एक्सप्लोरर

Animal Husbandry: यहां दुधारु पशुओं के भी बनाए जा रहे हैं आधार कार्ड,अब से इन्हें भी मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ

Animal Aadhaar Cards:पशुओं की यूआईडी टैगिंग के साथ वैक्सीनेशन के लिए पशुपालन विभाग की ओर से अब पशुओं के लिए 12 नंबर के टैग बनाए जा रहे हैं, जो पशुओं के लिए आधार कार्ड की तरह काम करते हैं.

Animal Vaccination: भारत सरकार ने हर आम आदमी की पहचान के लिए आधार कार्ड और पहचान पत्र जारी किए हैं. हर आधार कार्ड पर 12 अंक का एक नंबर अंकित होता है, जो व्यक्ति विशेष की आइडेंटिटी पेश करता है. इसी कड़ी में पशुओं के लिए भी आधार कार्ड जारी किए जा रहे हैं और इन पशुओं की पहचान के लिए 12 अंक का टैग भी बनाया जा रहा है, जिसके लिए पशु के मालिक से 5 रुपये चार्ज किए जाते हैं. आपको बता दें कि 12 नंबर का इस आइडेंटीफिकेशन टैग के जरिए पशुओं की पहचान और समय पर उनका टीकाकरण करवाना आसान हो गया है.

यह पशुपालन विभाग की पहल है, जो राष्ट्रीय टीकाकरण अभियान के तहत सभी पशुओं की टैगिंग करने और उनका पहचान पत्र बनाने के लिए शुरू हुई है. देश में अकसर मवेशियों को बीमारियों या दुर्घटनाओं से जान-माल का खतरा रहता है.

कई बार पशुओं की पहचान करना मुश्किल हो जाता है. ऐसे में पशुओं की टैगिंग करके पहचान पत्र (12 अंकों का नंबर) प्रदान किया जा रहा है, जिससे अब मवेशियों की सारी जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध होगी.

यहां चल रहा है टीकाकरण अभियान
जानकारी के लिए बता दें कि राजस्थान के कोटा जिले में केंद्र सरकार द्वारा चलाए जा रहे राष्ट्रीय पशुरोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत पशुओं में खुरपका-मुंहपका रोग से बचाव के लिए राष्ट्रीय टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है. 

इस अभियान के तहत पशुओं को एफ.एम.ड़ी. वैक्सीनेशन किया जाना है. साथ ही मिशन पशु आरोग्य योजना के तहत पशुओं की पहचान के लिए कान में पीले रंग का 12 अंको का टैग लगाना भी अनिवार्य कर दिया गया है.

अब हर पशुपालक को अपने पशु की यूआईडी टैगिंग करवानी होगी. पशु चिकित्सक के पास जाकर अपना आधार कार्ड और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर देना होगा, जिसके बाद पशु का रजिस्ट्रेशन कर दिया जाएगा.

बिना टैगिंग के नहीं लगेगी वैक्सीन
सरकार अब पशुपालन के क्षेत्र में कई बड़े बदलाव कर रही है. लंपी जैसी बीमारियों से सबक लेकर अब पशुओं के स्वास्थ्य को लेकर सख्त रुख अपनाया जा रहा है. सरकार की गाइडनाइन्स के अनुसार, अब से उन्हीं मवेशियों का टीकाकरण किया जाएगा, जिनके पास आधार कार्ड (12 अंकों का यूआईडी टैग)  होगा.

राजस्थान के कोटा जिले में भी पशुओं के टीकाकरण के लिए यही शर्त रखी गई है. यहां लगभग 2.5 लाख गौवंश और भैंस है, जिनका टीकाकरण होना है. अभी तक 20,000 मवेशियों का टीकाकरण किया जा चुका है. लंपी संक्रमण के कारण पशुओं के टीकाकरण का जो टार्गेट अधूरा था, उसे जल्द पूरा किया जाएगा. 

पशुओं को मिलेगा लाभ
भारत के आम नागरिक की पहचान उसका आधार कार्ड है. इसी आधार पर सरकारी योजनाओं का लाभ मिलता है. अब उसी तरह मवेशियों की यूआईडी टैगिंग करके 12 अंक का आधार नंबर जारी किया जा रहा है, जिसके आधार पर पशुपालक को अपने मवेशियों का कृत्रिम गर्भाधान यानी आर्टिफिशियल इसेमिनेशन की सुविधा दी जाती है. इतना ही नहीं, इस टैगिंग से पशुओं के अगले-पिछले टीकाकरण की जानकारी पशुपालक के फोन ही उपलब्ध हो जाएगी और पशुपालन से जुड़ी तमाम सरकारी योजनाओं का लाभ लेना भी आसान हो जाएगा.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. किसान भाई, किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें- दुधारु पशुओं की यूआईडी टैगिंग में सबसे आगे मध्य प्रदेश, आखिर क्यों पशु के कान में लगाया जाता है ये पीले रंग का टैग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिमला मिर्च की खेती करने वाले किसान जरूर पढ़ें, अच्छी पैदावार के लिए अपनाएं ये तरीके
शिमला मिर्च की खेती करने वाले किसान जरूर पढ़ें, अच्छी पैदावार के लिए अपनाएं ये तरीके
मखाना और मछली पालन बना किसानों के लिए फायदे का सौदा, एक तालाब से बढ़ी कमाई
मखाना और मछली पालन बना किसानों के लिए फायदे का सौदा, एक तालाब से बढ़ी कमाई
Unhealthy Soil: खेत की मिट्टी हो गई खराब, इन संकेतों को पहचान लेंगे तो समय से पहले हो जाएगा इलाज
खेत की मिट्टी हो गई खराब, इन संकेतों को पहचान लेंगे तो समय से पहले हो जाएगा इलाज
इस बार इन किसानों के खाते में अटक जाएगी पीएम किसान निधी की अलगी किस्त, घर बैठे ऐसे कराएं ठीक
इस बार इन किसानों के खाते में अटक जाएगी पीएम किसान निधी की अलगी किस्त, घर बैठे ऐसे कराएं ठीक

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget