एक्सप्लोरर

Garuda Purana: इन संकेतों से करें झूठे लोगों की पहचान, कभी नहीं खाएंगे धोखा

Garuda Purana: गरुड़ पुराण में कुछ ऐसे भाव-भंगिमाओं (Body Language) के बारे में बताया गया है, जिससे आप आसानी से यह जान सकते हैं कि कोई व्यक्ति आपसे झूठ बोल रहा है और इस तरह आप धोखे से बच सकते हैं.

Garuda Purana, Lord Vishnu Niti in Hindi: गरुड़ पुराण को हिंदू धर्म के 18 महापुराणों में सर्वश्रेष्ठ माना गया है. इसके अधिपति स्वयं श्रीहरि नारायण हैं. गरुड़ पुराण में पक्षीराज गरुड़ और भगवान विष्णु के बीच हुए सवाल-जवाब का वर्णन किया गया है.

इसमें पाप-पुण्य, जीवन-मृत्यु, स्वर्ग-नरक और पुनर्जन्म के साथ ही धर्म, ज्ञान, नीति-नियम आदि के बारे में भी बताया गया है, जिसका अनुसरण करने पर व्यक्ति सुखी जीवन जीता है और पाप कर्मों से दूर रहता है. गरुड़ पुराण में कुछ ऐसे संकेतों के बारे में बताया गया है, जिससे आप आसानी से यह पता लगा सकते हैं कि कोई व्यक्ति आपके झूठ बोल रहा है या सच.

धोखा मिलने या ठगे जाने की असल वजह यही होती है कि, हम यह समझ नहीं पाते कि व्यक्ति हमसे झूठ बोल रहा है. इस तरह से झूठे इंसान पर विश्वास कर हम बुरी तरह के ठगे जाते हैं. लेकिन गरुड़ पुराण में बताए इन संकेतों से आप किसी व्यक्ति के झूठ को आसानी से पकड़ सकते हैं.

अकारैरिंगितैर्गत्या चेष्टया भाषितेन च। नेत्रवक्त्रविकाराभ्यां लक्ष्यतेर्न्गतं मनः।।

गरुड़ पुराण के इस श्लोक का अर्थ है कि, शरीर का आकार, गति, चेष्टा, संकेत, वाणी, आंखे और चेहरे के हाव-भाव से किसी व्यक्ति के मन में चल रही बातों को आसानी से समझा जा सकता है. गरुड़ पुराण इस श्लोक में बताए संकेतों के आधार पर आप आसानी से झूठे व्यक्ति की पहचान कर सकते हैं.

  • आंखों की भाषा समझें: जब कोई व्यक्ति आपसे बात करे तो उसकी आंखों को ध्यान से देखें. अगर वह आपसे झूठ बोल रहा होगा तो वह नजरे चुराने की कोशिश करेगा या फिर उसकी आंखे एक जगह पर स्थिर नहीं रहेगी. वह बात करते हुए लगातार इधर-अधर नजरे घुमाएगा.
  • शारीरिक मुद्राओं में बदलाव: कुछ लोग बातचीत के दौरान लगातार अपने हाथ और पैरों को हिलाते रहते हैं तो कुछ क्रॉस लेग करके बैठते हैं. गरुड़ पुराण में बताया गया है कि, ऐसा लोग तब करते हैं जब वह झूठ बोलते हैं. अगर आप किसी व्यक्ति की सामान्य आदतों में बदलाव देखें तो समझ जाइये कि वह आपसे कुछ झूठ बोल रहा है.
  • शारीरिक आकार या कद-काठी: कहा जाता है कि व्यक्ति के सारे राज उसकी बॉडी लैंग्वेज में छिपा होता है. गरुड़ पुराण के अनुसार, कोई व्यक्ति अगर आपकी बातों को सुनने का बहाना कर रहा है, आपकी बातों को लेकर गंभीर नहीं है या फिर झूठ बोल रहा है तो इस दौरान उसके कंधे झुके हुए रहेंगे. वह अपने पांव को हिलाने लगेगा और उसके हाथों में हल्की कपंन रहेगी. क्योंकि उसे अपने झूठ के पकड़े जाने का डर रहता है.
  • शारीरिक गतिविधि में बदलाव: गरुड़ पुराण के अनुसार, जब कोई व्यक्ति झूठ बोलता है तो उसकी शारीरिक गतिविधियों में बदलाव आ जाता है. वह बात करते हुए कई बार लड़खड़ा जाएगा या जल्दबाजी में अपनी बात पूरी करने की कोशिश करेगा. साथ ही वह अपने कामों को भी जल्दी-जल्दी करने लगेगा या फिर बहुत सुस्त हो जाएगा. यानी व्यक्ति की शारीरिक गति में अगर अचानक आपको बदलाव नजर आए तो समझ जाइये कि वह झूठ बोल रहा है.
  • चेहरे के हावभाव: कहा जाता है कि चेहरा ही व्यक्ति के व्यक्तित्व का आईना होता है, जिससे किसी व्यक्ति के सच या झूठ का आसानी से पता लगाया जा सकता है.गरुड़ पुराण के अनुसार, कई बार चेहरे के हावभाव से ही पता चल जाता है कि व्यक्ति झूठ बोल रहा है.
  • हावभाव में बदलाव: गरुड़ पुराण में बताया गया है कि, जब व्यक्ति आपसे कुछ छिपाने की कोशिश करेगा तो उसके हावभाव और हरकतों में बदलाव नजर आएगा. इस पर गौर करके आप झूठे व्यक्ति की पहचान कर सकते हैं.
  • आवाज का उतार-चढ़ाव: गरुड़ पुराण के अनुसार, कोई व्यक्ति बात को छिपाने या झूठ बोलने के दौरान थोड़ा घबराया हुआ या हड़बड़ाहट में दिखेगा. साथ ही उसकी आवाज में भी असामान्य तौर पर उतार-चढ़ाव नजर आएगा. कभी तो वह बहुत धीरे बोलेगा तो कभी जोर से बोलने लगेगा तो कभी बीच-बीच में अटक भी जाएगा. बात करने के दौरान किसी व्यक्ति में यह संकेत दिखे तो समझ जाइये कि वह आपसे झूठ बोल रहा है. उसके मन में कुछ और मुंह में कुछ और है.

