एक्सप्लोरर

Stray Animals: बेसहारा पशुओं को ठिकाने पर पहुंचाने के लिए बनाई स्पेशल टास्क फोर्स, हेल्पलाइन नंबर पर दे सकेंगे सूचना

Animal Welfare: सडकें हांकने वाले आवारा-छुट्टा पशुओं के कारण कई दुर्घटनाएं हो रही है. अब यूपी सरकार ने इन पशुओं का परमानेंट सोल्यूशन स्पेशल टास्ट फोर्स और हेल्पलाइन नंबर के तौर पर निकाल लिया है.

Animal Husbandry:  देशभर में पशुपालन का चलन बढ़ रहा है. दूध का बढ़ती डिमांड के बीच ये बिजनेस फायदे का सौदा साबित हो रहा है, लेकिन अब कई जगह पशुपालन का व्यवसायीकरण भी होता जा रहा है. कुछ लोग पशुओं को सिर्फ दूध उत्पादन वाली मशीन समझने लगे हैं, जब तक पशु दूध का उत्पादन करते हैं, तब तक ही पशुपालक उनकी देखभाल करते है और बढ़िया खान-पान देते हैं, लेकिन जब पशु दूध नहीं देते तो उन्हें सकड़ें हांकने के लिए छोड़ दिया जाता है. यही मवेशी बाद में सकड़ों पर अपना गुजर-बसर करते हैं. इन बेसहारा पशुओं की वजह से कई बार सकड़ों पर जा रहे राहगीर दुर्घटना के शिकार हो जाते हैं.

आवारा-छुट्टा पशुओं के कारण सड़क दुर्घटनाओं का आंकड़ा तेजी से बढ़ता जा रहा है, जिसे लेकर अब आम जनता से लेकर किसान भी काफी परेशानी हो रहे हैं. ये आवारा पशु खेतों में घुंसकर फसलों को नुकसान पहुंचाते हैं. कई इलाकों में तो इस कड़क सर्दी में भी किसान रातभर खेतों की रखवाली के लिए बैठे रहते हैं. इन सभी समस्याओं के यूपी सरकार ने एक परमानेंट सोल्यूशन ढूंढ लिया है.

विशेष अभियान चलाएगी सरकार
किसान तक की रिपोर्ट के अनुसार, उत्तर प्रदेश के हर जिले में बेसहारा पशुओं को चिन्हित करने और उन्हें गौशालाओं तक पहुंचाने के लिए स्पेशल टास्ट फोर्स बनाई जा रही है. यूपी के पशुपालन मंत्री धरमपाल सिंह ने बताया कि छुट्टा पशुओं के आंतक से निजात दिलाने के लिए राज्य सरकार 5 जनवरी से 20 जनवरी तक अभियान चलाने जा रही है.

इस अभियान के तहत हर जिले के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया जाएगा, जिस पर संबंधित जिले का कोई भी निवासी आवारा पशुओं की लोकेशन की बता सकता है. इन पशुओं की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन की टास्क फोर्स घटनास्थल पर पहुंचकर इन गौवंशों को इकट्ठा करेगी और सही-सलामत आश्रय स्थल या गौशालाओं तक पहुंचाने का काम करेगी.

"जब दूध देती है, तब तक ही गाय पालते हैं लोग"
आवारा पशुओं के आंतक से निजात दिलाने वाली इस योजना पर यूपी के पशुपालन मंत्री ने कहा कि ये आवारा-छुट्ट पशु कहीं बाहर से नहीं आए हैं. जब तक मवेशी दूध देते हैं, बस पशुपालक भी तब ही तक उन्हें पालते हैं. ये दूध देना बंद कर देते हैं तो लोग उन्हें खुला छोड़ देते हैं, जो बिल्कुल सही नहीं है.

यह किसानों के लिए बड़ी समस्या बनते जा रहे हैं. खुले में छोड़े गए पशु किसानों की फसल को खाते हैं. पशुपालन मंत्री ने कहा कि यदि पशु खेतों में नहीं खाएं तो कहां खाएं और किसान यदि फसल को नहीं बचाएंगे तो बच्चों को क्या खिलाएंगे, इसलिए यह समस्या परस्पर एक दूसरे पर हावी है, जिसके समाधान के लिए यूपी सरकार मुजफ्फरनगर जिले में एक बड़ी गौशाला बनाने जा रही है.

गौशाला में होंगे सारे इंतजाम
यूपी सरकार ने आम जनता को इन आवारा पशुओं से निजात दिलाने का प्लान बनाया ही है, साथ में इन पशुओं की देखभाल का भी इंतजाम किया है. जानकारी के लिए बता दें कि यूपी के मुजफ्फरनगर जिले में यूपी सरकार एक बड़ी गौशाला बनाने जा रही है, जहां इस तरह के बेसाहारा पशुओं के लिए खान-पान, रहन-सहन का पूरा इंतजाम किया जाएगा.

यह गौशाला पुरकाजी खादर क्षेत्र में स्थित चंदन गांव में 70 हेक्टेयर जमीन में बनने जा रही है, जिसमें 5000 आवारा गौवंशों को रखने की सुविधा होगी. जल्द इस गौशाला का निर्माण चालू हो जाएगा और आम जनता से लेकर किसानों की एक बड़ी समस्या का समाधान होगा. 

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. किसान भाई, किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें- यहां दुधारु पशुओं के भी बनाए जा रहे हैं आधार कार्ड,अब से इन्हें भी मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पेड़-पौधों की रुकी हुई ग्रोथ के लिए वरदान है चावल का पानी, पर यूज करने से पहले जान लें ये जरूरी बात
पेड़-पौधों की रुकी हुई ग्रोथ के लिए वरदान है चावल का पानी, पर यूज करने से पहले जान लें ये जरूरी बात
बार-बार बुआई का झंझट खत्म, इस फसल की खेती से 6 महीने में कमाएं 8 लाख का मुनाफा, जानें तरीका
बार-बार बुआई का झंझट खत्म, इस फसल की खेती से 6 महीने में कमाएं 8 लाख का मुनाफा, जानें तरीका
टमाटर की ये 5 किस्में कराएगी बंपर कमाई, हर सीजन में मिलेगी रिकॉर्ड तोड़ पैदावार
टमाटर की ये 5 किस्में कराएगी बंपर कमाई, हर सीजन में मिलेगी रिकॉर्ड तोड़ पैदावार
भीषण गर्मी में भी चिल्ड रहेंगी सब्जियां, गांव में ऐसे बनाएं देसी फ्रिज
भीषण गर्मी में भी चिल्ड रहेंगी सब्जियां, गांव में ऐसे बनाएं देसी फ्रिज

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
Bankipur Bypoll Live Updates: बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, क्या बोले CM सम्राट चौधरी?
Live: बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, क्या बोले सम्राट चौधरी?
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
Embed widget