एक्सप्लोरर

महंगी हो रही प्याज तो गमले में ऐसे उगाएं, इतने दिन में मिलेगी फसल

घर की बालकनी या छत पर गमले में प्याज उगाना आसान है. बस सही मिट्टी, पानी और धूप का रखें ध्यान. जानें प्यार के बढ़ते दामों के बीच इसे उगाने की पूरी प्रक्रिया.

रसोई में हर दिन इस्तेमाल होने वाली प्याज अब आम लोगों के बजट पर भारी पड़ने लगी है. देश के कई हिस्सों में प्याज के दाम तेजी से बढ़े हैं. कुछ जगहों पर प्याज की औसत खुदरा कीमत करीब 42 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई है, जबकि दिल्ली में इसका भाव करीब 65 रुपये प्रति किलो बताया जा रहा है. पिछले एक महीने में ही प्याज की कीमतों में करीब 19 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है.

ऐसे में अगर आपके पास थोड़ी-सी जगह है तो आप गमले में आसानी से प्याज उगा सकते हैं. इसके लिए बड़े बगीचे या ज्यादा जगह की जरूरत नहीं होती. बालकनी, छत या खिड़की के पास रखे गमले में भी प्याज उगाई जा सकती है. ऐसे में आपको बस कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना होगा.

सही गमला का चुनाव

प्याज के लिए ऐसा गमला चुनें जिसमें पानी निकलने के लिए नीचे पर्याप्त ड्रेनेज होल हों, जिससे अतिरिक्त पानी बाहर निकल सके. बहुत छोटे गमले की बजाय करीब 8-10 इंच गहराई वाला कंटेनर बेहतर विकल्प होता है. अगर आप एक ही गमले में कई प्याज लगाना चाहते हैं, तो गमला पर्याप्त चौड़ा रखें ताकि पौधों को बढ़ने के लिए जगह मिल सके.

मिट्टी की गुणवत्ता का रखें ख्याल

प्याज को ऐसी मिट्टी पसंद होती है, जिसमें पानी जमा न हो और जड़ों को हवा मिलती रहे. गमले में सामान्य मिट्टी के साथ अच्छी तरह सड़ी हुई जैविक खाद और ऐसी सामग्री मिलाई जा सकती है जिससे मिट्टी हल्की और अच्छी जल निकासी वाली रहे. ध्यान रहे मिट्टी बहुत ज्यादा चिपचिपी या पानी रोकने वाली नहीं होनी चाहिए.

प्याज लगाने का सही तरीका

प्याज उगाने के लिए बीज, छोटे बल्ब या स्वस्थ प्याज के सेट इस्तेमाल किए जा सकते हैं. शुरुआती लोगों के लिए स्वस्थ छोटे बल्ब या सेट से शुरुआत करना अपेक्षाकृत आसान माना जाता है. बल्ब को मिट्टी में लगाते समय उसे पूरी तरह गहराई में दबाने के बजाय उसका ऊपरी हिस्सा थोड़ा बाहर रखें. वहीं पौधों के बीच पर्याप्त दूरी रखें ताकि प्याज को नीचे विकसित होने के लिए जगह मिल सके.

यह भी पढ़ें: गमले में उगाएं तीखी लाल मिर्च, जानें ले तरीका

धूप होती है जरूरी

प्याज के पौधों को अच्छी रोशनी की जरूरत होती है. गमले को ऐसी जगह रखें जहां पौधों को रोज पर्याप्त धूप मिल सके. कम रोशनी वाली जगह पर पौधों की बढ़त प्रभावित होती है. बालकनी या छत पर गमला रखते समय यह भी ध्यान रखें कि तेज हवा में पौधा या गमला गिरने का खतरा न हो.

जरूरत के अनुसार ही पानी दें

प्याज को पानी जरूर चाहिए, लेकिन गमले में पानी जमा रहना उसे नुकसान पहुंचाता है. इसलिए मिट्टी की ऊपरी परत को देखकर पानी दें. जब मिट्टी की ऊपरी सतह सूखी लगे, तभी जरूरत के अनुसार सिंचाई करें.बहुत ज्यादा पानी देने से जड़ों में सड़न जैसी समस्या हो सकती है.

कब होगें प्याज तैयार

प्याज को तैयार होने में एक निश्चित समय नहीं लगता. हरे प्याज के लिए पत्तियों को अपेक्षाकृत जल्दी इस्तेमाल किया जा सकता है, जबकि पूरी सूखी प्याज तैयार होने में ज्यादा समय लगता है. जब पौधे की पत्तियां नीचे झुकने लगें और पीली पड़ने लगें, तो यह बल्ब के परिपक्व होने का संकेत होता है.

यह भी पढ़ें: घर में नींबू का पौधा है लेकिन फल नहीं आता? इन गलतियों से बचें

मनस्वी चौहान ने मंदसौर यूनिवर्सिटी से अपनी शैक्षणिक यात्रा शुरू की और वर्तमान में बीए इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई कर रही हैं. पत्रकारिता और मीडिया के क्षेत्र में रुचि रखते हुए मनस्वी चौहान वर्तमान में ABP Network में इंटर्नशिप के माध्यम से व्यावहारिक अनुभव प्राप्त कर रही हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

रागी की खेती कैसे करते हैं किसान, धान-गेहूं के मुकाबले कितना फायदा?
रागी की खेती कैसे करते हैं किसान, धान-गेहूं के मुकाबले कितना फायदा?
मुर्गी पालन के लिए 10 करोड़ तक की सब्सिडी, जानें कैसे मिलेगा लाभ
मुर्गी पालन के लिए 10 करोड़ तक की सब्सिडी, जानें कैसे मिलेगा लाभ
गेहूं की बुवाई के बाद कब करें पहली सिंचाई, जान लें किसान?
गेहूं की बुवाई के बाद कब करें पहली सिंचाई, जान लें किसान?
फसल से कीटों को रखना है दूर, अपनाएं ये तरीका 
फसल से कीटों को रखना है दूर, अपनाएं ये तरीका 
Advertisement

वीडियोज

Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
पूर्वांचल से चुनावी शंखनाद करेंगे ओवैसी, आजमगढ़ में 1 लाख लोगों के जुटने का दावा
पूर्वांचल से चुनावी शंखनाद करेंगे ओवैसी, आजमगढ़ में 1 लाख लोगों के जुटने का दावा
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
नेपाल में फिर तबाही! बूढ़ी गंडकी में आई बाढ़ से कई पुल-घर बहे, 10 लापता
नेपाल में फिर तबाही! बूढ़ी गंडकी में आई बाढ़ से कई पुल-घर बहे, 10 लापता
'वह चाहते हैं कि...', खरगे ने CEC ज्ञानेश कुमार और सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
'वह चाहते हैं कि...', खरगे ने CEC ज्ञानेश कुमार और सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
माइग्रेन और सामान्य सिरदर्द में क्या अंतर है? इन 6 संकेतों से करें पहचान
माइग्रेन और सामान्य सिरदर्द में क्या अंतर है? इन 6 संकेतों से करें पहचान
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
Embed widget