वायरल
हापुड़ हाईवे पर ‘मौत का खेल’! तेज रफ्तार कार से रईसजादों ने किए जानलेवा स्टंट, वीडियो वायरल
Embed widget