एक्सप्लोरर

अब फल, पत्तियां, छाल और जड़ बेचकर भी होगी कमाई, इन बातों का रखना होगा ख्याल

लकड़ी वाले पेड़ों की खेती एक लंबी अवधि का निवेश है, जिससे सही देखभाल के बाद किसान अच्छी कमाई कर सकते हैं. बीच की खाली जगह में हल्दी, अदरक, अरबी जैसी फसलें उगाकर अतिरिक्त मुनाफा भी लिया जा सकता है.

कृषि के जानकारों की बात करें तो लकड़ी वाले पेड़ों की खेती को किसान लंबे समय का इन्वेस्टमेंट मानते हैं. इसका लाभ अगर लेना है तो किसानों को कुछ समय देना होगा. इनकी एक समय के बाद सही देखभाल करने पर किसान को बड़ी आसानी से मोटी कमाई होगी.

देखा जा रहा है कि किसान ऐसी फसलों की खेती ज्यादा करना चाहते हैं, जिनकी बाजार में मांग अधिक हो और ज्यादा मुनाफा लिया सके. फसलों से अच्छी कमाई के साथ ही कुछ पेड़ ऐसे भी होते हैं, जिसे आप पैसे वाले बन सकते हैं. इन पेड़ों के बागों की एक दो साल तक देखभाल करने के साथ ही ज्यादा मेहनत भी करनी होगी. ये पेड़ सिर्फ लकड़ी ही नहीं देते, बाजार में अच्छे भाव से बिकते भी हैं. इनमें से कई पेड़ों के फल, पत्तियां, छाल और जड़ आदि भी बहुत ऊंचे दाम पर बिकती हैं. यहां पर हम आपको पेड़ों की बागवानी करते समय सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं. इसी के साथ पौधों को लगाते वक्त सही समय का भी चुनाव करना होगा.

इन बातों का रखना होगा ध्यान
अक्सर देखा जाता है कि किसान मिट्टी के पीएच मान की जांच कराए बिना ही बागवानी की शुरुआत कर देते हैं. जिसके कारण पौधे का विकास नहीं होता है. इसके कारण नुकसान की संभावना बन जाती है. यहां पर यह चाहिए कि किसानों को बागवानी करने से पहले अपने खेत की मिट्टी की जांच जरुरी करानी चाहिए. जांच रिपोर्ट के आधार पर मिट्टी का उपचार करने के बाद ही पौधे लगाने चाहिए.

किसान को बागवानी करने के लिए कुछ खास पेड़ों की खेती करनी चाहिए. जिनमें महोगनी, यूकेलिप्टस, मालाबार नीम, सिरिस, सागौन, शीशम, अर्जुन, सखुआ और बांस की बागवानी कर सकते हैं. ऐसे पौधों के विकास के लिए मिट्टी का पीएच मान 6 से 7 होना चाहिए. इसके अलावा गीली जमीन पर सीरिस, यूकेलिप्टस और बांस की कुछ खास प्रजातियों की खेती सबसे अच्छी मानी गई है. वहीं बंजर जमीन पर देसी सिरिस, सफेद सिरिस, नीम, महुवा, अर्जुन के पौधे रोपने चाहिए.

खेती करते वक्त इन बातों का रखना होगा ध्यान
बागवानी के पेड़ों को लगाते वक्त लाइन से लाइन और एक पौधे से दूसरे पौधे की दूरी 4×5 मीटर रखनी चाहिए. इसके साथ ही प्रति पौधे के लिए गड्ढा एक फीट चौड़ा और एक फीट गहरा होना चाहिए. खोदे हुए एक गड्ढे में 5 किलो गोबर की सड़ी खाद, 100 ग्राम सिंगल सुपर फास्फेट, 100 ग्राम यूरिया और 50 ग्राम पोटाश डाल कर भर देना चाहिए. यहां पर यह बात ध्यान रखनी होगी कि इन सभी प्रक्रियाओं के साथ पौधा रोपाई बारिश के समय पर ही करनी होगी. इन बातों का ध्यान रखने से कीमती पौधों के मुरझाने का खतरा नहीं रहता है.

बागवानी के साथ कर सकते हैं अन्य खेती
कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों के अनुसार लकड़ी वाले पेड़ों की खेती को किसान लंबे समय का खर्चा मानते हैं. क्योंकि इसमें लाभ के लिए किसानों को कुछ समय तो देना ही होगा. एक निश्चित समय के बाद सही देखभाल करने पर बड़ी आसानी से अच्छी कमाई बागवानी से की जा सकती है. वैज्ञानिकों की बात करें तो पेड़ को लगाने से काटने तक के बीच के समय में किसान अतिरिक्त कमाई के लिए बागवानी में बीच वाली खाली जगहों पर हल्दी, अदरक, अरबी, काली मिर्च और मिर्च जैसी फसलों की खेती भी आसानी से कर सकते हैं. इससे कमाई अच्छी होगी.

यह भी पढ़ें: अब घर की छत पर उगा सकते हैं कमल, जानें किन बातों का रखना होगा खास ख्याल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शुरू करें अपना कृषि यूट्यूब चैनल, ऐसे होगी लाखों की कमाई
शुरू करें अपना कृषि यूट्यूब चैनल, ऐसे होगी लाखों की कमाई
बेचने हैं अपने पुराने कृषि यंत्र, जानिए कहां है इनका सबसे बड़ा मार्केट?
बेचने हैं अपने पुराने कृषि यंत्र, जानिए कहां है इनका सबसे बड़ा मार्केट?
Paddy Farming Tips : धान की पत्तियों में दिख रहा पीलापन तो तुरंत हो जाएं अलर्ट, वरना फसल...
धान की पत्तियों में दिख रहा पीलापन तो तुरंत हो जाएं अलर्ट, वरना फसल...
Pesticide Poisoning First Aid: छिड़काव करते वक्त किसान के मुंह में चला गया जहरीला घोल? तुरंत करें ये काम
छिड़काव करते वक्त किसान के मुंह में चला गया जहरीला घोल? तुरंत करें ये काम

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
किताबें को क्यों नष्ट कर रही हैं AI कंपनियां? सामने आ गई वजह
किताबें को क्यों नष्ट कर रही हैं AI कंपनियां? सामने आ गई वजह
Viral Video: दरिया बना पाकिस्तान का रावलपिंडी, पानी में बहती दिखी गंदगी
दरिया बना पाकिस्तान का रावलपिंडी, पानी में बहती दिखी गंदगी
Embed widget