एक्सप्लोरर

PM Kisan Yojana: इस महीने में आ सकती है पीएम किसान योजना की अगली किस्त, किन्हें मिलेंगे 4000 रुपये?

पीएम किसान योजना के तहत अगली किस्त बेहद जल्द ही जारी की जा सकती है. योजना के तहत किसान भाइयों को 6 हजार रुपये सालाना दिए जाते हैं.

देश के करोड़ों किसानों के लिए राहत भरी खबर है. केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Yojana) की 20वीं किस्त जल्द जारी होने जा रही है. इस योजना के तहत पात्र किसानों को सालाना 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है. यह राशि किसानों के बैंक खाते में तीन बराबर किस्तों में भेजी जाती है. अब तक 19 किस्तों का वितरण किया जा चुका है और किसान 20वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं. ऐसे में जानिए इस किस्त से जुड़ी जरूरी बातें, किन्हें मिलेंगे पैसे और कितनी राशि आने वाली है.

PM Kisan Yojana के तहत सरकार देशभर के पात्र किसानों के बैंक अकाउंट में हर साल तीन बार 2000-2000 रुपये की किस्त भेजी है. यानी सालाना किसानों को कुल 6000 रुपये की आर्थिक सहायता मिलती है. इस योजना का उद्देश्य छोटे और सीमांत किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है.

20वीं किस्त में कितनी राशि आएगी?

अभी तक किसानों को हर किस्त में 2000 रुपये मिलते आए हैं. लेकिन 20वीं किस्त में कुछ किसानों को डबल फायदा भी मिल सकता है. दरअसल, ऐसे कई किसान हैं जिनकी पिछली यानी 19वीं किस्त किसी वजह से अटक गई थी. अगर ये किसान समय रहते ई-केवाईसी, आधार लिंकिंग और भू-सत्यापन जैसे जरूरी काम पूरे कर लेते हैं, तो सरकार 20वीं किस्त के साथ-साथ उनकी पिछली अटकी हुई किस्त भी जारी कर सकती है. इसका मतलब है कि इन किसानों के खाते में 4000 रुपये तक आ सकते हैं.

कब जारी हो सकती है 20वीं किस्त?

योजना के अंतर्गत अब तक 19 किस्तें जारी हो चुकी हैं. अगर पिछली किस्तों के समय अंतराल पर नजर डालें तो देखा गया है कि हर किस्त करीब चार महीने के अंतर पर जारी की जाती है. उदाहरण के लिए, 18वीं किस्त अक्टूबर 2024 में जारी हुई थी और 19वीं किस्त फरवरी 2025 में आई थी. ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि 20वीं किस्त जून 2025 में किसानों के खाते में ट्रांसफर की जा सकती है. हालांकि, अभी तक इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है.

किन्हें नहीं मिलेगा लाभ?

योजना का लाभ केवल उन्हीं किसानों को मिलेगा जिन्होंने ई-केवाईसी पूरी कर ली है और बैंक खाते से आधार लिंकिंग, भू-सत्यापन जैसे सभी जरूरी प्रक्रिया पूरी कर ली है. जिन किसानों के डॉक्युमेंट अधूरे रहेंगे, उनकी किस्त रोक दी जाएगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में पशुओं का बीमा कराना हुआ आसान, प्रीमियम का 85% देगी सरकार
यूपी में पशुओं का बीमा कराना हुआ आसान, प्रीमियम का 85% देगी सरकार
ट्रैक्टर खरीदने का मौका! किसानों को मिलेगी 1 लाख रुपये की सब्सिडी
ट्रैक्टर खरीदने का मौका! किसानों को मिलेगी 1 लाख रुपये की सब्सिडी
सर्दियों में बढ़ेगी गर्मी? अल नीनो बिगाड़ सकता है गेहूं का खेल!
सर्दियों में बढ़ेगी गर्मी? अल नीनो बिगाड़ सकता है गेहूं का खेल!
किसानों की हुई चांदी! MSP से 1,700 रुपये ज्यादा मिल रहा इस फसल का भाव
किसानों की हुई चांदी! MSP से 1,700 रुपये ज्यादा मिल रहा इस फसल का भाव

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'न सिस्टर को पता है और न...', राहुल गांधी-प्रियंका गांधी पर BJP का बड़ा हमला
'न सिस्टर को पता है और न...', राहुल गांधी-प्रियंका गांधी पर BJP का बड़ा हमला
परविंदर झोटा मर्डर: पंजाब विधानसभा में दूरे दिन भी हंगामा, 10 दिन बाद भी पोस्टमार्टम नहीं
परविंदर झोटा मर्डर: पंजाब विधानसभा में दूरे दिन भी हंगामा, 10 दिन बाद भी पोस्टमार्टम नहीं
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
Udta Teer X Review: ट्विस्ट और कॉमेडी से भरी है आयुष्मान-सारा की 'उड़ता तीर', लोग बोले- 'कंप्लीट फैमिली एंटरटेरन'
आयुष्मान-सारा की 'उड़ता तीर' लोगों को कैसी लगी? जानें- सोशल मीडिया रिव्यू
कौन हैं मोहम्मद शम्स आलम? एशियन पैरा गेम्स में लगा महिला से छेड़खानी का आरोप! वापस भारत भेजा
कौन हैं मोहम्मद शम्स आलम? एशियन पैरा गेम्स में लगा महिला से छेड़खानी का आरोप! वापस भारत भेजा
'पाकिस्तान ने करगिल में मारे गए अपने सैनिकों के शव...' UN में भारत ने लगाई लताड़
'पाकिस्तान ने करगिल में मारे गए अपने सैनिकों के शव...' UN में भारत ने लगाई लताड़
बिहार MLC चुनाव: पुलिस हिरासत में छोटू सिंह, PK के कैंडिडेट के हैं समर्थक

Embed widget