एक्सप्लोरर

Wheat Stock Limit: गेहूं को स्टोर करने पर सरकार ने लगाई लिमिट, जानें क्या हुआ है बदलाव

Wheat Stock Limit: सरकार ने गेहूं की कीमतों को स्थिर करने और जमाखोरी को रोकने के लिए भंडारण सीमा तय की है. जान लें कि अब नई लिमिट सरकार ने क्या तय की है.

बढ़ती महंगाई आम लोगों से लेकर सरकार तक सभी के लिए चिंता का सबब बन रही है. ऐसे में सरकार की तरफ से कई बड़े फैसले लिए जा रहे हैं. अब सरकार ने गेहूं की कीमतों में स्थिरता और जमाखोरी रोकने के लिए गेहूं भंडारण की सीमा तय की है. थोक विक्रेताओं के लिए स्टॉक सीमा 3,000 टन होगी. जबकि प्रोसेसर के लिए यह प्रसंस्करण क्षमता का 70 प्रतिशत होगी. बड़ी श्रृंखला वाले खुदरा विक्रेताओं के लिए यह सीमा 10 टन प्रति बिक्री केन्द्र की होगी, जिसकी कुल सीमा 3,000 टन होगी व एकल खुदरा विक्रेताओं के लिए यह सीमा 10 टन की होगी.

केंद्रीय खाद्य सचिव संजीव चोपड़ा ने बताया है कि एकल खुदरा विक्रेता, बड़ी श्रृंखला के खुदरा विक्रेता, प्रोसेसर और थोक विक्रेता हर शुक्रवार को अपने पास भंडारित गेहूं के स्टॉक का खुलासा करेंगे. उन्होंने कहा है कि वे देश में गेहूं की कमी को दूर करना चाहते हैं. उनका ये भी कहना है कि अभी गेहूं के निर्यात पर प्रतिबंध है और चीनी के निर्यात पर प्रतिबंध की समीक्षा करने का कोई प्रस्ताव नहीं है. सचिव ने कहा हम चाहते हैं कि गेहूं की कीमतें स्थिर रहें.

सोमवार को पत्रकारों से बात करते हुए केंद्रीय खाद्य सचिव संजीव चोपड़ा ने कहा कि थोक विक्रेताओं के लिए स्टॉक सीमा 3,000 टन होगी, प्रोसेसर के लिए यह प्रसंस्करण क्षमता का 70 प्रतिशत होगी. बड़ी श्रृंखला वाले खुदरा विक्रेताओं के लिए यह सीमा 10 टन प्रति बिक्री केन्द्र की होगी, जिसकी कुल सीमा 3,000 टन होगी तथा एकल खुदरा विक्रेताओं के लिए यह सीमा 10 टन की होगी. हाल की मूल्य वृद्धि की खबरों के चलते गेहूं जैसे आवश्यक वस्तुओं पर स्टॉक की सीमा निर्धारित की गई है. यह कदम जमाखोरी पर रोक लगाने और कीमतों को स्थिर रखने के उद्देश्य से उठाया गया है.

पिछले साल इतना था स्टॉक 

केंद्रीय खाद्य सचिव संजीव चोपड़ा ने बताया कि 1 अप्रैल, 2023 को गेहूं का शुरुआती स्टॉक 82 लाख टन था, जो 1 अप्रैल, 2024 को घटकर 75 लाख टन हो गया. पिछले साल 266 लाख टन गेहूं की खरीद की गई थी, जबकि इस साल अभी तक 262 लाख टन की खरीद की गई है. इसलिए, गेहूं के शुरुआती स्टॉक में केवल 3 लाख टन की कमी है.

यह भी पढ़ें: बरसात के टाइम पर कर लेंगे इन फसलों की खेती तो हो जाएंगे मालामाल, तेजी से बढ़ेंगी ये सब्जियां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किसान निधि का पैसा आने से पहले ये काम जरूर करें किसान, यहां जानें अपडेट
किसान निधि का पैसा आने से पहले ये काम जरूर करें किसान, यहां जानें अपडेट
यहां के गन्ना किसानों के खाते में आएगा दिवाली बोनस! सरकार ने दी मंजूरी
यहां के गन्ना किसानों के खाते में आएगा दिवाली बोनस! सरकार ने दी मंजूरी
अपने किचन गार्डन में ऐसे उगाएं सफेद बैंगन, खत्म हो जाएगी सब्जी की टेंशन
अपने किचन गार्डन में ऐसे उगाएं सफेद बैंगन, खत्म हो जाएगी सब्जी की टेंशन
गाय-भैंस में दिखें लंपी रोग के लक्षण, तुरंत करें ये काम
गाय-भैंस में दिखें लंपी रोग के लक्षण, तुरंत करें ये काम

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget