एक्सप्लोरर

Pradosh Vrat 2023: बुध प्रदोष व्रत आज, वैवाहिक जीवन की समस्याओं को दूर करेंगे ये आसान उपाय

Pradosh Vrat Remedies: प्रदोष व्रत करने से व्यक्ति को संतान सुख और समृद्धि मिलती है. इस व्रत को करने से सौभाग्य की प्राप्ति होती है. इसके प्रभाव से वैवाहिक जीवन सुखमय बनता है.

Budh Pradosh Vrat: हिन्दू पंचाग के ​अनुसार प्रत्येक माह में प्रदोष व्रत दो बार आता है,एक शुक्ल पक्ष और दूसरा कृष्ण पक्ष में. 27 सितंबर यानी आज शुक्ल पक्ष का प्रदोष व्रत है. दिन के नाम के अनुसार इसे अलग-अलग नामों से जाना जाता है और दिन के अनुसार ही इसके अलग-अलग महत्व होते हैं. बुधवार को बुध प्रदोष कहा जाता है. इस दिन देवों के देव महादेव यानी कि भगवान शिव की विशेष पूजा अर्चना की जाती है. 

प्रदोष व्रत को हिन्दू धर्म में बहुत शुभ और महत्वपूर्ण माना जाता है. इस दिन पूरी निष्ठा से भगवान शिव की अराधना करने से जातक के सारे कष्ट दूर होते हैं और मृत्यु के बाद उसे मोक्ष की प्राप्ति होती है. इस दिन शिव की अराधना करने से पापों का प्रायश्चित होता है औस सारे कष्ट दूर होते हैं. इस व्रत के महत्व के बारे में सबसे पहले भगवान शिव ने ही माता सती को बताया था. इस दिन कुछ खास उपाय करने से वैवाहिक जीवन की समस्याएं दूर होती हैं. आइए जानते हैं इन आसान उपायों के बारे में.

वैवाहिक जीवन को खुशहाल बनाने के उपाय

  • वैवाहिक जीवन में तनाव बढ़ गया है तो प्रदोष व्रत के दिन संध्या काल में गुलाब की फूल की पत्ती का रस भोलेनाथ को अर्पित करें. इसके बाद इसे देवी पार्वती के चरणों में चढ़ाएं. पूजा खत्म होने पर थोड़ा रस लेकर पति-पत्नी अपने नेत्रों से लगा लें. माना जाता है कि इस उपाय को करने से दांपत्य जीवन में सुखी रहता है.
  • पति-पत्नी में अक्सर ही लड़ाई-झगड़े होते हैं या वैचारिक मतभेद रहता है तो प्रदोष व्रत वाले दिन 21 लाल गुलाब में चंदन का इत्र लगाएं और शाम के समय पति-पत्नी एकसाथ एक-एक फूल शिवलिंग पर अर्पित करें. इस समय 'ऊं नम: शिवाय' मंत्र का जाप करते रहें. इससे दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ता है.
  • वैवाहिक जीवन में तालमेल बना रहे और जीवन सुख-शांति से बीते, इसके लिए प्रदोष व्रत के दिन पति-पत्नी गुड़ का शिवलिंग बनाकर इसका विशेष रुद्राभिषेक करें. इस उपाय को करने से शादीशुदा जिंदगी में चल रही परेशानियां दूर हो जाती हैं.
  • जिन लोगों के विवाह में बाधाएं आ रही हों उन लोगों को आज के दिन प्रदोष काल में शिव जी का अभिषेक और पूजन करना चाहिए.  इस उपाय को करने से शिव जी कृपा प्राप्त होती है और जल्द विवाह होने के योग बनते हैं.   
  • आज के दिन शहद से शिवलिंग का अभिषेक करने से जीवन में आ रही सारी समस्याओं से छुटकारा मिलता है. प्रदोष काल में आंवला मिश्रित जल से शिवजी का अभिषेक करने से हर रोगों से मुक्ति मिल जाती है.
     
    ये भी पढ़ें

पितृ पक्ष में पितरों की आत्मा की शांति के लिए करें ये छोटा सा काम, दूर होगा पितृ दोष

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mithun Rashifal Today 15 August 2026: मिथुन राशि को मिलेगा गृह सुख, जानें आज का राशिफल!
Mithun Rashifal Today 15 August 2026: मिथुन राशि को मिलेगा गृह सुख, जानें आज का राशिफल!
Vrishabh Rashifal Today 15 August 2026: स्वतंत्रता दिवस और हरियाली तीज पर चमकेगी वृषभ राशि की किस्मत, जानें करियर व लव राशिफल!
Vrishabh Rashifal Today 15 August 2026: स्वतंत्रता दिवस और हरियाली तीज पर चमकेगी वृषभ राशि की किस्मत, जानें करियर व लव राशिफल!
Mesh Rashifal Today 15 August 2026: तीज पर शत्रुओं का नाश, मिलेगा बड़ा पद! जानें आज का मेष राशिफल
Mesh Rashifal Today 15 August 2026: तीज पर शत्रुओं का नाश, मिलेगा बड़ा पद! जानें आज का मेष राशिफल
Rashifal 15 August: राशिफल, स्वतंत्रता दिवस पर 6 शुभ योगों का महासंयोग, मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा आज का दिन
Rashifal 15 August: स्वतंत्रता दिवस पर 6 शुभ योगों का महासंयोग! जानिए आज किन राशियों की चमकेगी किस्मत और किन्हें रहना होगा अलर्ट

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget