एक्सप्लोरर

Paddy Procurement: छत्तीसगढ़ में धान खरीद शुरू, 1.67 लाख नए किसानों ने पोर्टल पर कराया पंजीकरण

एक नवंबर से छत्तीसगढ़ में धान खरीद शुरू हो गई हैं. यहां 10 लाख मीट्रिक टन धान खरीदा जाना है. धान बेचने आए किसान खरीद केंद्रों में अपनी फसल बेचने पर खुश नजर आए

Paddy Purchase: देश के अलग अलग स्टेट में धान खरीद की कार्रवाई चल रही है. छत्तीसगढ़ में एक नवंबर को सुबह में पूजा पाठ कर धान खरीद की कार्रवाई शुरू कर दी गई. छत्तीसगढ़ के सहकारिता मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने धान खरीदी का शुभारंभ किया. किसान सुबह से अलग अलग मंडियों में धान लेकर पहुंचे. धान बेचने की खुशी उनके चेहरे पर साफ झलक रही थी. उन्हें किसी तरह की परेशानी न हो, इसका पूरा ख्याल रखा गया. जिला प्रशासन, एग्रीकल्चर डिपार्टमेंट और धान खरीद केंद्र के अफसर-कर्मी अलर्ट मोड पर दिखे. 

1.67 लाख नए किसानों का पंजीकरण
छत्तीसगढ़ गवर्नमेंट का कहना है कि खेतों से दूरी बना रहे किसान अब वापस खेती की ओर लौटने लगे हैं. इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि एमएसपी पर धान धान बेचने के लिए राज्य में एक लाख 67 हजार से अधिक नए किसानों ने एकीकृत किसान पोर्टल पर पंजीकरण कराया है. इस साल 25 लाख 72 हजार किसानों ने धान बेचने के लिए पंजीकरण कराया है. प्रदेश सरकार ने किसानों से अधिक से अधिक पंजीकरण कराने की अपील की है. 

इतनी MSP पर किसान बेच रहे धान
स्टेट गवर्नमेंट का कहना है कि अधिकारियों को हिदायत दी गई है कि किसानों को धान बेचने में कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए. किसानों को केन्द्र में सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध होनी चाहिए. किसानों की मदद के लिए खरीद केंद्र में हेल्प डेस्क भी बना दी गई हैं. राज्य में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए 2497 खरीद केंद्र बनाएं गए हैं. इस साल किसानों से प्रति क्विंटल सामान्य धान 2040 रुपये और ग्रेड-ए धान 2060 रुपये एमएसपी पर खरीदा जाएगा.

घर बैठे भी किसान ले रहे टोकन
किसान को धान बेचने के लिए खरीद केंद्र पर जाकर टोकन लेना होता है. इस प्रक्रिया में काफी समय लग जाता है. स्टेट गवर्नमेंट ने टोकन तुहर हाथ ऐप लांच किया है. इसके जरिए घर बैठे ही किसानों को टोकन मिल सकेगा. टोकन से किसान आसानी से धान बेच सकेंगे. जो किसान पोर्टल से टोकन नहीं लेना चाहते हैं तो वह पुरानी व्यवस्था के अनुसार ही टोकन लेकर फसल बेच सकते हैं. राज्य में धान खरीद का लक्ष्य 110 लाख मीट्रिक टन रखा गया है.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. किसान भाई, किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें :

Groundnut Procurement: हरियाणा में 1 नवंबर से होगी मूंगफली खरीद, सरकार ने तय की इतनी MSP

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Safeda Mango Cultivation: सफेदा आम की खेती कैसे कर सकते हैं किसान? सीजन में रहती है जबरदस्त डिमांड
सफेदा आम की खेती कैसे कर सकते हैं किसान? सीजन में रहती है जबरदस्त डिमांड
बारिश के मौसम में भी सेफ रहेगा आपका पोल्ट्री फार्म. मुर्गियों में नहीं फैलेगी कोई बीमारी, नोट कर लें ये 5 टिप्स
बारिश के मौसम में भी सेफ रहेगा आपका पोल्ट्री फार्म. मुर्गियों में नहीं फैलेगी कोई बीमारी, नोट कर लें ये 5 टिप्स
एक बार लगाएं और 18 महीने में पाएं 5 से 6 लाख का मुनाफा, इस फसल से किसान हो रहे हैं मालामाल
एक बार लगाएं और 18 महीने में पाएं 5 से 6 लाख का मुनाफा, इस फसल से किसान हो रहे हैं मालामाल
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका

वीडियोज

Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei
Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
Delhi News: दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
Embed widget