एक्सप्लोरर

देश में मिलेगा सस्ता, बढ़िया बीज, केंद्र सरकार किसानों की आय बढ़ाने के लिए कर रही है तैयारी

किसानों की चाहत होती है कि उन्हें कम लागत पर सस्ता और बढ़िया बीज मिले. इसके लिए केंद्रीय मंत्रीमंडल 3 नेशनल को-ऑपरेटिव बनाने जा रहा है. इसका काम किसानों की इनकम बढ़ाना होगा.

Agriculture Growth In India: खेती, किसानी अच्छी हो. इसमें बहुत बड़ा योगदान भूमि, पानी, उर्वरक का होता ही है. बड़ा रोल बीजों का भी होता है. कई बार किसानों को महंगे बीज मिलते हैं. इसका असर फसल की लागत पर आ जाता है यानि किसानों की प्रति हेक्टेयर फसल पर आने वाली लागत बढ़ जाती है. अब केंद्र सरकार ऐसा ही कदम उठाने जा रही है, जिससे किसानों को सस्ते और अच्छी गुणवत्ता के बीज मिल सकेंगे. भारत का एक्सपोर्ट का दायरा भी बढ़ जाएगा. 

बीज की उपलब्धता बढ़ाने को बन रहे 3 नेशनल को-ओपरेटिव

देश में सहकारिता की सहभागिता बढ़ाने के लिए सहकारिता मंत्रालय बना है. इसका काम किसानों को समृद्ध बनाना और उनकी आय बढ़ाना है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जल्द ही केंद्रीय मंत्रिमंडल 3 नेशनल को-ऑपरेटिव बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे सकता है. इन को-ऑपरेटिव का लाभ यह होगा कि किसानों को अच्छी क्वालिटी के बीज मिलेंगे. वहीं, सस्ता बीज किसानों को मिल सकेगा. इसके अलावा आर्गेनिक फसलों को बढ़ाने की कवायद की जाएगी. 

दिल्ली, गुजरात में होंगे को-ओपरेटिव के मुख्यालय

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, नेशनल को-ऑपरेटिव बनाने का जो खाका तैयार किया गया है. उनमें बीज की उपलब्धता सुनिश्चित करने और एक्सपोर्ट को बढ़ावा देने के लिए को-ऑपरेटिव कार्यालय दिल्ली में होंगे. वहीं, आर्गेनिक फूड की उपज और दायरा बढ़ाने के लिए जो मुख्यालय बनेगा. वह गुजरात के आणंद में होगा. 

नेशनल को-ओपरेटिव बनने में नहीं आएगी कोई अड़चन

नेशनल को-ऑपरेटिव बनाने में किसी तरह की अड़चन नहीं आए. इसको लेकर सहकारिता मंत्रालय जुटा हुआ है. सहकारिता मंत्रालय ने विदेश मामलों के मंत्रालय और वाणिज्य मंत्रालय से कहा है कि नेशनल को-ऑपरेटिव की स्थापना में जो भी मदद हो सके. वह उपलब्ध कराई जाए. चूंकि एक्सपोर्ट का संबंद्ध विदेश मंत्रालय से होगा. इसलिए यह देखा जाएगा कि विदेशों में किस तरह के उत्पादों की मांग क्या है? वहां उत्पादों के मानक और कोई जरूरी शर्त या मानक हो. वह उपलब्ध कराए जाएंगे. सहकारिता मंत्रालय का जोर एक्सपोर्ट बढ़ाने पर होगा. 

ये है को-ऑपरेटिव की भूमिका

भारत में दूध, चीनी, उर्वरकों में बड़ी हिस्सेदारी को-आपरेटिव संस्थाओं की भी है. आंकड़ों के अनुसार, को-ऑपरेटिव भारत में चीनी के कुल उत्पादन में 30.6 प्रतिशत चीनी का प्रोडक्शन को-ऑपरेटिव करते हैं. देश में उर्वरकों के उत्पादन में को-ऑपरेटिव की हिस्सेदारी 28.8 प्रतिशत, उर्वरक वितरण में 35 प्रतिशत और दूध के सरप्लस को खरीदने में 17.5 प्रतिशत की हिस्सेदारी है. 

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. किसान भाई, किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें:- Organic Farming: इस राज्य में 85 हजार हेक्टेयर में होगी गौ आधारित प्राकृतिक खेती, बढ़ेगी किसानों की इनकम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बारिश में टमाटर की फसल को नुकसान से बचाना है तो समय पर करें ये जरूरी काम
बारिश में टमाटर की फसल को नुकसान से बचाना है तो समय पर करें ये जरूरी काम
दलहन की खेती से बढ़ेगी कमाई, उन्नत बीजों पर सरकार दे रही 50% सब्सिडी
दलहन की खेती से बढ़ेगी कमाई, उन्नत बीजों पर सरकार दे रही 50% सब्सिडी
Ginger Farming:किचन गार्डन में कैसे उगाएं अदरक? चाय के लिए कभी नहीं होगी कमी
किचन गार्डन में कैसे उगाएं अदरक? चाय के लिए कभी नहीं होगी कमी
Jackfruit Farming Profit: सर्दी में मोटा मुनाफा कराती है गर्मी की यह फसल, जानें कमाई की टेक्निक
सर्दी में मोटा मुनाफा कराती है गर्मी की यह फसल, जानें कमाई की टेक्निक

वीडियोज

DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'वे कायर और....', जानें PM आवास के बाहर से पुलिस हिरासत में लेने पर क्या बोलीं प्रियंका गांधी
'वे कायर और....', जानें PM आवास के बाहर से पुलिस हिरासत में लेने पर क्या बोलीं प्रियंका गांधी
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
जिम्बाब्वे सीरीज में गुजरात टाइटंस का धाकड़ गेंदबाज करेगा इंटरनेशनल डेब्यू, 154 की रफ्तार से करता है खतरनाक बॉलिंग
जिम्बाब्वे सीरीज में गुजरात टाइटंस का धाकड़ गेंदबाज करेगा डेब्यू, 154 की रफ्तार से करता है बॉलिंग
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
दलहन की खेती से बढ़ेगी कमाई, उन्नत बीजों पर सरकार दे रही 50% सब्सिडी
दलहन की खेती से बढ़ेगी कमाई, उन्नत बीजों पर सरकार दे रही 50% सब्सिडी
Embed widget