एक्सप्लोरर

Chandra Grahan 2023: ग्रहण का खौफ खत्म नहीं, कुछ दिन बाद फिर लगेगा साल 2023 का आखिरी ग्रहण

Chandra Grahan 2023: 14 अक्टूबर को सूर्य ग्रहण के बाद अब 28 अक्टूबर की मध्यरात्रि को चंद्र ग्रहण लगेगा. यह इस साल का आखिरी ग्रहण होगा. ज्योतिष के अनुसार कुछ राशियों पर इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा.

Chandra Grahan 2023: अक्टूबर का महीना धार्मिक दृष्टिकोण से बहुत ही खास है. क्योंकि इस माह कई महत्वपूर्ण व्रत-त्योहार पड़ रहे हैं. वहीं इसी महीने एक नहीं बल्कि दो-दो ग्रहण भी लगेंगे. हाल ही में 14 अक्टूबर 2023 को सूर्य ग्रहण लगा था, जिसे रिंग ऑफ फायर का नाम दिया गया.

लेकिन इसके बाद भी ग्रहण का खौफ खत्म नहीं हुआ है, बल्कि 28 अक्टूबर 2023 की मध्यरात्रि को चंद्र ग्रहण लगने वाला है. यह साल का अंतिम ग्रहण होगा, जोकि भारत में भी दिखाई देगा. साथ ही शरद पूर्णिमा (Sharad Purnima) के दिन लगने वाले इस ग्रहण का नकारात्मक प्रभाव कुछ राशियों पर पड़ सकता है.

साल 2023 का दूसरा चंद्र ग्रहण (Second Lunar Eclipse of 2023)

साल का दूसरा और अंतिम चंद्र ग्रहण 28 अक्टूबर 2023 की मध्यरात्रि को लगने जा रहा है. ग्रहण 29 अक्टूबर को रात 01:05 पर लगेगा और रात 02:24 पर समाप्त हो जाएगा. यह पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा. भारत के साथ ही साल का अंतिम ग्रहण यूरोप, एशिया, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका, नॉर्थ अमेरिका, उत्तर व पूर्व दक्षिण अमेरिका, अटलांटिका महासागर, हिंद महासागर, अंटार्कटिका में भी देखा जा सकेगा.

चंद्र ग्रहण का सूतक मान्य होगा या नहीं (Chandra Grahan 2023 Sutak Kaal)

ज्योतिष और धार्मिक मान्यता के अनुसार, जब ग्रहण दर्शनीय होता है. यानी जहां दिखाई देता है, वहां इसका सूतक भी मान्य होता है. ऐसे में 28 अक्टूबर 2023 की मध्यरात्रि को लगने वाले चंद्र ग्रहण का सूतक भी मान्य होगा और ग्रहण लगने के 9 घंटे से पहले से यानी 28 अक्टूबर शाम 04:05 से लेकर ग्रहण समाप्त होने तक सूतक मान्य होगा.

किस राशि में लगेगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण और क्या होगा प्रभाव (Chandra Grahan 2023 Rashi and Effect)

ज्योतिष के अनुसार, साल का आखिरी चंद्र ग्रहण मेष राशि और अश्विनी नक्षत्र में लगेगा. भारत में दिखाई देने के कारण यहां इसका सूतक तो मान्य होगा ही. साथ ही ग्रहण का प्रभाव कई राशियों पर भी पड़ेगा. इसलिए ज्योतिष ने ग्रहण के दौरान विशेषकर- मेष, वृषभ, कन्या, मकर राशि वाले लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है. क्योंकि इन राशियों के लिए चंद्र ग्रहण अशुभ रहने वाला है. वहीं मिथुन, कर्क, वृश्चिक और कुंभ राशि वालों को यह चंद्र ग्रहण शुभ फल प्रदान करेगा.

चंद्र ग्रहण में सूतक के नियम (Chandra Grahan 2023 Sutak Rules)

  • ग्रहण और सूतक काल में गर्भवती महिलाओं को खास सावधानी बरतनी चाहिए. वरना ग्रहण का नकारात्मक प्रभाव गर्भ में पल रहे शिशु पर भी पड़ सकता है. इसलिए इस समय गर्भवती महिलाओं को घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए, तेजधार या नुकीली चीजों का प्रयोग नहीं करना चाहिए, मंत्रों का जाप करना चाहिए और अपने पास एक नारियल रखना चाहिए.
  • ग्रहण में सूतक के दौरान पके हुए भोजन को ग्रहण समाप्त होने के बाद भी न खाएं. दूध, पानी, दही आदि जैसे पदार्थों में तुलसी के पत्ते डालकर रख दें. इसके बाद आप ग्रहण खत्म होने के बाद इन चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं.
  • सूतक लगने से पहले ही तुलसी के पत्ते तोड़ लें. क्योंकि सूतक लगते ही तुलसी पौधे को स्पर्श न करें और न ही तुलसी पूजन करें.
  • सूतक काल में भगवान की पूजा भी नहीं करनी चाहिए. इसलिए पूजाघर में पर्दे लगा दें और ग्रहण समाप्त होने के बाद मंदिर में गंगाजल का छिड़काव करें.

