एक्सप्लोरर

Leo Monthly Horoscope: सिंह राशि वाले बिजनेस में अच्छी तरक्की करेंगे, जानें मासिक राशिफल

Leo February 2024 Horoscope: फरवरी का महीना शुरु होने वाला है, आइए जानते है करियर, बिजनेस, हेल्थ, शिक्षा के मुताबिक सिंह राशि वालों के लिए कैसा रहेगा फरवरी का महीना.

Leo Monthly Horoscope: अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार, साल का दूसरा महीना फरवरी है. जनवरी का महीना खत्म होने वाला है. ऐसे में सभी यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि आने वाला महीना उनके लिए क्या खास लेकर आया है. आइए जानते है सिंह राशि के जातकों के लिए फरवरी का महीना कैसा रहेगा. 

बिजनेस एंड वेल्थ

  • इस पुरे महीने सप्तम भाव शश योग रहेगा जिससे इस महीने में न्यू आइडियाज और इनोवेटिव प्लानिंग के दम पर बिजनेस में अच्छी तरक्की करेंगे.
  • 11 से 19 फरवरी तक षष्ठ भाव में बुध-शुक्र का लक्ष्मीनारायण योग रहेगा जिससे फैशन, प्रिंटिंग, पब्लिशिंग, वेब डिजाइनिंग जैसे बिजनेसेज में अच्छा फायदा रह सकता है.
  •  20 फरवरी से सप्तम भाव में बुध-शनि की युति रहेगी जिससे इस महीने कॉन्टेक्ट्स और कॉन्ट्रैक्ट्स दोनों पर आपकी अच्छी पकड़ रहेगी और ये व्यापार-धंधे में हितकारी रहेंगे.
  •  गुरू का सप्तम भाव से 3-11 का सम्बध रहेगा जिससे आपके बिजनस और प्रॉडक्ट की मार्केट वैल्यू बढ़ सकती है, बशर्ते मेहनत भरपूर की जाए.

जॉब एंड प्रॉफेशन

  • 12 फरवरी तक सूर्य का दशम भाव से नवम-पंचम राजयोग रहेगा जिससे इस महीने काम में सबसे ज्यादा बिजी और सिन्सियर लोगों में आप हो सकते हैं.

  •  05 फरवरी से मंगल षष्ठ भाव में उच्च के होकर विराजित रहेगे जिससे इस महीने आपका बढ़ा हुआ कॉन्फिडेंस आपको जॉब मिलने में मदद करेंगा. 

  •  11 फरवरी से शुक्र का दशम भाव से नवम-पंचम राजयोग रहेगा जिससे जॉब में आपका बढ़िया काम और परिश्रम आपके प्रमोशन का जरिया बनेंगे.

  •  केतु की पाचवीं व नौवीं दृष्टि षष्ठ भाव व दशम भाव पर होने से प्रॉफेशन में आपकी वर्क क्वालिटी ऑथोरिटीज को अट्रैक्ट करेगी.

फैमिली लाइफ,लव लाइफ एंड रिलेशनशिप

  • 11 से 19 फरवरी तक षष्ठ भाव में बुध-शुक्र का लक्ष्मीनारायण योग रहेगा जिससे लव लाइफ शांति पूर्ण रह सकेगी, आपसी प्यार और वफा में इजाफा होगा.
  • 11 फरवरी से शुक्र-शनि का 2-12 का सम्बध रहेगा जिससे किसी मिस अंडरस्टैंडिंग के कारण फैमिली में आपको किसी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है, परिस्थिति को धैर्य से हैंडल किजिएगा.
  •  सप्तम भाव में शश योग रहेगा जिससे इस महीने में फैमिली लाइफ में सुधार के बाद आपको मेंटल पीस मिलेगा.

स्टूडेंट्स एंड लर्नर्स

  • 04 फरवरी तक मंगल-गुरू का परिवर्तन योग व गुरू की नौवीं दृष्टि पंचम भाव पर होने से इस महीने में आपके एजुकेशनल एक्स्ट्रा एफर्ट्स साल में बड़ी सक्सेस के लिए वरदान बन सकते हैं.
  • 10 फरवरी तक गुरू-शुक्र का नवम-पंचम राजयोग रहेगा जिससे कॉन्फिडेंस बढ़ाने और अच्छे रिजल्ट्स की गारंटी के लिए रेगुलरली एक स्टडी टाइम टेबल फॉलो करना चाहेंगे, ये सोच सही है.
  • शनि की तीसरी दृष्टि गुरू पर होने से स्कूल एजुकेशन वाले स्टूडेंट्स अपनी पढाई करते हुए अधिक दिखेंगे. 

हेल्थ एंड ट्रेवल

  • 11 फरवरी से शुक्र अष्टम भाव से 3-11 का सम्बध रहेगा जिससे ट्रैवलिंग की बात करें तो जॉब के काम से आपको दूसरे शहर जाना पड़ सकता है.
  • 13 फरवरी से सूर्य-राहु का 2-12 का सम्बध व केतु की पाचवीं दृष्टि षष्ठ भाव पर होने से पूरे महीने आपको हर वक्त घर में किसी के बीमार होने का डर सताएगा और आप एक्स्ट्रा हेल्थ कॉशियश रहेंगे.

