एक्सप्लोरर

Potato Farming: कम खर्च में बंपर पैदावार देंगी आलू की ये किस्में, बुवाई के समय इन बातों का रखें खास ध्यान

Potato Cultivation:आलू की खेती से बेहतर उत्पादन लेना कोई बहुत मुश्किल काम नहीं है. इसके लिए सबसे पहले मिट्टी की जांच, उन्नत किस्म के बीजों का इस्तेमाल और खेती करने सही विधि का पता होना जरूरी है.

Top Potato Variety: भारत में टमाटर और प्याज की तरह की आलू का सेवन बारहमासी किया जाता है. इसकी खपत ज्यादा है, इसलिए खेती (Potato farming) भी बड़े पैमाने पर की जाती है. यह जमीन के अंदर पैदा होने वाली कंद फसल है, जिसकी खेती करना बेहद आसान है, लेकिन पिछले कुछ सालों में आलू की कम होती पैदावार (Potato Production)  के चलते अब इसकी खेती करना कम ही पसंद करते हैं.

इसके पीछे जलवायु संबंधी कारण समझ लीजिए या बाजार में कीमतों (Potato Price) का उतार-चढ़ाव. कृषि विशेषज्ञों की मानें तो आलू की खेती से बेहतर उत्पादन लेना कोई बहुत मुश्किल काम नहीं है. इसके लिए सबसे पहले मिट्टी की जांच (Soil Test), उन्नत किस्म के बीजों (Top Potato Seeds) का इस्तेमाल और खेती करने सही विधि का पता होना जरूरी है. 

आलू की खेती का समय

मौसम का रुख देखते हुए सितंबर के अंत से ही आलू की खेती का काम शुरू हो जाता है. इसकी अगेती बुवाई 15 से 25 सितंबर और इसकी पछेती बुवाई के लिए 15-25 अक्टूबर तक का समय सबसे उपयुक्त रहता है. कई किसान 15 नवंबर से 25 दिसंबर के बीच तक आलू की पछेती बुवाई भी करते हैं.

इसके बुवाई से पहले खेत की मिट्टी को जैविक विधि से तैयार किया जाता है, जिससे आलू की अच्छी पैदावार मिल सके. इसके अलावा बीजों का उपचार करके भी आलू की फसल में नुकसान की संभावनाओं को कम किया जा सकता है.

आलू की उन्नत किस्में

कम खर्च में अधिक पैदावार के लिए खाद-उर्वरक से ज्यादा अच्छी किस्म के बीजों से बुवाई करने की सलाह दी जाती है. 

  • भारत में कुफरी अलंकार, कुफरी पुखराज, कुफरी चंद्रमुखी, कुफरी अशोका, कुफरी जवाहर किस्में किसानों द्वारा काफी पसंद की जाती है. 
  • वहीं मध्यम अवधि वाली किस्मों में कुफरी बहार, कुफरी लालिमा, कुफरी सतलुज, कुफरी सदाबहार आदि का भी बड़े पैमाने पर उत्पादन लिया जाता है.
  • इन किस्मों के अलावा देर से पकने वाली आलू की किस्मों में  कुफरी सिंधुरी, कुफरी फ्ऱाईसोना और कुफरी बादशाह का भी काफी चलन है.  

कुफरी किस्मों से आलू की बंपर पैदावार

केंद्रीय आलू अनुसंधान संस्थान, शिमला (Central Potato Research Institute, Shimla) द्वारा आलू की कई उन्नत किस्में विकसित की गई है, जो साधारण किस्मों के मुकाबले 152 से 400 क्विंटल तक उत्पादन (Potato Production) देती है. कुफरी (Kufari Potato) की ये किस्में मात्र 70 से 135 दिन के अंदर पककर तैयार हो जाती है.

इसमें कुफरी अलंकार, कुफरी चंद्र मुखी, कुफरी नवताल जी 2524, कुफरी ज्योति, कुफरी लालिमा, कुफरी शीलमान, कुफरी स्वर्ण, कुफरी सिंदूरी, कुफरी देवा आदि शामिल हैं. इसके अलावा कुफरी चिप्सोना-2, कुफरी गिरिराज, कुफरी चिप्सोना-1 और कुफरी आनंद आलू की सबसे नवीनतम विकसित किस्मों (Top Potato Varieties) में गिनी जा रही है. 

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ कुछ मीडिया रिपोर्ट्स और जानकारियों पर आधारित है. किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

इसे भी पढ़ें:-

Agriculture Advisory: इस राज्य के किसानों के लिये जारी हुई चेतावनी, पशुपालकों भी Alert रहने की सलाह

Wheat farming: किसान भाई चालू कर दें खाद-बीज की खरीदारी, 20 अक्टूबर से शुरू होगी अगेती गेहूं की बुवाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM Kisan Yojana: इन किसानों की अटकेगी अगली किस्त, जानें वजह
PM Kisan Yojana: इन किसानों की अटकेगी अगली किस्त, जानें वजह
1 खेत में उगाएं 5 फसलें, मिश्रित खेती से पाएं 365 दिन कमाई
1 खेत में उगाएं 5 फसलें, मिश्रित खेती से पाएं 365 दिन कमाई
फसल बीमा योजना का पैसा आया या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक
फसल बीमा योजना का पैसा आया या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक
DAP खाद नकली तो नहीं? खरीदते समय जरूर करें ये चेक
DAP खाद नकली तो नहीं? खरीदते समय जरूर करें ये चेक

वीडियोज

Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
दिल्ली में फिर एक्टिव होगा मानसून, इस दिन से होगी झमाझम बारिश, उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत
दिल्ली में फिर एक्टिव होगा मानसून, इस दिन से होगी झमाझम बारिश, उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय
पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय
सिद्धारमैया ने किया 2028 का कर्नाटक विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान, बोले - 'आज की राजनीति...'
सिद्धारमैया ने किया 2028 का कर्नाटक विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान, बोले - 'आज की राजनीति...'
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Embed widget