एक्सप्लोरर

लेनी है पीएम किसान निधि की 19वीं किस्त तो चालू रखें मोबाइल नंबर, ऐसे करें नंबर अपडेट

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से किसानों को 6,000 रुपये वार्षिक दिए जाते हैं. मोबाइल नंबर एक्टिव और आधार से लिंक होना जरूरी है.

देश के किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना ने सम्मान व सिर उठाकर जीने का सुनहरा मौका दिया है. योजना के तहत किसानों को प्रतिवर्ष 6,000 रुपये की वित्तीय सहायता सीधे उनके बैंक खातों में दी जाती है. पीएम किसान योजना की किसानों को अब तक 18 किस्तें जारी की जा चुकी है.

अब आने वाले दिनों में 19वीं किस्त जारी होने का किसानों को इंतजार है, लेकिन 19वीं किस्त उन्हीं किसानों को मिल पाएगी, जिनका मोबाइल नंबर चालू होगा. अगर मोबाइल नंबर बंद हुआ तो उस किसान के खाते में 2,000 रुपये नहीं आएंगे. तभी तो किसानों को मोबाइल नंबर अपडेट करने की सलाह दी जा रही है.

जरूरी है ईकेवाईसी के मोबाइल नंबर
पीएम किसान योजना का फायदा जो भी किसान लेना चाहते हैं, उनको अपना मोबाइल नंबर एक्टिव रखना होगा,  एक्टिव मोबाइल नंबर किसान के आधार कार्ड से लिंक होना भी जरूरी है. जिस किसान का मोबाइल नंबर और आधार नंबर एक दूसरे से लिंक होगा, वही किसान योजना के लिए ई-केवाईसी करवा सकेंगे. क्योंकि केवाईसी ओटीपी द्वारा होगी. यानी केवाईसी तभी हो पाएगी, जब मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा.

ऐसे करें मोबाइल नंबर अपडेट
मोबाइल नंबर को पीएम किसान योजना की निर्धारित वेबसाइट पर अपडेट करना जरूरी है, ताकि योजना के लिए ओटीपी मिल सके. मोबाइल नंबर अपडेट करने के लिए सबसे पहले पीएम किसान की वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाना होगा. इसके बाद अपडेट मोबाइल नंबर पर जाएं. रजिस्ट्रेशन या आधार नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करें. सर्च ऑप्शन पर क्लिक करें. अपना मोबाइल नंबर दर्ज करके अपडेट करें.

3.46 लाख करोड़ रुपये हो चुके हैं किसानों के खातों में ट्रांसफर
पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत अब तक 3.46 लाख करोड़ रुपए किसानों के बैंक खातों में 18वीं किस्त तक जारी हो चुके हैं. प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का फायदा पाने के लिए ऑनलाइन ईकेवाईसी जरूरी है. इसके जरिए किसान अपने आधार कार्ड को योजना से लिंक कर सकते हैं, जिससे उनके खाते में सीधे सम्मान निधि आ सके.

यह है वेबसाइट
पीएम किसान की वेबसाइट पर जाएं. फार्मर कॉर्नर में ईकेवाईसी विकल्प चुनें. अपना आधार नंबर दर्ज करें और ओटीपी के द्वारा ईकेवाईसी की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी. इन स्टेप्स के जरिए किसान अपनी ईकेवाईसी कराकर योजना का लाभ ले सकते हैं.

यह भी पढ़ें- किसानों को सोलर पंप लगवाने पर राजस्थान सरकार दे रही 60 फीसदी की छूट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कुट्टू का आटा कैसे बनता है? जानें इसकी खेती का पूरा तरीका
कुट्टू का आटा कैसे बनता है? जानें इसकी खेती का पूरा तरीका
धान किसानों को राहत, इन राज्यों में मजबूती से उभर रहा बाजार
धान किसानों को राहत, इन राज्यों में मजबूती से उभर रहा बाजार
गांव में खोलना है जन औषधि केंद्र, कहां करना होगा अप्लाई?
गांव में खोलना है जन औषधि केंद्र, कहां करना होगा अप्लाई?
महाराष्ट्र के किन किसानों को मिलेंगे 5000 रुपये, सीएम ने किया था ऐलान
महाराष्ट्र के किन किसानों को मिलेंगे 5000 रुपये, सीएम ने किया था ऐलान

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget