एक्सप्लोरर

Budhaditya Rajyoga 2024: कुंभ राशि में सूर्य-बुध की युति से बनेगा बुधादित्य योग, जानें कैसे कराता है ये लाभ

Budhaditya Rajyog Benefits: बुध 20 फरवरी को कुंभ राशि में गोचर करेंगे. बुध के इस गोचर से बुधादित्‍य राजयोग बनेगा. जानते हैं कि सुर्य और बुध की युति जातकों को कैसे लाभ कराती है.

Budhaditya Rajyoga Effects: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर ग्रह समय-समय पर अपनी राशि में परिवर्तन करते हैं. ग्रहों के इन राशि परिवर्तन से कई शुभ-अशुभ योग बनते हैं. इन्हीं में से एक है बुधादित्य योग जो किसी राशि में सूर्य और बुध के एकसाथ आने से बनता है. बुध 20 फरवरी को कुंभ राशि में गोचर करेंगे जहां सूर्य देव पहले से ही विराजमान हैं. एक ही राशि में सूर्य और बुध के होने से बुधादित्य राजयोग बनेगा.

ज्योतिष में बुध और सूर्य की युति

ग्रहों के राजकुमार बुध बुद्धि,ज्ञान,बेहतर तर्क क्षमता और अच्छे संचार कौशल के कारक माने जाते हैं. उन्हें देवताओं का दूत भी कहा जाता है. यह ग्रह तर्क और बुद्धि से जुड़ा हुआ है. बुध ग्रह हमारी वाणी को भी नियंत्रित करता है. कुंडली में जब बुध ग्रह सकारात्मक स्थिति में होता है तो खूब लाभ कमाता है. वहीं दूसरी तरफ सूर्य को पिता का कारक माना जाता है. सूर्य बुध के साथ मित्रता का भाव रखता है. यह दोनों ग्रह जब साथ मिलते हैं तो बेहद अनुकूल परिणाम देते हैं. 

कब बनता है बुधादित्य योग?

बुधादित्य योग तब बनता है जब बुध और सूर्य दोनों ही ग्रह एक ही घर में स्थित होते हैं. यह योग चाहे किसी भी राशि में बने लेकिन जिस घर में बनता हो वो महत्वपूर्ण माना जाता है. इन दोनों ग्रहों के बीच दोस्ती का रिश्ता है. यह दोनों ग्रह साथ में मिलकर बेहद शुभ और लाभकारी परिणाम देते हैं. इन दोनों ग्रहों के मिलने से जातक व्यक्तिगत और व्यावसायिक जीवन में ढेर सारी सफलता हासिल करता है. यह योग सबसे उत्तम तब माना जाता है जब बुध सूर्य के पीछे 15 डिग्री पर होता है.

बुधादित्य योग ऐसे कराता है लाभ 

सूर्य की कृपा से जीवन में राजसी सुख-सुविधाएं आती हैं वहीं बुध व्यक्ति को चतुर और सफल व्यवसायी बनाता है. इन दोनों से बनने वाला बुधादित्य योग व्यक्ति को जीवन में सभी प्रकार की सुख, सुविधा और समृद्धि प्रदान करता है. इस शुभ योग के प्रभाव से जातक ऊर्जावान और मानसिक रूप से मजबूत बनता है. जिस जातक की कुंडली में यह योग बनता है उसे सारी सुख-सुविधाएं प्राप्त होती हैं.

बुधादित्य योग व्यक्ति को अच्छी शिक्षा और बौद्धिक कौशल प्राप्त कराता है. इसकी वजह से व्यक्ति का दृष्टिकोण हमेशा सकारात्मक रहता है. यह जातक को मेहनती और आत्मविश्वासी बनाता है. इसके शुभ प्रभाव से जातक अपने सभी कर्तव्य और जिम्मेदारियों को पूरा करने में कामयाब रहता है. ऐसे व्यक्तियों का जीवन हमेशा समृद्ध रहता है. 

बुधादित्य योग के नियम

बुधादित्य योग बनने के भी कुछ खास नियम हैं. यह योग तभी बनता है जब सूर्य और बुध दोनों ही ग्रह शुभ भाव में स्थित हों. यह ग्रह छह, आठवें या 12वें भाव में नहीं होने चाहिए और सूर्य और बुध की नीच राशि तुला और मीन में नहीं होना चाहिए. इस योग का निर्माण केंद्र और त्रिकोण भाव में होना चाहिए. बुध के साथ मिलकर सूर्य अच्छे परिणाम देता है लेकिन अगर शुभ सूर्य अशुभ बुध के साथ युति में हो तो पितृ दोष बनता है. 

ये भी पढ़ें

जीवन में आगे बढ़ना है तो आज ही छोड़ दें ये 4 चीजें, सफलता चूमेगी कदम

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टैरो राशिफल 18 अक्टूबर 2026: वृषभ को पदोन्नति का तोहफा, धनु के प्रॉपर्टी व नई गाड़ी खरीदने के योग; जानें 12 राशियों का भाग्य
टैरो राशिफल 18 अक्टूबर 2026: वृषभ को पदोन्नति का तोहफा, धनु के प्रॉपर्टी व नई गाड़ी खरीदने के योग; जानें 12 राशियों का भाग्य
CJP Protest: दीपके जेल में, फिर भी CP में जुटी भीड़, क्या 18 अक्टूबर से शनि लेगा आंदोलन की असली परीक्षा?
CJP Protest: दीपके की गिरफ्तारी से दबेगा आंदोलन या बढ़ेगा समर्थन? कुंडली में शनि के संकेत
Kal Ka Rashifal 18 October 2026: रविवार को बन रहा है सुकर्मा योग, 4 राशियों को मिलेगा बड़ा धन लाभ और नौकरी में प्रमोशन
Kal Ka Rashifal 18 October 2026: रविवार को बन रहा है सुकर्मा योग, 4 राशियों को मिलेगा बड़ा धन लाभ और नौकरी में प्रमोशन; पढ़ें 12 राशियों का राशिफल
साप्ताहिक राशिफल 18 से 24 अक्टूबर 2026: अक्टूबर के तीसरे हफ्ते में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान? पढ़ें मेष से मीन का भविष्यफल
साप्ताहिक राशिफल 18 से 24 अक्टूबर 2026: अक्टूबर के तीसरे हफ्ते में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान? पढ़ें मेष से मीन का भविष्यफल

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget