बढ़ता तापमान, घटती पैदावार: क्या गेहूं की फसल पर असर डाल रहा है जलवायु परिवर्तन?

गर्मी गेहूं की फसल के लिए सबसे बड़ा दुश्मन है
Source : PTI
जलवायु परिवर्तन का असर हमारी फसलों पर साफ दिख रहा है. भविष्य में गेहूं और चावल की पैदावार में भारी गिरावट आने की आशंका है. 2100 तक गेहूं की पैदावार 6 से 25 फीसदी तक कम हो सकती है.
इस साल फरवरी महीने में भारत ने पिछले 124 सालों की सबसे ज्यादा गर्मी का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. मौसम विभाग (IMD) ने मार्च के लिए भी चेतावनी जारी की है कि मार्च में भी तापमान सामान्य से ज्यादा रहेगा और लू








