एक्सप्लोरर

Paddy Procurement: धान की खरीद 12% से बढ़कर हुई 170.53 लाख टन, उपार्जन में 3 राज्य सबसे आगे

Paddy Purchase: देश की तमाम मंडियों में धान की खरीद में करीब 12 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज हुई है. तेजी से धान का उपार्जन चालू है, इसलिए खरीफ मार्केटिंग सीजन में धान का ग्राफ बढ़ने का अनुमान है.

Kharif Marketing Season: देश की तमाम मंडियों में धान, दलहन, तिलहन और तमाम खरीफ फसलों की खरीद जारी है. उत्तर भारत के राज्यों में धान की खरीद से नया रिकॉर्ड कायम हो रहा है. हर राज्य से धान खरीदने के बाद सरकार भी लगातार डेटा इकट्ठा करके साझा कर रही हैं. रिपोर्ट्स की मानें तो देश की तमाम मंडियों में धान की खरीद में करीब 12 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की जा चुकी है. तेजी से धान का उपार्जन किया जा रहा है, इसलिए इस ग्राफ में भी बढ़त का अनुमान है.

फिलहाल किसानों को खुशी है कि उन्हें धान की उपज का सही भाव और सही भुगतान, सही समय पर मिल रहा है. सरकार की ओर से न्यूनतम मूल्य बढ़ाने के बाद अब किसान भी इसी कीमत पर अपनी उपज बेचने में रुचि ले रहे हैं. ज्यादातर राज्य की मंडियों में एमएसपी पर धान की खरीद के बाद 48 घंटों के अंदर किसानों को भुगतान कर रही हैं. इससे किसानों को राहत मिली ही है. साथ ही, सरकार ने भी खाद्यान्न भंडार की सुरक्षा को देखते हुए राहत की सांस ली है.

170 लाख टन से अधिक धान की खरीद

धान की खरीद को लेकर खाद्य मंत्रालय ने 1 नवंबर तक के आंकड़े जारी किए हैं और बताया है कि चालू खरीफ सीजन 2022-23 में सरकारी दुकानों पर 31 अक्टूबर तक धान की खरीद 12 प्रतिशत से बढ़कर 170.53 लाख टन हो गई है. वहीं पिछले साल ये आंकड़ा सिर्फ 152.57 लाख टन धान की खरीद तक ही सीमित था.

एमएसपी पर धान की खरीद को लेकर पंजाब, हरियाणा और तमिलनाडु से काफी अच्छे रुझान सामने आए हैं. इस साल सरकार ने भी 771.25 लाख टन धान की खरीद करने का लक्ष्य रखा है, लेकिन तेजी से हो रहे धान के उपार्जन से इस लक्ष्य से अधिक धान उपार्जन का अनुमान लगाया जा रहा है. वहीं पिछले मार्केटिंग सीजन में सरकार ने कुल 759.32 लाख टन धान खरीदा था. 

पंजाब के किसान हैं सबसे आगे

भारत में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान बेचने वाले राज्यों में पंजाब के किसान सबसे आगे है. 1 नवंबर के आकंड़े बताते हैं कि पंजाब के किसानों ने करीब 107.24 लाख टन धान को बेचा है. वहीं पिछले साल 1 नवंबर तक 99.12 लाख टन धान की खरीद हुई थी.

इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हरियाणा का नाम आ रहा है. राज्य ने 1 नवंबर तक 52.26 लाख टन धान खरीद लिया है, जो पिछले साल  48.27 तक सीमित था. अभी भी ये आंकड़ा बढ़ता जा रहा है. तीसरे नंबर पर तमिलनाडु का नाम आ रहा है. धान के इस प्रमुख उत्पादक राज्य ने 7.90 लाख टन धान खरीद लिया है, जबकि पिछले साल सिर्फ 1 नवंबर तक 1.77 लाख टन धान ही खरीदा गया था.

उत्तर प्रदेश में सामान्य स्तर पर रही धान की खरीद

इस साल उत्तर प्रदेश में मौसम की विपरीत परिस्थितियों का काफी बुरा असर पड़ा है. कई जिलों में धान की फसलें बर्बाद हो गई, जिसके चलते धान का अधिक उत्पादन नहीं मिल पाया. यही कारण है कि अब धान की खरीद को लेकर उत्तर प्रदेश काफी पिछड़ गया है.

