News
News
टीवीabp shortsABP शॉर्ट्सवीडियो पॉडकास्ट
X

Health Tips: फैटी लिवर की समस्या से परेशान हैं तो रोज खाएं आंवला, जानिए कैसे करें सेवन

Gooseberry For Fatty Liver: फैटी लिवर की समस्या होने पर आंवला का सेवन जरूर करें. लिवर को स्वस्थ रखने और इम्युनिटी बढ़ाने के लिए आंवला सबसे ज्यादा अच्छा माना जाता है.

Share:

Health Benefits Of Gooseberry: आंवला सेहत के लिए वरदान से कम नहीं है. आंवला के फायदों को देखते हुए इसे 'सुपरफ्रूट' की लिस्ट में शामिल किया गया है. आयुर्वेद में कई तरह की दवाओं में इसका इस्तेमाल किया जाता है. आंवला विटामिन सी से भरपूर होता है. इसके सेवन से इम्युनिटी मजबूत होती है. आंवला खाने से लिवर और पाचन तंत्र भी अच्छा रहता है. फैटी लिवर और कमजोर पाचन तंत्र वाले लोगों को आंवला खाने से फायदा मिलता है. आवंला में भरपूर एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो लिवर के लिए फायदेमंद होते हैं. अगर आपको फैटी लिवर की समस्या है तो आपको आंवला जरूर खाना चाहिए.  

आंवले के पोषक तत्व 

1- आंवला में एंटीऑक्सीडेंट के गुण भरपूर होते हैं.
2- आंवला खाने से शरीर को विटामिन सी, विटामिन ई और विटामिन ए मिलता है.
3- आंवला में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं.
4- आंवला फाइबर का अच्छा सोर्स है. जिससे पेट के पाचन और मेटाबॉलिज्म ठीक रहता है.
5- आवंला में प्रोटीन, वसा, फाइबर, कैलोरी, शुगर और कार्बोहाइड्रेट पाया जाता है.
6- आंवला में आयरन और कैल्शियम जैसे मिनरल भी पाए जाते हैं.

लिवर के लिए आंवला

लिवर को स्वस्थ रखने के लिए आंवला खाना बहुत फायदेमंद है. इससे शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थ बाहर निकलते हैं और लिवर हेल्दी रहता है. आंवला हाइपरलिपिडिमिया और मेटाबोलिक सिंड्रोम को भी कम करता है. फैटी लिवर वाले लोगों के लिए आंवले रामबाण माना गया है. आंवला लिवर फेल होने के खतरे को भी कम करता है. लेकिन आपको ये जानना जरूरी है कि आंवला का सेवन कैसे करना चाहिए. 

फैटी लिवर में ऐसे करें आंवला का सेवन

वैसे तो आप किसी भी रुप में आंवला का सेवन कर सकते हैं लेकिन फैटी लिवर की समस्या होने पर आप आंवला और काला नमक साथ में खा सकते हैं. आप चाहें तो कच्चा आंवला सलाद के रुप में नमक डालकर खा सकते हैं. आप सुबह शाम आंवला का जूस भी पी सकते हैं. आंवला की चिप्स भी आप खा सकते हैं ये भी फायदेमंद है. आप रोजाना सुबह आंवला की चाय बनाकर भी पी सकते हैं. आंवले की चाय बनाने के लिए इसे काटकर पानी में रातभर के लिए भिगोकर रख दें. अब इसमें अदरक, इलायची मिलाकर अच्छी तरह से उबाल लें. इस तरह आंवला खाने से आपका लिवर मजबूत होगा और फैटी लिवर की समस्या से छुटकारा मिल जाएगा. 