ये भी पढ़ें: Garuda Purana: मरने के बाद नरक भोगते हैं ऐसे लोग, जानें पापी आत्माओं का क्या होता है?

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Kal Ka Rashifal 17 July 2026: कल विनायक चतुर्थी पर मकर और तुला राशि वालों का चमकेगा भाग्य, प्रॉपर्टी विवाद होंगे हल
Kal Ka Rashifal 17 July 2026: कल विनायक चतुर्थी पर मकर और तुला राशि वालों का चमकेगा भाग्य, प्रॉपर्टी विवाद होंगे हल, पढ़ें 12 राशियों का भाग्यफल
Numerology: गुप्त नवरात्रि और अंक ज्योतिष, मूलांक 2, 7 और 9 वाले करें ये विशेष उपाय, दूर होगी आर्थिक तंगी
गुप्त नवरात्रि और अंक ज्योतिष, मूलांक 2, 7 और 9 वाले करें ये विशेष उपाय, दूर होगी आर्थिक तंगी
Half Year Horoscope 2026: जुलाई से दिसंबर 2026 में रिश्ते, करियर और धन में क्या आएगा बड़ा बदलाव? जानें तुला राशि का छमाही राशिफल
तुला राशि वालों, अगले 6 महीने बदल सकते हैं रिश्ते और करियर! पढ़ें पूरा छमाही राशिफल
Aaj Ka Rashifal 16 July 2026: कर्क संक्रांति, सिद्धि योग और दक्षिणायन का दुर्लभ संयोग, जानें आपकी राशि पर क्या होगा असर
Aaj Ka Rashifal 16 July 2026: आज गुरुवार को कर्क संक्रांति और सिद्धि योग का दुर्लभ संयोग, किन राशियों की बदलेगी किस्मत, पढ़ें राशिफल

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Hyderabad School: हिंदू छात्र को कलमा और सूरह फातिहा पढ़ाने पर विवाद, स्कूल पहुंच गए मां-बाप, काटा बवाल
हिंदू छात्र को कलमा और सूरह फातिहा पढ़ाने पर विवाद, स्कूल पहुंच गए मां-बाप, काटा बवाल
यूपी में अब इनके घर आएगा फ्री राशन, नहीं जाना पड़ेगा कोटे की दुकान; योगी सरकार का बड़ा फैसला
यूपी में अब इनके घर आएगा फ्री राशन, नहीं जाना पड़ेगा कोटे की दुकान; योगी सरकार का बड़ा फैसला
Friday Theatre Clash: फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में, चेक करें लिस्ट
फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में
Marital Dispute: पति से झगड़ा है तो उसकी नौकरी पर हमला क्यों? वैवाहिक विवाद पहुंचा दफ्तर तो सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता
पति से झगड़ा है तो उसकी नौकरी पर हमला क्यों? वैवाहिक विवाद पहुंचा दफ्तर तो सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
Bankipur Bypoll: बांकीपुर से प्रशांत किशोर के चुनाव लड़ने पर सांसद पप्पू यादव की दो टूक, 'जो पार्टी…'
बांकीपुर से प्रशांत किशोर के चुनाव लड़ने पर सांसद पप्पू यादव की दो टूक, 'जो पार्टी…'
Wedding Viral Video: अब ये क्या है? शादी के स्टेज पर कच्छे-बनियान में पहुंच गए अंकल जी, वीडियो वायरल
अब ये क्या है? शादी के स्टेज पर कच्छे-बनियान में पहुंच गए अंकल जी, वीडियो वायरल
Embed widget