इस लिस्ट में हिमाचल का नाम भी शामिल है. उत्तर प्रदेश में धान की बुवानी का रकबा तो अच्छा रहा, लेकिन राज्य में 1 नवंबर तक 33.66 हजार टन धान की खरीद हुई है. पिछले साल राज्य से 83.77 हजार टन धान खरीदा गया था. हिमाचल प्रदेश में भी ये ग्राम काफी गिर गया है. राज्य में 1 नवंबर तक कुल 7.37 हजार टन धान खरीदा गया है.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. किसान भाई, किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें-  इस राज्य ने 4 दिन के अंदर खरीदा 69,783 टन धान, 25 हजार किसानों को मिला ऑनलाइन भुगतान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केरल चुनाव के लिए BJP ने जारी की पहली लिस्ट, राजीव चंद्रशेखर और वी मुरलीधरन को इस सीट से उतारा
केरल चुनाव के लिए BJP ने जारी की पहली लिस्ट, राजीव चंद्रशेखर और वी मुरलीधरन को इस सीट से उतारा
Rajya Sabha Election Results 2026 Live: बिहार में सभी 5 सीटों पर जीती NDA, राजद और कांग्रेस के विधायकों के धोखे से हारी INDIA!
Live: बिहार में सभी 5 सीटों पर जीती NDA, राजद और कांग्रेस के विधायकों के धोखे से हारी INDIA!
भारतीय जहाजों को कैसे मिली होर्मुज से आने की इजाजत? जयशंकर ने बताया, बोले- ये तो शुरुआत, अभी तो हमारे और...
भारतीय जहाजों को कैसे मिली होर्मुज से आने की इजाजत? जयशंकर ने बताया, बोले- ये तो शुरुआत, अभी तो हमारे और...
विराट कोहली ने चुनी RCB की ऑल टाइम 11, खुद को बनाया ओपनर; जानें किसे चुना कप्तान
विराट कोहली ने चुनी RCB की ऑल टाइम 11, खुद को बनाया ओपनर; जानें किसे चुना कप्तान

वीडियोज

Jagadhatri: 😱Jagdhatri का ब्रह्म, क्या Shivya हो जाएगा Jagdhatri से हमेशा के लिए दूर? #sbs
Sansani:अलविदा माफ करना हरीश! |Ghaziabad | Crime News
Maharashtra News: नवी मुंबई में मौत का तांडव! युवक ने फुटपाथ पर चढ़ाई Scorpio...! | Road Saftey
Iran Israel War: कौन हैं Mojtaba Khamenei? 25 कहानियों मेंसमझिए ईरान की सत्ता का पूरा गणित! | Trump
Iran Israel War: ईरान के ताबड़तोड़ हमले जारी...कैसे रोकेगा इजरायल? | Trump | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केरल चुनाव के लिए BJP ने जारी की पहली लिस्ट, राजीव चंद्रशेखर और वी मुरलीधरन को इस सीट से उतारा
केरल चुनाव के लिए BJP ने जारी की पहली लिस्ट, राजीव चंद्रशेखर और वी मुरलीधरन को इस सीट से उतारा
Rajya Sabha Election Results 2026 Live: बिहार में सभी 5 सीटों पर जीती NDA, राजद और कांग्रेस के विधायकों के धोखे से हारी INDIA!
Live: बिहार में सभी 5 सीटों पर जीती NDA, राजद और कांग्रेस के विधायकों के धोखे से हारी INDIA!
भारतीय जहाजों को कैसे मिली होर्मुज से आने की इजाजत? जयशंकर ने बताया, बोले- ये तो शुरुआत, अभी तो हमारे और...
भारतीय जहाजों को कैसे मिली होर्मुज से आने की इजाजत? जयशंकर ने बताया, बोले- ये तो शुरुआत, अभी तो हमारे और...
विराट कोहली ने चुनी RCB की ऑल टाइम 11, खुद को बनाया ओपनर; जानें किसे चुना कप्तान
विराट कोहली ने चुनी RCB की ऑल टाइम 11, खुद को बनाया ओपनर; जानें किसे चुना कप्तान
Oscar 2026 में प्रियंका चोपड़ा का दिखा रॉयल अंदाज, देसी गर्ल का 'ओल्ड हॉलीवुड' स्टाइल लुक हुआ वायरल
Oscar 2026 में प्रियंका चोपड़ा का दिखा रॉयल अंदाज, देसी गर्ल का 'ओल्ड हॉलीवुड' स्टाइल लुक वायरल
देवगौड़ा ने राहुल गांधी का जिक्र कर सोनिया गांधी को लिखी चिट्ठी, कांग्रेस नेता से कर दी ये डिमांड
देवगौड़ा ने राहुल गांधी का जिक्र कर सोनिया गांधी को लिखी चिट्ठी, कांग्रेस नेता से कर दी ये मांग
कीमत 10 लाख से कम, कल भारत में लॉन्च होने जा रही मोस्ट अवेटेड Renault Duster, खास होंगे फीचर्स
कीमत 10 लाख से कम, कल भारत में लॉन्च होने जा रही मोस्ट-अवेटेड Duster, खास होंगे फीचर्स
LPG सिलेंडर बुक होने के कितने दिन बाद हो जानी चाहिए डिलीवरी, जान लें सरकार का नियम?
LPG सिलेंडर बुक होने के कितने दिन बाद हो जानी चाहिए डिलीवरी, जान लें सरकार का नियम?
Embed widget