आंवला खाने के फायदे

आंवला खाने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है. इसके अलावा डायबिटीज, आंखों और पाचन तंत्र को मजबूत करने में भी आंवला फायदा करता है. लिवर, मस्तिष्क के लिए भी उपयोगी होता है. आंवला में एंटी कैंसर गुण और हार्ट के लिए अच्छा होता है.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: Kitchen Hacks: वजन घटाने के लिए इस तरह घर पर बनाएं स्प्राउट्स, मूंग-चना को बनाएं सुपर हेल्दी

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

Published at : 11 Dec 2021 04:57 PM (IST) Tags: Health Fitness Food liver Gooseberry
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें abp News पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट एबीपी न्यूज़ पर पढ़ें बॉलीवुड, खेल जगत, कोरोना Vaccine से जुड़ी ख़बरें। For more related stories, follow: Lifestyle News in Hindi

यह भी पढ़ें

क्या है HPV वैक्सीन, कैसे आपके जीवन को देती है सुरक्षा? जानिए लगवाने की सबसे सही उम्र

क्या है HPV वैक्सीन, कैसे आपके जीवन को देती है सुरक्षा? जानिए लगवाने की सबसे सही उम्र

Hair Extensions Side Effects: क्या हेयर एक्सटेंशन कराने से हो जाता है ब्रेस्ट कैंसर, जानें यह कितना खतरनाक?

Hair Extensions Side Effects: क्या हेयर एक्सटेंशन कराने से हो जाता है ब्रेस्ट कैंसर, जानें यह कितना खतरनाक?

Navratri Fasting Diet: नवरात्रि का व्रत रख रही हैं तो ऐसी रखें डाइट, प्रोटीन का इनटेक बार-बार नहीं लगने देगा भूख

Navratri Fasting Diet: नवरात्रि का व्रत रख रही हैं तो ऐसी रखें डाइट, प्रोटीन का इनटेक बार-बार नहीं लगने देगा भूख

Gut Bacteria And Cancer: सावधान! आपकी आंतों में छिपा है 'कैंसर का विलेन', वैज्ञानिकों ने किया चौंकाने वाला खुलासा

Gut Bacteria And Cancer: सावधान! आपकी आंतों में छिपा है 'कैंसर का विलेन', वैज्ञानिकों ने किया चौंकाने वाला खुलासा

खाना खाते ही होती है पेट फूलने की समस्या? एक्सपर्ट ने बताईं 6 हर्बल टी, जिनसे तुरंत मिलेगा आराम

खाना खाते ही होती है पेट फूलने की समस्या? एक्सपर्ट ने बताईं 6 हर्बल टी, जिनसे तुरंत मिलेगा आराम

टॉप स्टोरीज

राज ठाकरे का बड़ा बयान, 'ईरान ने इतने सालों तक हमारा साथ दिया, उस पर हमला हो रहा तो..'

राज ठाकरे का बड़ा बयान, 'ईरान ने इतने सालों तक हमारा साथ दिया, उस पर हमला हो रहा तो..'

यामी गौतम, तमन्ना भाटिया ने ढाया कहर, बॉबी देओल भी आए नजर, अमेजन प्राइम के इवेंट में दिखा सितारों का जलवा

यामी गौतम, तमन्ना भाटिया ने ढाया कहर, बॉबी देओल भी आए नजर, अमेजन प्राइम के इवेंट में दिखा सितारों का जलवा

India-Iran Relations: 'जंग में जीतेगा ईरान, भारत को...', पूर्व RAW चीफ ने किया चौंकाने वाला दावा, बताया दोनों देशों का कनेक्शन

India-Iran Relations: 'जंग में जीतेगा ईरान, भारत को...', पूर्व RAW चीफ ने किया चौंकाने वाला दावा, बताया दोनों देशों का कनेक्शन

क्या चोट की वजह से IPL 2026 से बाहर होने पर खिलाड़ी को मिलेगा पूरा पैसा? जानें BCCI का नियम

क्या चोट की वजह से IPL 2026 से बाहर होने पर खिलाड़ी को मिलेगा पूरा पैसा? जानें BCCI का नियम