एक्सप्लोरर

किस दिन आएगी पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त? जानें लेटेस्ट अपडेट

देश के करोड़ों किसानों के खाते में कब आएंगे 2000 रुपये? जान लें पीएम किसान की 24वीं किस्त को लेकर क्या है लेटेस्ट अपडेट साथ में पता करें लिस्ट में नाम चेक करने का पूरा प्रोसेस.

सरकार देश के जरूरतमंद किसानों के लिए पीएम किसान योजना चलाती है. जो किसान खेती के जरिए ज्यादा कमाई नहीं कर पाते हैं. उन किसानों को इस योजना के जरिए साल भार में 6000 रुपये दिए जाते हैं. जो कि 2000 हजार की तीन किस्तों में दिए जाते हैं. योजना में अब तक कुल 23 किस्तें दी जा चुकी हैं. अब देशभर के करोड़ों किसान पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं. सरकार के नियमों और योजना के नियमों के तहत हर चार महीनों के अंतराल पर अगली किस्त भेजी जाती है. 

23वीं किस्त 20 जून 2026 को ट्रांसफर की गई थी. जिसके बाद से ही किसानों की नजरें अगली किस्त पर टिकी हैं. जो कि अब सिंतबर या अक्टूबर में कभी भी आ सकती है. कई बार सरकार किस्तें किसी खास त्यौहार को देखते हुए पहली भी भेज देती है. खबरें यह भी आईं थी कि 24वीं किस्त रक्षाबंधन के मौके पर दी जा सकती हैं. हालांकि पीआईबी की ओर से इस दावे के खंडन कर दिया गया है. चलिए आपको बताते हैं कि 24वीं किस्त का पैसा किस महीने बैंक खाते में आ सकता और किन जरूरी कामों को तुरंत पूरा करना जरूरी है.

किस महीने खाते में आएंगे 2000 रुपये?

पीएम किसान योजना में हर चार महीने के अंतराल पर किसानों को 2000 रुपये की किस्त जारी की जाती है. चूंकि 23वीं किस्त जून महीने में भेजी गई थी इसलिए अगस्त से नवंबर के बीच कभी भी 24वीं किस्त जारी हो सकती है. अक्टूबर के महीने में दशहरा और दिवाली हैं ऐसे में एक कयास यह भी है कि इन दोनों त्यौहारों के आसपास भी किस्त जारी हो सकती है. 

किस दिन आएगी पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त? जानें लेटेस्ट अपडेट

लेकिन आपको बता दें जब तक सरकार की ओर से 24वीं किस्त को लेकर आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा जाता. तब तक किसी भी भ्रामक मैसेज या लिंक पर भरोसा करने से बचें. हर बार सरकार की ओर से किस्त जारी होने से पहले उसकी तारीख का ऐलान कर दिया जाता है. 

ई-केवाईसी और बैंक खाता लिंकिंग तुरंत कर लें

अगर आप चाहते हैं कि बिना किसी दिक्कत के 24वीं किस्त सीधे आपके बैंक खाते में पहुंचे. तो तुरंत अपना e-KYC स्टेटस चेक कर लें. कृषि मंत्रालय ने सभी रजिस्टर्ड किसानों के लिए बायोमेट्रिक और ओटीपी आधारित e-KYC को जरूरी कर दिया है. जिन किसानों का e-KYC अधूरा होगा उनकी 2000 रुपये की किस्त रोक दी जाएगी.


किस दिन आएगी पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त? जानें लेटेस्ट अपडेट

 इसके अलावा आपका बैंक खाता आधार से लिंक होने के साथ-साथ एनपीसीआई डीबीटी एक्टिव होना जरूरी है. वहीं जमीन का रिकॉर्ड यानी लैंड सीडिंग वेरिफिकेशन भी पूरा होना चाहिए. किसान अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर पर जाकर या घर बैठे PM-Kisan Portal और मोबाइल ऐप के जरिए फेस ऑथेंटिकेशन या ओटीपी से कुछ ही मिनटों में अपनी e-KYC प्रोसेस पूरी कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: व्हाट्सएप से ही बुक हो जाएगी खाद, किसानों को करना होगा बस ये काम

पोर्टल पर ऐसे चेक करें अपना बेनिफिशियरी स्टेटस

किस्त का पैसा आने से पहले पोर्टल पर अपनी पात्रता और खाते का स्टेटस चेक किया जा सकता है.  इसके लिए सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल https://pmkisan.gov.in/ पर जाएं और Farmers Corner सेक्शन में जाकर Know Your Status वाले ऑप्शन पर क्लिक करें. वहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या मोबाइल नंबर दर्ज करके कैप्चा कोड भरें और Get Data पर क्लिक करें. 

