एक्सप्लोरर

Chandra Grahan 2022: चंद्र ग्रहण का साया क्या भारत में भी रहेगा? इनका किन राशियों पर पड़ेगा प्रभाव, जानिए

Chandra Grahan 2022: इस बार चंद्रग्रहण का साया भारत पर बिल्कुल भी नहीं पड़ेगा. मेष, सिंह, धनु, कुंभ राशि पर इसका अच्छा प्रभाव पड़ेगा.

Chandra Grahan 2022: चंद्र ग्रहण पूर्ण रूप से एक खगोलीय घटना है. अभी 15 दिन पहले 30 अप्रैल 2022 को सूर्य ग्रहण लगा था. अब 16 मई को पूर्ण चंद्र ग्रहण लग गया है. यह चंद्र ग्रहण वृश्चिक राशि में लगा है. इस समय विशाखा नक्षत्र है, और परिधि योग भी. प्रातः काल 7:02 से दोपहर 12:20 तक पूर्ण चंद्रग्रहण रहेगा. इस चंद्र ग्रहण का साया भारत पर बिल्कुल भी नहीं पड़ेगा. 15 मई से 17 मई तक ग्रह नक्षत्रों का योग बहुत ही प्रबल है. इसका कुछ राशियों पर प्रतिकूल प्रभाव तो कुछ राशियों पर अनुकूल प्रभाव पड़ सकता है. इसलिए जनमानस के जीवन में कहीं खुशी, कही गम का माहौल रहेगा.

इन राशियों पर पड़ेगा अनुकूल प्रभाव

मेष राशि

मेष राशि वाले जातकों पर चंद्रग्रहण का अनुकूल प्रभाव देखने को मिलेगा. इस समय इन्हें आकस्मिक धन प्राप्ति हो सकती है. व्यापार में वृद्धि की संभावना है. नए निवेश में लाभ प्राप्त होगा. दूसरों से काम निकालने में सफलता प्राप्त होगी. कोई रुका हुआ कार्य संपन्न होगा.

सिंह राशि

सिंह राशि वाले जातकों पर भी ग्रहों की चाल का अनुकूल प्रभाव पड़ेगा इनके धन और यश में वृद्धि होगी. नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति के आसार हैं. इससे इनका मान सम्मान और प्रतिष्ठा बढ़ेगी. वाणी पर संयम रखने की आवश्यकता है. किसी व्यक्ति विशेष का कार्य क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान मिल सकता है.

धनु राशि

धनु राशि वाले जातकों पर सूर्य और मंगल की बदली चाल का अनुकूल प्रभाव देखने को मिलेगा. चंद्र ग्रहण का विशाखा नक्षत्र और परिध योग में होने के कारण धनु राशि वाले जातकों पर मिलाजुला असर देखने को मिल सकता है. इन्हें कार्य क्षेत्र में सफलता मिलने की उम्मीद है. शिक्षा के क्षेत्र में भी इन राशि वाले जातकों पर अनुकूल प्रभाव पड़ेगा.

कुंभ राशि

इस वाले जातकों के लिए 15 मई से 17 मई तक का समय बहुत ही अनुकूल है. चंद्र ग्रहण का इस राशि पर अनुकूल प्रभाव पड़ सकता है. इन्हें आकस्मिक धन प्राप्त हो सकता है. व्यापार के क्षेत्र में लाभ होगा. नौकरी में उन्नति के आसार हैं. खानपान में भी ध्यान देने की आवश्यकता है. यात्रा देशाटन का लाभ मिल सकता है.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

साप्ताहिक राशिफल 12 से 17 अक्टूबर 2026: अक्टूबर के दूसरे हफ्ते में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सतर्क? पढ़ें मेष से मीन का भविष्यफल
साप्ताहिक राशिफल 12 से 17 अक्टूबर 2026: अक्टूबर के दूसरे हफ्ते में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सतर्क? पढ़ें मेष से मीन का भविष्यफल
आज का कर्क राशिफल 12 अक्टूबर 2026: चौथे चंद्रमा से त्याग भाव में कमी, फ्रेंचाइजी मॉडल में नुकसान का खतरा, ऑफिस में भितरघातियों से रहें सावधान
आज का कर्क राशिफल 12 अक्टूबर 2026: चौथे चंद्रमा से त्याग भाव में कमी, फ्रेंचाइजी मॉडल में नुकसान का खतरा, ऑफिस में भितरघातियों से रहें सावधान
आज का सिंह राशिफल 12 अक्टूबर 2026: तीसरे चंद्रमा से नया सीखने की ललक, सोशल मीडिया से नए ऑडियंस, जॉब स्विच व इंटरव्यू के लिए सर्वोत्तम दिन
आज का सिंह राशिफल 12 अक्टूबर 2026: तीसरे चंद्रमा से नया सीखने की ललक, सोशल मीडिया से नए ऑडियंस, जॉब स्विच व इंटरव्यू के लिए सर्वोत्तम दिन
आज का कन्या राशिफल 12 अक्टूबर 2026: दूसरे चंद्रमा से कठोर वाणी पर रखें नियंत्रण, टैक्स व सरकारी नोटिस का शांतिपूर्ण समाधान
आज का कन्या राशिफल 12 अक्टूबर 2026: दूसरे चंद्रमा से कठोर वाणी पर रखें नियंत्रण, टैक्स व सरकारी नोटिस का शांतिपूर्ण समाधान

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
ठाकरे जूनियर्स पर FIR! मुंबई प्रोटेस्ट के बीच आदित्य और अमित पर लगे ये आरोप
ठाकरे जूनियर्स पर FIR! मुंबई प्रोटेस्ट के बीच आदित्य और अमित पर लगे ये आरोप
दिवाली पर SC नहीं लगाएगा पटाखों पर बैन, CJI सूर्यकांत बोले- 'अभी हमारे पास...'
दिवाली पर SC नहीं लगाएगा पटाखों पर बैन, CJI सूर्यकांत बोले- 'अभी हमारे पास...'
15 साल बाद आ रहा विद्या बालन की ‘द डर्टी पिक्चर’ का सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म, कहानी का भी दिया हिंट
‘द डर्टी पिक्चर’ का आ रहा सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
INDIA गठबंधन के प्रदर्शन से पहले CM योगी बोले- 'जो कुछ भी बचा है...'
INDIA गठबंधन के प्रदर्शन से पहले CM योगी बोले- 'जो कुछ भी बचा है...'
CJI ने मुलाकात का प्रस्ताव ठुकराया तो राहुल गांधी बोले, 'न्याय के लिए...'
CJI ने मुलाकात का प्रस्ताव ठुकराया तो राहुल गांधी बोले, 'न्याय के लिए...'
Rice Storage Tips: बाजार से लाते हैं चावल, ऐसे जानें कितने दिन में हो जाएगा खराब?
बाजार से लाते हैं चावल, ऐसे जानें कितने दिन में हो जाएगा खराब?
Embed widget