ये भी पढ़ें: Chandra Grahan 2023: इस दिन लगेगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, जानें सूतक समय, पूजा-पाठ और दान-पुण्य से जुड़ी सभी जानकारी

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Strawberry Moon 2026: आसमान में दिखेगा सबसे बड़ा 'स्ट्रॉबेरी मून'! आज शाम देखें साल 2026 का सबसे खूबसूरत पूर्णिमा का चांद
आसमान में दिखेगा सबसे बड़ा 'स्ट्रॉबेरी मून'! आज शाम देखें साल 2026 का सबसे खूबसूरत पूर्णिमा का चांद
Shani Vakri 2026: 27 जुलाई से मीन राशि में शनि की उल्टी चाल, देश-दुनिया और आपकी राशि पर पड़ेगा बड़ा असर
शनि की उल्टी चाल, 27 जुलाई से 138 दिनों तक इन राशियों की चमकेगी किस्मत, क्या आपकी राशि है शामिल?
Meen Weekly Horoscope 28 June-4 July 2026: मीन राशि वालों को पार्टनरशिप बिजनेस में हो सकती है अनबन, सगाई की बातों में गलतफहमी से बचें जान लें
मीन राशि वालों को पार्टनरशिप बिजनेस में हो सकती है अनबन, सगाई की बातों में गलतफहमी से बचें जान लें
Kumbh Weekly Horoscope 28 June-4 July 2026: कुंभ राशि वालों को नए वेंचर से मिलेगा दोगुना फायदा, मनपसंद ट्रांसफर और प्रमोशन का सपना होगा पूरा
कुंभ राशि वालों को नए वेंचर से मिलेगा दोगुना फायदा, मनपसंद ट्रांसफर और प्रमोशन का सपना होगा पूरा

वीडियोज

Sansani | Crime News | Ketan Murder Case:सिया ने अकेले मारा केतन को?
Sansani | Crime News | Ketan Murder Case:जन्मदिन के बहाने ले गई मौत के मुंह में, देखें क्राइम सीन की इनसाइड स्टोरी!
Ketan Agarwal Murder Case | Siya Goyal | Pune: मंगेतर की हत्या का खौफनाक सच!
Ketan Agarwal Murder Case | Abp Report: पुलिस की छापेमारी में आरोपियों के घर से मिले अहम सुराग!
Ram Mandir Donation Scam | Champat Rai | Mahadangal: मंदिर का पैसा और 'चोरी' का खेल?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Mahua Moitra On Modi: 500 करोड़ की ग्रांट, 1250 करोड़ क्रेडिट के बाद PM मोदी को मिला गलत अवॉर्ड! महुआ मोइत्रा ने क्यों कहा ये?
500 करोड़ की ग्रांट, 1250 करोड़ क्रेडिट के बाद PM मोदी को मिला गलत अवॉर्ड! महुआ मोइत्रा ने क्यों कहा ये?
AI की मदद से बनाईं जहरीली गोलियां, मुहर्रम पर 15000 लोगों को बांटी थीं, दुनिया को दुश्मन मानता था फैयाज
AI की मदद से बनाईं जहरीली गोलियां, मुहर्रम पर 15000 लोगों को बांटी थीं, दुनिया को दुश्मन मानता था फैयाज
US-Iran Deal: अमेरिका-ईरान के बीच 1 लाइन बनी जंग की वजह, क्या है MoU का आर्टिकल-5? जानिए पूरा मामला
US-Iran Deal: अमेरिका-ईरान के बीच 1 लाइन बनी जंग की वजह, क्या है MoU का आर्टिकल-5? जानिए पूरा मामला
आयरलैंड दौरा खत्म, अब इंग्लैंड से होगी टीम इंडिया की टक्कर, पूरा शेड्यूल कर लीजिए नोट
आयरलैंड दौरा खत्म, अब इंग्लैंड से होगी टीम इंडिया की टक्कर, पूरा शेड्यूल कर लीजिए नोट
Tumbadchi Manjula BO Collection Day 24: बड़ी बॉलीवुड फिल्मों के आगे ये मूवी चुुपचाप हो गई सुपरहिट, 6 करोड़ के बजट में कमा डाला 158% प्रॉफिट
इस मराठी फिल्म ने चुपचाप कर दिया कमाल, 6 करोड़ के बजट में कमा डाला 158% प्रॉफिट
राबड़ी देवी को आज खाली करना होगा सरकारी आवास, खत्म हुई डेडलाइन, क्या करेगा लालू परिवार?
राबड़ी देवी को आज खाली करना होगा सरकारी आवास, खत्म हुई डेडलाइन, क्या करेगा लालू परिवार?
क्या एमपी-यूपी के किसान भी कर सकते हैं चाय की खेती? शुरुआत करने से पहले जान लें ये जरूरी बातें
क्या एमपी-यूपी के किसान भी कर सकते हैं चाय की खेती? शुरुआत करने से पहले जान लें ये जरूरी बातें
Passport Fee Hike: टूरिस्ट्स को झटका! पासपोर्ट बनवाना अब महंगा, किस रूट पर जाने के लिए कितना करना होगा खर्च?
टूरिस्ट्स को झटका! पासपोर्ट बनवाना अब महंगा, किस रूट पर जाने के लिए कितना करना होगा खर्च?
Embed widget