एक्सप्लोरर

Akshaya Tritiya 2024: 24 साल बाद ऐसा होगा जब अक्षय तृतीया पर विवाह नहीं हो सकेंगे? वजह जान लें

Akshaya Tritiya 2024: ग्रहों और नक्षत्रों की दृष्टि से इस साल यानी 10 मई 2024 को अक्षय तृतीया बहुत शुभ फलदायी होने वाली है. हालांकि 24 साल बाद ऐसा होगा जब अक्षय तृतीया पर विवाह नहीं हो सकेंगे.

Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीया का पर्व 10 मई को संगम नगरी प्रयागराज में भी पूरी आस्था और श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा. ग्रहों और नक्षत्रों के खास संयोग के कारण इस बार की अक्षय तृतीया बेहद फलदायी मानी जा रही है. इस बार की अक्षय तृतीया शुक्रवार के दिन रोहिणी नक्षत्र में पड़ रही है.

अक्षय तृतीया पर ग्रह-नक्षत्रों का खास संयोग (Akshaya Tritiya 2024 Auspicious combination)

इसके साथ ही अक्षय तृतीया के दिन सूर्य और चंद्रमा दोनों ही उच्च अवस्था में रहेंगे. चंद्रमा वृषभ राशि में रहेगा जबकि सूर्य मेष राशि में. इस बार के पर्व के दिन नंदा-भद्रा और जया तिथियों का भी खास संयोग बना रहा है. यह खास संयोग किसी भी काम में विजय दिलाता है. इस बार अबूझ मुहूर्त भी है.

अबूझ मुहूर्त खास फलदायक माना जाता है. यही वजह है कि गुरु और शुक्र के अस्त होने के बावजूद इस बार की अक्षय तृतीया बेहद महत्वपूर्ण और फलदायक है और यह लोगों पर अमृत वर्षा कराएगी. हालांकि चौबीस साल बाद इस बार की अक्षय तृतीया पर शादी विवाह नहीं हो सकेंगे.

संगम नगरी प्रयागराज की प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य गुंजन वार्ष्णेय और ग्रह नक्षत्रम शोध संस्थान के निदेशक आचार्य आशुतोष वार्ष्णेय के मुताबिक, इस बार की अक्षय तृतीया पर दान का विशेष महत्व है.

श्रद्धालुओं को गंगा और यमुना समेत किसी भी पवित्र नदी में आस्था की डुबकी लगाने के बाद अपने सामर्थ्य के मुताबिक दान अवश्य करना चाहिए. अगर कुछ नहीं कर सकते हैं तो कम से कम जल का ही दान करना चाहिए.

इस दिन किया गया पुण्य अक्षय होता है. हालांकि इस पवित्र दिन किसी तरह के गलत काम करने या फिर किसी का दिल दुखाने से जरूर बचना चाहिए, क्योंकि इस दिन किया गया पुण्य अगर अक्षय होता है तो उसी तरह से इस खास मौके पर की गई गलती भी अक्षय ही होती है और उसकी कोई माफी नहीं होती.

गुंजन वार्ष्णेय और आशुतोष वार्ष्णेय के मुतबिक, इस दिन आभूषण खरीदना बेहद शुभ माना जाता है. वैसे तो स्वर्ण आभूषण का ज्यादा महत्व है लेकिन अगर दिक्कत हो तो चांदी या किसी दूसरी धातु के आभूषण भी खरीदे जा सकते हैं.

इस दिन तामसी वस्तुओं की खरीददारी से बचना चाहिए. अक्षय तृतीया के दिन मां लक्ष्मी की पूजा की जानी चाहिए. इस बार अक्षय तृतीया पर पूजा व खरीददारी के कई शुभ मुहूर्त है, लेकिन पूरे ही दिन कोई भी शुभ काम किया जा सकता है. इस बार की अक्षय तृतीया गृह प्रवेश और नामकरण के लिहाज से भी बेहद शुभ है.

आचार्य आशुतोष वार्ष्णेय और गुंजन वार्ष्णेय का कहना है कि, इस बार की अक्षय तृतीया पर की गई पूजा अर्चना और दान पुण्य अनंत फल देने वाला है. इस बार का पर्व सुख समृद्धि साथ लेकर आ रहा है.

इनके मुताबिक अक्षय तृतीया के शुभ मुहूर्त में स्फटिक से निर्मित श्री यंत्र अथवा अष्टधातु का श्री यंत्र, घर, कार्यालय में स्थापित करें तथा अक्षय तृतीया से प्रारम्भ कर रूई में इत्र लगाकर यंत्र पर अर्पण करें. इत्र से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं.

ये भी पढ़ें: Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीया पर बनने वाले योग इन राशियों के लिए शुभ, दान-पुण्य और पूजा-पाठ कर भरे धन भंडार

 ्Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aaj ka Kumbh Rashifal 16 July 2026: षष्ठ भाव का चंद्रमा, व्यापार में बढ़ेगी आमदनी, करियर में मिलेगा बड़ा अवसर
षष्ठ भाव का चंद्रमा, व्यापार में बढ़ेगी आमदनी, करियर में मिलेगा बड़ा अवसर
Aaj ka Makar Rashifal 16 July 2026: सप्तम भाव का चंद्रमा, व्यापार में विदेशी अवसर, करियर में मिलेगी नई सफलता
सप्तम भाव का चंद्रमा, व्यापार में विदेशी अवसर, करियर में मिलेगी नई सफलता
Aaj ka Dhanu Rashifal 16 July 2026: अष्टम भाव का चंद्रमा, धन हानि से रहें सतर्क, नौकरी और व्यापार में लें सोच-समझकर फैसले
अष्टम भाव का चंद्रमा, धन हानि से रहें सतर्क, नौकरी और व्यापार में लें सोच-समझकर फैसले
Aaj ka Vrishchik Rashifal 16 July 2026: नवम भाव का चंद्रमा, भाग्य देगा साथ, व्यापार विस्तार के बनेंगे प्रबल योग
नवम भाव का चंद्रमा, भाग्य देगा साथ, व्यापार विस्तार के बनेंगे प्रबल योग

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...', सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की ये अपील
'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...', सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की ये अपील
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेगा इन ग्लोबल स्टार्स का जलवा
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेंगे ये ग्लोबल स्टार्स
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
Explained: 'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक' का खेल! PDA से हटकर 'सॉफ्ट हिंदुत्व' की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक', PDA से हटकर सॉफ्ट हिंदुत्व की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
परिसीमन और महिला आरक्षण पर बदल गया नंबर गेम? मानसून सत्र में फिर बिल पेश करने की तैयारी
परिसीमन और महिला आरक्षण पर बदल गया नंबर गेम? मानसून सत्र में फिर बिल लाने करने की तैयारी
Video: पानी में रहकर मगरमच्छ से बैर! जबड़ों में दबोचकर अजगर को जिंदा चबा गया खूंखार दरिंदा
पानी में रहकर मगरमच्छ से बैर! जबड़ों में दबोचकर अजगर को जिंदा चबा गया खूंखार दरिंदा
Embed widget