By: ABP Live | Updated at : 05 May 2022 06:47 AM (IST)
अक्षरा सिंह
Akshara Singh Latest Instagram Video: भोजपुरी क्वीन अक्षरा सिंह (Akshara Singh) आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं. एक्ट्रेस की गिनती भोजपुरी सिनेमा की नामी हस्तियों में की जाती है. अक्षरा (Akshara Singh) ने अपनी मेहनत के बदौलत इंडस्ट्री में ये खास पहचान हासिल की है. उनके चाहने वालों की संख्या लाखों में है. वह भी फैंस के बीच खुद को लेकर क्रेज बरकरार रखने का एक भी मौका नहीं छोड़ती हैं.
दरअलस, अक्षरा सिंह (Akshara Singh Instagram) ने अपने इंस्टाग्राम पर एक नया वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में अक्षरा सिंह (Akshara Singh Video) ओल्ड इज गोल्ड सॉन्ग 'रहे न रहे हम' पर रील बनाती दिख रही हैं. ये पूरा वीडियो ब्लैक एंड व्हाइट है, जिसमें अक्षरा सिंह किसी पुरानी खूबसूरत एक्ट्रेस से कम नहीं लग रही हैं. वीडियो में अक्षरा माथे पर बिंदी लगाए बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं. लता मंगेशकर के सॉन्ग पर अक्षरा की अदाएं फैन्स का दिल जीत रही हैं.
अक्षरा सिंह ने इस वीडियो को शेयर करते हुए एक शानदार कैप्शन भी लिखा है. एक्ट्रेस ने इस खूबसूरत रील को शेयर करते हुए लिखा है- मेरी और मेरे पापा की फेवरेट, लता जी हमेशा हमारे दिल रहेंगी. एक्ट्रेस का ये अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है. यही वजह है कि कुछ ही घंटे पहले शेयर की गई अक्षरा सिंह की इस वीडियो पर अब तक लाखों लाइक्स और व्यूज मिल चुके हैं. अक्षरा सिंह के इस वीडियो पर उनके फैंस जमकर कमेंट्स भी कर रहे हैं.
बता दें कि भोजपुरी से अलावा टीवी की दुनिया में भी हाथ आजमा चुकी हैं. अक्षरा टीवी सीरियल पोरस, सर्विसवाली बहू और काला टीका जैसे सीरियल्स में नजर आ चुकी हैं. हालांकि एक्ट्रेस को असली पहचान भोजपुरी इंडस्ट्री में मिली है. अक्षरा सिंह एक दमदार अभिनेत्री होने के साथ-साथ सिंगर भी हैं.
Dhurandhar The Revenge Live: 'धुरंधर 2' का सामने आया फर्स्ट रिव्यू, तमिल-तेलुगू में शोज हुए कैंसिल
Dhurandhar 2 Movie Review LIVE: 'धुरंधर 2' का फर्स्ट शो स्टार्ट, 'कॉकटेल' सॉन्ग मचाया धमाल, जानें कैसी है फिल्म
'मुझे हिंदी लिरिक्स के बारे में नहीं पता था', 'सरके चुनर' गाने पर विवाद के बाद बोलीं नोरा फतेही- 'टारगेट ना करें'
'ड्रैगन' में साथ दिखेंगे जूनियर एनटीआर और अनिल कपूर, हीरो से विलेन बनने की तैयारी में 'सूबेदार'
'मैं घर पर अकेली थी और वो..' तेजस्वी प्रकाश के संग हुई दिल दहला देने वाली घटना, घर में घूसा सनकी फैन
Bihar Next CM: सम्राट चौधरी होंगे बिहार के मुख्यमंत्री? नीतीश कुमार ने जमुई से दे दिया बड़ा मैसेज
IPL में सबसे ज्यादा मेडन ओवर फेंकने वाले 7 गेंदबाज, जानें कौन है नंबर-1
फैंस को बड़ा झटका! आखिरी वक्त पर Dhurandhar 2 के तमिल-तेलुगु के शो रद्द पैसे लौटा रहे थियेटर्स
राहुल मोदी संग शादी करने वाली हैं श्रद्धा कपूर? आंटी तेजस्विनी कोल्हापुरे ने किया रिएक्ट