स्क्रीन पर आपके आवेदन की पूरी डिटेल, लैंड सीडिंग, e-KYC और बैंक खाता सत्यापन का स्टेटस खुलकर आ जाएगा. अगर सभी कॉलम में Yes लिखा है. तो आपकी किस्त बिना किसी परेशानी के खाते में ट्रांसफर हो जाएगी. इसके अलावा आप Beneficiary List ऑप्शन में जाकर अपने राज्य, जिले, ब्लॉक और गांव को सेलेक्ट करके पूरी ग्रामीण लाभार्थी सूची में अपना नाम भी चेक कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: तुलसी में रोज पानी डालना सही है? मौसम के हिसाब से जानें सही तरीका

About the author नीलेश ओझा

नीलेश ओझा पिछले पांच साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उनकी लेखन शैली में तथ्यों की सटीकता और इंसानी नजरिए की गहराई दोनों साथ-साथ चलती हैं.पत्रकारिता उनके लिए महज़ खबरें इकट्ठा करने या तेजी से लिखने का काम नहीं है. वह मानते हैं कि हर स्टोरी के पीछे एक सोच होनी चाहिए.  

कुछ ऐसा जो पाठक को सिर्फ जानकारी न दे बल्कि सोचने के लिए भी मजबूर करे. यही वजह है कि उनकी स्टोरीज़ में भाषा साफ़ होती है.लिखने-पढ़ने का शौक बचपन से रहा है. स्कूल की नोटबुक से शुरू हुआ यह सफर धीरे-धीरे पेशेवर लेखन और पत्रकारिता तक पहुंचा. आज भी उनके लिए लेखन सिर्फ पेशा नहीं है यह खुद को समझने और दुनिया से संवाद करने का ज़रिया है.

पत्रकारिता के अलावा वह साहित्य और समकालीन शायरी से भी गहराई से जुड़े हुए हैं. कभी भीड़ में तो कभी अकेले में ख्यालों को शायरी की शक्ल देते रहते हैं. उनका मानना है कि पत्रकारिता का काम सिर्फ घटनाएं गिनाना नहीं है. बल्कि पाठक को उस तस्वीर के उन हिस्सों तक ले जाना है. जो अक्सर नजरों से छूट जाते हैं.

उन्होंने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर, इनशॉर्ट्स और जी हिंदुस्तान जैसे प्रमुख प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

खेत की मेड़ पर उगाएं मोरिंगा, फसल के साथ कमाई में मिलेगा बोनस
खेत की मेड़ पर उगाएं मोरिंगा, फसल के साथ कमाई में मिलेगा बोनस
यूपी में इस दिन से शुरू होगी धान की खरीद, ऐसे करें रेजिस्ट्रेशन
यूपी में इस दिन से शुरू होगी धान की खरीद, ऐसे करें रेजिस्ट्रेशन
पंजाब के किन जिलों में सबसे ज्यादा जलाई जा रही पराली, इससे कैसे निपटें?
पंजाब के किन जिलों में सबसे ज्यादा जलाई जा रही पराली, इससे कैसे निपटें?
किसान निधि का पैसा आने से पहले ये काम जरूर करें किसान, यहां जानें अपडेट
किसान निधि का पैसा आने से पहले ये काम जरूर करें किसान, यहां जानें अपडेट
Advertisement

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'पुराने बॉयफ्रेंड को भेज रही थीं लव यू और हार्ट...', पत्नी पर तेज प्रताप यादव का आरोप
'पुराने बॉयफ्रेंड को भेज रही थीं लव यू और हार्ट...', पत्नी पर तेज प्रताप यादव का आरोप
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले कप्तान शाई होप; जानें
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले शाई होप
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
बॉस हो तो ऐसा... ठंड में कांपते कर्मचारी को गिफ्ट कर दी BMW, मामला वायरल
बॉस हो तो ऐसा... ठंड में कांपते कर्मचारी को गिफ्ट कर दी BMW, मामला वायरल
Office जाने के लिए कौन-सा वाहन सही, Scooter-Bike या EV?
Office जाने के लिए कौन-सा वाहन सही, Scooter-Bike या EV?
Embed widget