उपाय-

09 फरवरी मौनी अमावस्या परः- नहाने के पानी में गंगाजल की बूंदे और गुलाब की पंखुड़ियां डालकर स्नान करें. ऐसा करने से आपके अपने भाई बहनों के साथ रिश्तों में और भी ज्यादा सुधार होगा. इसके साथ ही आपको ऐसा करने से मित्रों से भी लाभ प्राप्त होगा. 10 फरवरी गुप्त नवरात्रा परः- स्कंदमाता की उपासना करते हुए ऊँ हृ क्लीं स्वमिन्यै नमः मंत्र की एक माला का जाप कर साथ ही दुर्गा सप्तषती का पाठ करने से मां श्रेष्ठ फल प्रदान करती है. 14 फरवरी सरस्वती जंयती और बसंत पंचमी परः- माता सरस्वती का पूजन कर श्वेत रेशमी वस्त्र चढ़ाएं तथा कन्याओं को दूध से बनी मिठाई खिलाएं.

पंडित सुरेश श्रीमाली न केवल भारत, बल्कि विश्व स्तर पर एक ख्यातिप्राप्त ज्योतिषाचार्य, न्यूमरोलॉजी विशेषज्ञ, और मोटिवेशनल स्पीकर के रूप में जाने जाते हैं. राजस्थान के जोधपुर से संबंध रखने वाले पं. श्रीमाली जी को ज्योतिषीय परंपरा विरासत में मिली है. इनके पूज्य पिता स्व. पं. राधाकृष्ण श्रीमाली, स्वयं एक महान ज्योतिषविद और 250+ पुस्तकों के लेखक थे. पं. सुरेश श्रीमाली को 32 वर्षों से अधिक का ज्योतिषीय अनुभव है और वे वैदिक ज्योतिष, अंक ज्योतिष, वास्तु शास्त्र, पिरामिड शास्त्र और फेंग शुई जैसे अनेक विधाओं में दक्ष हैं. उनकी भविष्यवाणियां सटीक, व्यावहारिक और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से युक्त होती हैं, जो उन्हें आम जनमानस से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक विशेष पहचान दिलाती हैं. अब तक 52 से अधिक देशों में अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुके पं. श्रीमाली ने ऑस्ट्रेलिया, जापान, अफ्रीका, अमेरिका, कनाडा सहित विश्व के कई प्रमुख देशों में व्यक्तिगत परामर्श, सेमिनार और लाइव ज्योतिषीय सत्र आयोजित किए हैं. ये न केवल भारतीय समुदाय, बल्कि विदेशी नागरिकों में भी अत्यंत लोकप्रिय हैं. मीडिया व सोशल मीडिया प्रभाव:इनका लोकप्रिय टीवी शो "ग्रहों का खेल" लाखों दर्शकों द्वारा देखा जाता है. इसके साथ ही, वे सोशल मीडिया पर भी अत्यंत सक्रिय हैं, YouTube पर 1.9 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर्स, Instagram और Facebook पर लाखों फॉलोअर्स, जहां वे दैनिक राशिफल, मासिक भविष्यफल, रेमेडी टिप्स और आध्यात्मिक मार्गदर्शन नियमित रूप से साझा करते हैं. पंडित सुरेश श्रीमाली को 32 वर्षों का ज्योतिषीय अनुभव है.  52 से अधिक देशों में सेवाएं देने का भी अनुभव है. दैनिक राशिफल और कुंडली विश्लेषण में इन्हें महारत प्राप्त है.  आध्यात्मिक व प्रेरक वक्ता के रूप में भी इनकी वैश्विक पहचान है. आधुनिक वैज्ञानिक सोच के साथ पारंपरिक ज्योतिष का संगम इनके ज्ञान में दिखाई देता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Surya Gochar 2026: 17 अक्टूबर से तुला में नीच होंगे सूर्य, क्या इन 5 राशियों की बढ़ेंगी मुश्किलें? जानें नीचभंग का नियम
Surya Gochar 2026: 17 अक्टूबर को नीच होंगे सूर्य, 5 राशियों पर असर
Kal Ka Rashifal 16 October 2026: शुक्रवार को शोभन योग से मेष को कानूनी राहत और तुला की होगी नई होम डील! पढ़ें 12 राशियों का भाग्यफल
Kal Ka Rashifal 16 October 2026: शुक्रवार को शोभन योग से मेष को कानूनी राहत और तुला की होगी नई होम डील! पढ़ें 12 राशियों का भाग्यफल
इमरान खान जाएंगे बॉम्बे हाई कोर्ट या छोड़ना पड़ेगा भारत?  एक्टर के पास बचे हैं सिर्फ ये कानूनी रास्ते
इमरान खान: देश छोड़ना होगा या बॉम्बे HC से जाएंगे, जानें एक्टर के पास क्या आखिरी विकल्प है
Maha Saptami 2026: 17 या 18 अक्टूबर को महासप्तमी? जानें सही तारीख
Maha Saptami 2026: 17 या 18 अक्टूबर को महासप्तमी? पूजा की तारीख में उलझन की वजह समझिए

वीडियोज

Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, '16 अक्टूबर को दिल्ली में...'
अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, '16 अक्टूबर को दिल्ली में...'
'क्या बोलती हूं, क्या पहनती हूं...', राम के नाम वाले वीडियो पर बोलीं CM रेखा गुप्ता
'क्या बोलती हूं, क्या पहनती हूं...', राम के नाम वाले वीडियो पर बोलीं CM रेखा गुप्ता
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
'कनाडाई को...', इमरान ख़ान को नोटिस पर उद्धव गुट-CJP का वार, जफर इस्लाम क्या बोले?
'कनाडाई को...', इमरान ख़ान को नोटिस पर उद्धव गुट-CJP का वार, जफर इस्लाम क्या बोले?
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
Yamaha की इस बाइक का 90s वाला अवतार, 1993 की बाइक से लिया आइडिया
Yamaha की इस बाइक का 90s वाला अवतार, 1993 की बाइक से लिया आइडिया
Embed widget