एक्सप्लोरर

Wheat farming: किसान भाई चालू कर दें खाद-बीज की खरीदारी, 20 अक्टूबर से शुरू होगी अगेती गेहूं की बुवाई

ICAR-IARI: किसान 20 अक्टूबर से गेहूं की अगेती किस्मों की बुवाई शुरू कर सकते हैं. इसके लिए उन्नत किस्म के बीजों का चयन करने के साथ-साथ खेत की तैयारी, सिंचाई व्यवस्था और खाद-उर्वरकों का इंतजाम कर लें.

Agriculture Advisory for Wheat: भारत में खरीफ फसलों की कटाई शुरू हो चुकी है, जिसके बाद रबी फसलों की बुवाई का काम किया जाएगा. इस बीच पूसा इंस्टीट्यूट (Pusa Institute) के वैज्ञानिकों ने किसानों के लिए गेहूं की बुवाई के लिए एडवायजरी जारी की है. ICAR-IARI की इस एडवायजरी में किसानों को रबी सीजन (Rabi season 2022) की फसलों की बुवाई के लिए खाद-बीज इंतजाम और खेतों की तैयारी करने की सलाह की गई है. किसान 20 अक्टूबर से गेहूं की अगेती किस्मों (Early Sowing Wheat) की बुवाई शुरू कर सकते हैं, इसलिए अभी से उन्नत किस्म के बीजों का चयन करने के साथ-साथ खेत की तैयारी, सिंचाई व्यवस्था और खाद-उर्वरकों का इंतजाम कर लें.

10 नवंबर तक चलेगी बुवाई

ICAR-IARI के विशेषज्ञों द्वारा जारी एजवायजरी में 20 अक्टूबर से लेकर 10 नवंबर तक गेहूं की अगेती किस्मों की बुवाई करने की सलाह दी है. इस फसल को सिर्फ एक सिंचाई की आवश्यकता होगी और गेहूं का समय से उत्पादन मिल जाएगा. 

  • वहीं गेहूं की सामान्य किस्मों की बिजाई के लिए 10 नंवबर से लेकर 25 नवंबर का समय उपयुक्त रहेगा. इसकी खेती के लिए 4 से 5 सिंचाइयों की जरूरत पड़ेगी.
  • गेहूं की पछेती खेती के लिए दिसंबर में बुवाई करना फायदेमंद रहेगा. अच्छी पैदावार के लिय फसल को 4 से 5 बार पानी लगाना होगा, इसलिए सिंचाई की व्यवस्था कर लें.

जांच-परखकर करें बुवाई

पूसा इंस्टीट्यूट द्वारा जारी एडवाइजरी में किसानों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है. इस में बताया गया कि गेहूं की बुवाई से पहले रोगमुक्त और प्रमाणित बीजों का ही प्रयोग करें.

  • एडवायजरी के मुताबिक, अलग-अलग किस्म के बीजों को एक साथ ना मिलाएं और एक जमीन पर गेहूं की खेती के लिए एक ही किस्म के बीजों से बुवाई का काम करें.
  • अच्छी पैदावार के लिए प्रमाणित बीजों से ही बुवाई करें और बीज प्रमामित नहीं है तो उनका उपचार करके बुवाई करें, जिससे फसल में जोखिमों की संभावना ना रहे.
  • बीजों के उपचार के लिए थीरम और कैप्टॉन का प्रयोग कर सकते हैं. इनकी कोटिंग के बाद बीजों को छायादार स्थान पर सुखायें और अगले दिन खेतों में बिजाई करें.

गहरी जुताई ना करें

ICAR IARI के विशेषज्ञों ने खरीफ फसलों की कटाई के बाद किसानों को खेतों की तैयारी करने की सलाह दी है. इसके लिये खेतों  में हल्की जुताई लगाएं. इसके किसानों को सावधानी बरतने की सलाह दी है, क्योंकि अक्सर किसान खेतों में गहरी जुताई लगा देते हैं, जिससे बीजों का अंकुरण ठीक से नहीं हो पाता. यदि खेत बिल्कुल सूखे पड़े हैं तो जुताई के बाद हल्की सिंचाई का काम भी करना होगा.

इन बातों का रखें ध्यान 

गेहूं के बीजों का सही अंकुरण, पौधों का सही विकास और फसल की अच्छी पैदावार के लिये बुवाई (Wheat Sowing) के समय खेतों में नमी का होना आवश्यक है. 

  • खेती में समय, मेहनत और खर्चा बचाने के लिये सीड़ ड्रिल मशीन (Seed Drill Machine) से बुवाई का काम करें. इससे खाद-उर्वरकों की लागत भी बचेगी.
  • पारंपरिक छिड़काव विधि के मुकाबले गेहूं की बुवाई (Wheat Cultivation) के लिये कतार विधि का इस्तेमाल करें.
  • इस तरह फसल की निगरानी और देखभाल आसान हो जाती है. साथ ही निराई-गुड़ाई, खरपतवार प्रबंधन (Weed Management) और कीट-रोग नियंत्रण में भी आसानी रहती है.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ कुछ मीडिया रिपोर्ट्स और जानकारियों पर आधारित है. किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

इसे भी पढ़ें:-

Green Fodder: महंगाई की मार से पशुपालकों को बचा सकता है ये हरा चारा, सर्दियों के लिये अभी से कर दें बुवाई

Success Story: इस किसान से सीखिये इंच-इंच जमीन का सही इस्तेमाल, एक ही बार में 17 फसलों से लिया Full Organic प्रॉडक्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM Kisan Yojana: इन किसानों की अटकेगी अगली किस्त, जानें वजह
PM Kisan Yojana: इन किसानों की अटकेगी अगली किस्त, जानें वजह
1 खेत में उगाएं 5 फसलें, मिश्रित खेती से पाएं 365 दिन कमाई
1 खेत में उगाएं 5 फसलें, मिश्रित खेती से पाएं 365 दिन कमाई
फसल बीमा योजना का पैसा आया या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक
फसल बीमा योजना का पैसा आया या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक
DAP खाद नकली तो नहीं? खरीदते समय जरूर करें ये चेक
DAP खाद नकली तो नहीं? खरीदते समय जरूर करें ये चेक

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Embed widget